लाइव न्यूज़ :

पार्टनर की इन 8 हरकतों से परेशान होते हैं लड़के, कम होने लगती है रिश्ते की मिठास

By गुलनीत कौर | Updated: October 31, 2018 08:50 IST

लड़के अपनी पार्टनर के नखरे, गुस्सा, नाराजगी सब कुछ सहन कर जाते हैं लेकिन अगर वो दुनिया के सामने उन्हें बेइज्जत करे तो यह उनसे बर्दाश्त नहीं होता।

Open in App

एक लड़की को अगर अपने पार्टनर की कोई बात पसंद ना आई हो तो वह सीधा जाकर उसे शिकायत करती है, उससे झगड़ती है। लेकिन लड़के अपनी पार्टनर की निगेटिव बातों को जल्दी जाहिर नहीं करते हैं। मगर फिर भी नोटिस जरूर करते हैं। 

रिश्ते की डोर अगर कमजोर पड़ रही है तो इसके पीछे कई कारण हो सकते हैं। लेकिन अगर इसके पीछे आपकी पार्टनर जिम्मेदार है तो आप कुछ संकेतों से सच्चाई का पता लगा सकते हैं। क्योंकि लड़कियों की कुछ हरकतें धीरे धीरे रिश्ते को कमजोर बनाती हैं।

1. काम को अधिक अहमियत देना

फीमेल पार्टनर का वर्किंग होना अच्छी बात है लेकिन अगर वो खुद के काम को अधिक अहमियत दे रही है तो धीरे धीरे वो अपने पार्टनर से दूर हो जाएगी। उसका साथी यह महसूस करने लगेगा कि उसकी पार्टनर की लाइफ में उससे अधिक इम्पोर्टेन्ट उसका काम है।

2. अपशब्द कहना

झगड़े होना और उन झगड़ों के दौरान गुस्से में चीखना चिल्लाना दुःख देता है। लेकिन इन झगड़ों में अगर दिल दुखाने वाले शब्दों का प्रयोग हो तो ये लंबे समय तक पार्टनर के दिमाग को आहत करते रहते हैं। रिश्ते की भावनाओं को तहस नहस कर देते हैं।

3. फिजूल की उम्मीदें

जो बात पूरी नहीं की जा सकती उसकी ख्वाहिश करना और उसके पूरा होने की जिद्द करना, इससे लड़की का पार्टनर परेशान होने लगता है। और ना चाहते हुए भी उससे दूरी बनाने लगता है।

4. ताने मारना

साथी की कोई बात बुरी लगी हो तो सीधा कहना एक अलग बात है, लेकिन बात बात पर घुमाकर ताने मारना, तंज कसना, यह बिखरते हुए रिश्ते का संकेत है। ऐसा करने लड़की अपने पार्टनर को बेहद दुःख देती है।

5. दूसरों के सामने बेइज्जत करना

लड़के अपनी पार्टनर के नखरे, गुस्सा, नाराजगी सब कुछ सहन कर जाते हैं लेकिन अगर वो दुनिया के सामने उन्हें बेइज्जत करे तो यह उनसे बर्दाश्त नहीं होता है। ऐसे में लड़की चाहे या ना चाहे, लेकिन लड़के इस बेइज्जती की वजह से रिश्ते को अहमियत देना बंद कर देते हैं।

यह भी पढ़ें: महिलाओं के ये 8 अंग होते हैं बेहद सेंसिटिव, टच करने भर से हो जाती हैं उत्तेजित

6. सोच पर सवाल

पार्टनर क्या कह रहा है, क्यूं कह रहा है और उसकी सोच के कितने फायदे हो सकते हैं यह जाने बिना हर बार उसके आईडिया को खारिज करना लड़की की गलत आदत होती है। अगर वो ऐसा करती है तो ऐसा रिश्ता अधिक लंबा नहीं चल सकता।

7. हर बार कमी निकालना

माना कि दोनों की चॉइस नहीं मिलती, आदतें भी अलग हैं लेकिन फिर भी रिश्ते में कोशिश करके तालमेल बिठाई जा सकती है। मगर लड़की हर बार कमी ही निकाले, हर बात पर पार्टनर को कोसती रहे तो ऐसे रिश्ते का फ्यूचर खतरे में होता है।

8. करीब ना जाना

करीब ना जाने के बहाने बनाना, फिजिकल रिलेशनशिप को अहमियत ना देना, इससे भी रिश्ता कमजोर बनता है। भले ही सुनने में यह बात इतनी बड़ी ना लगे लेकिन प्यार या शादी के रिश्ते के बीच भावनाओं के साथ फिजिकल अटैचमेंट का होना भी जरूरी होता है। 

टॅग्स :रिलेशनशिप टिप्स
Open in App

संबंधित खबरें

रिश्ते नातेValentine's Day 2025: वैलेंटाइन डे के दिन पार्टनर को दे ये गिफ्ट्स, देखते ही हो जाएंगे खुश; जमकर करेंगे तारीफ

रिश्ते नातेRelationship Tips: क्या आप भी कर रहीं ममाज बॉय को डेट? इन सिंपल साइन की मदद से करें पता, आपको मिल जाएगा सवाल का जवाब

रिश्ते नातेMother's Day 2024: मां के लिए अब तक नहीं खरीद पाएं हैं कोई गिफ्ट, आखिरी समय में काम आएंगे ये 5 आईडिया

स्वास्थ्यRebecca Syndrome: अपने एक्स पार्टनर को भूल नहीं पा रहे आप, रोज सोशल मीडिया पर करते हैं चेक तो हो जाए सावधान, हो सकती है ये गंभीर बीमारी

रिश्ते नातेRelationship Tips: टूटने की कगार पर है आपका रिश्ता? ये 5 तरीकों से बचाएं रिलेशनशिप

रिश्ते नाते अधिक खबरें

रिश्ते नातेKarwa Chauth 2025: अपनी पत्नी को इस करवा चौथ दें प्यार भरा तोहफा, इन गिफ्ट्स आइडिया से मिलेगी हेल्प

रिश्ते नातेValentine's Day 2025: प्यार का प्रतीक वेलेंटाइन डे से जुड़ा है काला इतिहास, 14 फरवरी का राज जानकर हो जाएंगे रोंगटे खड़े

रिश्ते नातेValentine’s Week 2025: शुरू हो रहा प्यार का हफ्ता, वैलेंटाइन वीक के सातों दिन होंगे खास, देखें पूरी लिस्ट

रिश्ते नातेInternational Women's Day 2024 के मौके पर अपनी लाइफ की स्पेशल वुमन को दें ये खास तोहफा, बजट फ्रेंडली होने के साथ है यूनिक

रिश्ते नातेHappy Chocolate Day 2024: चॉकलेट डे पर सिर्फ चॉकलेट से नहीं इन मैसेज से घोले मिठास, पार्टनर को भेजे ये संदेश