लड़के ज़रा हो जाएं सावधान, आपकी प्रोफाइल की ये 5 चीजें चेक करती हैं लड़कियां, ढंग से कर लें अपडेट

By गुलनीत कौर | Updated: May 19, 2019 17:36 IST2019-05-19T17:36:27+5:302019-05-19T17:36:27+5:30

लड़के की प्रोफाइल में कितनी फीमेल फ्रेंड्स हैं, वो लड़कियां उसकी प्रोफाइल में कैसे कमेंट्स करती हैं और जवाब में लड़का किस तरह से रिप्लाई करता है, इन सभी बातों को ध्यान से चेक करती हैं लड़कियां

Things girls look in to the social media profile of boys | लड़के ज़रा हो जाएं सावधान, आपकी प्रोफाइल की ये 5 चीजें चेक करती हैं लड़कियां, ढंग से कर लें अपडेट

लड़के ज़रा हो जाएं सावधान, आपकी प्रोफाइल की ये 5 चीजें चेक करती हैं लड़कियां, ढंग से कर लें अपडेट

अक्सर कहा जाता है कि लड़के लड़कियों की सोशल मीडिया प्रोफाइल बहुत चेक करते हैं। उनकी तस्वीरों से लेकर उनके पूस्त को ध्यान से देखते हैं। उन्हें फॉलो करते हैं। उनसे बात करने की कोशिश करते हैं। लेकिन क्या सिर्फ लड़के ही सोशल मीडिया पर इंटरेस्ट दिखाते हुए लड़कियों की प्रोफाइल देखते हैं? नहीं ऐसा नहीं है।

विभिन्न सर्वे में यह सामने आया है कि लड़कियां भी बहुत बारीकी से लड़कों की सोशल मीडिया प्रोफाइल को खंगालती हैं। प्रोफाइल की कुछ खास चीजें चेक करती हैं और इसके बाद ही बातचीत को आगे बढ़ाती हैं। अगर उन्हें ये चीजें पसंद आ जाएं तो फिर उन्हें लड़के में इंटरेस्ट आने लगता है। लेकिन क्या है वो 5 चीजें, आइए जानते हैं, ताकि लड़के इन्हें जानकर अपनी प्रोफाइल को अप-टू-डेट रख सकें।

1) कैसा दिखता है

लड़के की प्रोफाइल पर जाते है लड़की सबसे पहले उसकी प्रोफाइल पिक्चर चेक करती है। वह ये देखती है कि ये तस्वीर असली है या नकली। क्योंकि आजकल लड़के नकली प्रोफाइल बनाकर भी लड़कियों को परेशान करते हैं

2) क्या करता है

लड़के का नाम और तस्वीर देखने के बाद लड़की चेक करती है कि वो क्या काम करता है। कितना पढ़ा-लिखा है, किस इंडस्ट्री में जॉब या बिज़नेस करता है। यहां अगर लड़की को उसमें और खुद में कुछ कॉमन दिख जाए तो वह लड़के में दिलचस्पी बनाने लगती है

3) तस्वीरें

लड़के की बेसिक इनफार्मेशन चेक करने के बाद लड़की उसकी पिक्चर एल्बम देखती है। चेक करती है कि उसने किस किस तरह की तस्वीरें अपलोड कर रखी हैं। अक्सर लड़कियां लड़कों की पुराणी से पुराणी तस्वीरें भी जाकर देखती हैं

4) रिलेशनशिप स्टेटस

लड़का सिंगल है, मैरिड है या फिर किसी के साथ लव रिलेशनशिप में है, इस एक बात का स्टेटस लड़कियां जरूर चेक करती हैं। कई बार सिंगल लिखे होने पर भी लड़कियां लड़के की प्रोफप्रोफाइल को ध्यान से चेक करती हैं, कहीं किसी लड़की के साथ रिलेशनशिप में होने का हिंट मिल जाए

यह भी पढ़ें: हस्बैंड है आपसे गुस्सा तो तुरंत करें ये 5 काम, मोम की तरह पिघल जाएगा उसका दिल

5) कमेंट्स और फीमेल फ्रेंड्स

लड़के की प्रोफाइल में कितनी फीमेल फ्रेंड्स हैं, वो लड़कियां उसकी प्रोफाइल में कैसे कमेंट्स करती हैं और जवाब में लड़का किस तरह से रिप्लाई करता है, इन सभी बातों को ध्यान से चेक करती हैं लड़कियां

Web Title: Things girls look in to the social media profile of boys

रिश्ते नाते से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे