लड़कियों की ये 8 हरकतें करती हैं लड़कों का मूड खराब, दिलाती हैं उन्हें गुस्सा

By गुलनीत कौर | Updated: November 11, 2018 10:06 IST2018-11-11T10:06:09+5:302018-11-11T10:06:09+5:30

अगर पार्टनर सुन्दर और अच्छे कपड़े पहने, उसके अंडरगार्मेंट्स भी आकर्षित हों तो लड़के बहुत खुश होते हैं। लेकिन कमरे या बाथरूम में बेढंग तरीके से पड़े अंडरगार्मेंट्स और सेनेटरी प्रोडक्ट देखना लड़कों को बिलकुल भी अच्छा नहीं लगता है।

These 8 things done by female partner can ruin the mood of their male partner | लड़कियों की ये 8 हरकतें करती हैं लड़कों का मूड खराब, दिलाती हैं उन्हें गुस्सा

लड़कियों की ये 8 हरकतें करती हैं लड़कों का मूड खराब, दिलाती हैं उन्हें गुस्सा

कोई माने या ना माने, लेकिन प्यार की शुरुआत आकर्षण से ही होती है। लड़का और लड़की दोनों को एक दूसरे में कोई ना कोई बात ऐसी दिख जाती हैं जो उन्हें सामने वाले के लिए आकर्षित करती हैं। मगर रिश्ते के कुछ समय के बाद जब हम एक दूसरे को समझ लेते हैं तो अच्छाइयों की बजाय बुराइयां अधिक दिखती हैं।

यह कोई बड़ी बात नहीं है, हर रिश्ते में यह स्टेज जरूर आता है। लेकिन कैसे जानें कि पार्टनर को हमारी कौन सी बात पसंद नहीं आती? लड़कों को अपनी पार्टनर की कुछ हरकतों पर बेहद गुस्सा आता है और इनमें से कुछ बातें बेहद कॉमन हैं जो हर दूसरी लड़की में पाई जाती हैं। तो आइए जानते हैं लड़कियों की ऐसी बातें या काम जिन्हें देख उनका पार्टनर गुस्से से आग बबूला हो जाता है।

 

1. सेल्फी

लड़कियों को सेल्फी लेने का बहुत शौक होता है। लेकिन लड़के उनके इसे शौक से चिड़ते हैं। क्योंकि सेल्फी लेते समय कब वे एक सेल्फी से 100 सेल्फी पर पहुंच जाती हैं वे खुद भी नहीं जानती हैं। हर मोमेंट, हर टाइम, हर जगह इन्हें सेल्फी लेनी है। और इनकी इसी हरकत पर बेहद गुस्सा हो जाते हैं लड़के। 

2. बालों का टूटना

लिव-इन में रह रहे कपल्स या पति-पत्नी के बीच ऐसी कई बातें होती हैं जिनपर उन्हें गुस्सा आता है। लड़कों को फर्नीचर पर, फर्श पर, चाय या खाने में गिरे लड़कियों के बाल देख बहुत गुस्सा आता है। यह बात सुनने में भले ही छोटी हो लेकिन इसकी वजह से कई बार दोनों में झगड़ा भी हो सकता है।

3. रोना धोना

कुछ लड़कियों की हर छोटी बात पर मूड खराब करने और रोने की आदत होती है। मुंह बनाकर बैठ जाने की बुरी आदत होती है। यह देख लड़कों को बेहद गुस्सा आता है। उन्हें ऐसी लड़कियां अच्छी लगती हैं जो खुद भी खुश रहें और उन्हें भी खुश रखें। 

4. अटेंशन मांगने वाली लड़की

कई बार लड़कियों को जब लगता है कि उनका पार्टनर उनकी ओर ध्यान नहीं दे रहा है तो वे अजीब बर्ताव करती हैं। ऐसी हरकतें करती हैं जिससे उनका पार्टनर उनकी ओर ध्यान दे। लड़कों को नेचुरल स्वभाव वाली लड़कियां पसंद आती हैं और पार्टनर का ऐसा अजीब बर्ताव देख वे चिड़ जाते हैं।

यह भी पढ़ें: चरम सुख orgasm से मिलने वाले इन 5 फायदों को हर महिला जाने

5. अजीब बनकर रहना

अजीब बर्ताव के अलावा जब एक लड़के की पार्टनर बेढंग बनकर रहे, तब भी उसे गुस्सा आता है। भले ही लड़की मेकअप ना करे, सुन्दर या महंगे कपड़े ना पहने, लेकिन कम से कम उसके कपड़े और बाल संवरे हुए होने चाहिए।

6. अंडरगार्मेंट्स

अगर पार्टनर सुन्दर और अच्छे कपड़े पहने, उसके अंडरगार्मेंट्स भी आकर्षित हों तो लड़के बहुत खुश होते हैं। लेकिन कमरे या बाथरूम में बेढंग तरीके से पड़े अंडरगार्मेंट्स और सेनेटरी प्रोडक्ट देखना लड़कों को बिलकुल भी अच्छा नहीं लगता है। अपनी पार्टनर की इस हरकत से उनका मूड खराब हो जाता है।

7. जलन

कई बार अपने मेल पार्टनर को अपनी वैल्यू महसूस कराने के लिए लड़कियां जान बूझकर ऐसी हरकतें करती हैं जिससे उनका पार्टनर जलन महसूस करे। उनके सामने किसी और की तारीफ़ करती हैं। किसी सुपरस्टार या अपने किसी दोस्त की जिनसे वे पहले से ही चिड़ते हों। 

8. लड़कियों के मेल फ्रेंड्स

लड़कों की सोच कितनी ही मॉडर्न क्यूं ना हो जाए लेकिन अगर पार्टनर अपने मेल फ्रेंड्स को अधिक बार मिल रही है उनसे नजदीकियां अधिक बढ़ा रही है तो इस बात से चिड़ते हैं लड़के। उनका यह पजेजिव बिहेवियार उनके गुस्से की वजह बनता है। 

Web Title: These 8 things done by female partner can ruin the mood of their male partner

रिश्ते नाते से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे