चरम सुख orgasm से मिलने वाले इन 5 फायदों को हर महिला जाने
By गुलनीत कौर | Published: November 2, 2018 02:58 PM2018-11-02T14:58:53+5:302018-11-02T14:58:53+5:30
एक शोध के अनुसार अगर सेक्स सेशन में सेल्फ प्लेजर को पाते हुए कोई महिला 30 मिनट का समय देती है, तो वह तकरीबन 200 कैलोरी बर्न कर लेती है।
सेक्स सेशन के दौरान महिलाओं का ऑर्गैज़म स्टेज तक पहुंचना बेहद जरूरी होता है। इससे ना केवल उन्हें सतुष्टि मिलती है बल्कि साथ ही उनका ऑर्गैज़म लेवल को पा लेना उनके पुरुष साथी को भी सेक्स सेशन की संतुष्टि देता है। परूष को यहाँ खुशी होती है कि उसकी कोशिशों से उसकी महिला पार्टनर इस सेशन को एन्जॉय कर पाई है।
लेकिन सेक्स के दौरान ऑर्गैज़म तक पहुंचने के इसके अलावा भी कई ऐसे फायदे होते हैं जो हर महिला पुरुष को जानने चाहिए। क्योंकि कुछ कपल्स ऑर्गैज़म को महत्वपूर्ण ना मानते हुए इसे इग्नोर कर देते हैं।
इसके पीछे सबसे बड़ा कारण है 'समय'। क्योंकि पुरुषों की तुलना में महिलाओं को चरम सुख यानी ऑर्गैज़म पाने में अधिक समय लगता है। लेकिन ऑर्गैज़म से होने वाले फायदों को जानने के बाद कोई भी इसे दरकिनार करने की कोशिश नहीं करेगा।
आइए आपको बताते हैं महिलाओं के लिए चरम सुख orgasm पाने के 5 फायदे:
1. लव हार्मोन
आपको यह जानकार हैरानी होगी कि ऑर्गैज़म के दौरान महिला हो या पुरुष, उनके शरीर से खास तरह के हार्मोन रिलीज होते हैं। इन्हें लव हार्मोन कहा जाता है। इन हार्मोन में कई तरह के ऑक्सीटोसिन होते हैं, जिनके रिलीज होने से महिला तनाव मुक्त हो जाती है।
2. ऑर्गैज़म का भूख से संबंध
अगर आप उन महिलाओं में से हैं जो वजन कम करना चाहती हैं तो सेक्स सेशन और इसके बाद ऑर्गैज़म को पाना आपके लिए बेहद फायदेमंद सिद्ध हो सकता है। एक शोध के अनुसार ऑर्गैज़म के साथ रिलीज होने वाले विभिन्न हार्मोन में से एक हार्मोन होता है डोपामाइन, इसके रिलीज होने से भूख कम लगती है। भूख कंट्रोल होने से आप वजन को भी कम कर पाएंगी।
यह भी पढ़ें: नपुंसकता के बावजूद सेक्स के दौरान पार्टनर को इन 4 तरीकों से रखें खुश, रिश्ते में नहीं आएगी दूरी
3. रिलैक्स
मानसिक तनाव के साथ शारीरिक तनाव से भी मुक्ति दिलाता है ऑर्गैज़म का रिलीज होना। यही कारण है कि सेक्स सेशन में ऑर्गैज़म स्टेज को पा लेने के बाद महिलाएं रिलैक्स महसूस करती हैं और अच्छी नींद पाती हैं।
4. कैलोरी बर्न होती है
एक शोध के अनुसार अगर सेक्स सेशन में सेल्फ प्लेजर को पाते हुए कोई महिला 30 मिनट का समय देती है, तो वह तकरीबन 200 कैलोरी बर्न कर लेती है। जो घंटों तक किए गए के वर्कआउट से भी संभव नहीं हो पाता है!
5. स्किन के लिए फायदेमंद
ऑर्गैज़म के साथ रिलीज होने वाले तत्वों की वजह से त्वचा पर नेचुरल ग्लो आता है। यह त्वचा को अन्दर से सही करके मुंहासों, झुर्रियों, स्किन पर समय से पहले आने वाले बुढ़ापे से बचाता है। तो महिलाओं के लिए ऑर्गैज़म को पाने का इससे बड़ा कोई फायदा नहीं हो सकता है!