समय के साथ पति-पत्नी के रोल्स में आया बदलाव, अब साथ मिलकर करते हैं ये 5 काम

By मेघना वर्मा | Published: May 26, 2020 04:04 PM2020-05-26T16:04:27+5:302020-05-26T16:04:27+5:30

परिवर्तन प्रकृति का नियम हैं और इसी परिवर्तन का असर घरों में भी देखा जा रहा है। अब पति-पत्नियां अपनी जिम्मेदारी बांटते तो हैं मगर मिलकर साथ निभाते भी हैं।

these changes have come in roles of men and-women now have to do this-work pur | समय के साथ पति-पत्नी के रोल्स में आया बदलाव, अब साथ मिलकर करते हैं ये 5 काम

समय के साथ पति-पत्नी के रोल्स में आया बदलाव, अब साथ मिलकर करते हैं ये 5 काम

Highlightsमहिलाओं को पहले अक्सर कपड़े पहने को लेकर रोक-टोक की जाती थी।पहले के समय में इस बात को कहा जाता है कि महिलाएं सिर्फ घर संभालती हैं।

समय के साथ धीरे-धीरे रिश्तों में बदलाव आते हैं। प्यार के रिश्ते में भी कुछ बदलाव समय के साथ आ गए हैं। पुराने ढर्रे पर चले आ रहे पति-पत्नी के रिश्ते में भी बदलाव आ गया है। अब पत्नियां सिर्फ घर रहकर घर और बच्चे नहीं संभालती बल्कि बाहर निकलक ऑफिस में भी अपना बेस्ट दे रही हैं। 

परिवर्तन प्रकृति का नियम हैं और इसी परिवर्तन का असर घरों में भी देखा जा रहा है। अब पति-पत्नियां अपनी जिम्मेदारी बांटते तो हैं मगर मिलकर साथ निभाते भी हैं। समाज की तय किए हुए कुछ सदियों से चली आ रही पुरानी नियमों को तोड़कर वो आगे बढ़ चुके हैं। इसी के चलते उनके खुद के रोल्स भी अब बदल गए हैं। आइए आपको बताते हैं समय के साथ क्या आया है बदलाव-

1. पैसे कोई भी कमा सकता है

पहले के समय में इस बात को कहा जाता है कि महिलाएं सिर्फ घर संभालती हैं। मगर आज के समय में इस सोच पर बदलाव आ गया है। अब महिलाएं बाहर निकल रही हैं और पैसे कमाने के साथ घर भी संभाल रही हैं। 

2. कपड़े पहनने में नहीं कोई रोक-टोक

महिलाओं को पहले अक्सर कपड़े पहने को लेकर रोक-टोक की जाती थी। मगर शिक्षित समाज के साथ इस सोच में भी बदलाव आया है। अब एक रिश्ते में दो लोग अपनी पसंद का कार्य करते हैं और दूसरे की पसंद की रिस्पेक्ट।

3. ट्रिप की प्लानिंग कोई भी कर सकता है

अक्सर ऐसा होता था कि कहीं बाहर जाना हो या किसी ट्रिप का प्लान कर रहे हों तो वो हमेशा पति ही किया करते थे। मगर अब महिलाएं इतनी सशक्त हो गई हैं कि वो हर बात का फैसला भी लेती हैं और अपनी जिम्मेदारी निभाती भी हैं। 

4. भावनाएं जरूरी हैं

लड़के अक्सर स्ट्रॉन्ग होते हैं उन्हें रोना नहीं चाहिए। इस भावना की वजह से पहले कितने ही लड़के अपने ही दुख और उलझन में फंसे रह जाते थे मगर अब लड़कों के नेचर में बदलाव आया है। वो इमोशनल होते हैं जो उन्हीं के दिमाग के को संतुलित रखता है। अंदर ही अंदर वह किसी बात को लेकर घुटते नहीं बल्कि अपना इमोशन शेयर करते हैं।

5. पुरुष भी संभालते हैं घर

ये जुमला वैसे अभी भी कहीं ना कहीं सुनने को मिल जाता है कि पुरुष घर नहीं संभाल सकते। मगर ऐसा नहीं है आज कल के पति घर भी संभालते हैं और बाहर का काम भी करते हैं। 

Web Title: these changes have come in roles of men and-women now have to do this-work pur

रिश्ते नाते से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे