लाइव न्यूज़ :

पार्टनर को भेजे गए ऐसे मैसेज रिश्ता कमजोर बनाते हैं, शोध में हुआ खुलासा

By गुलनीत कौर | Updated: October 10, 2018 12:04 IST

अमेरिका की ब्रिघम यंग यूनिवर्सिटी में हुए इस शोध में 16% शादीशुदा, 46% जल्द ही शादी करने जा रहे और 38% सीरियस रिलेशनशिप बिता रहे लोगों को शामिल किया गया। 

Open in App

दो प्यार करने वालों के लिए मोबाइल फोन एक ऐसा माध्यम बन गया है जिसके बिना शायद रिश्ता टिक नहीं सकता है। दिनभर फोन पर बातें करना, चैट करना, और अब तो वीडियो कॉल का भी जमाना आ गया है। इस सबकी बदौलत आजकल लव पार्टनर से बात करना सिर्फ कुछ ही सेकंड्स दूर रह गया है। बस फोन उठाओ और कॉल या मैसेज कर लो।

हाल ही में हुए एक शोध ने इस मॉडर्न जमाने के रिश्ते पर एक खास प्रतिक्रया दी है। जिसके अनुसार आपका पार्टनर को मैसेज करने का तरीका आप दोनों के रिश्ते की सच्चाई को दर्शाता है। रिश्ता सही ट्रैक पर है या बिगड़ रहा है, यह मैसेज करने के तरीके से पता लगाया जा सकता है।

अमेरिका की ब्रिघम यंग यूनिवर्सिटी के शोधकर्ताओं द्वारा यह शोध किया गया है। शोध में शामिल हुए सभी प्रतिभागियों में से 16 फीसदी शादीशुदा हैं, 46 फीसदी की शादी होने वाली है और बचे हुए 38 फीसदी लोग लंबे समय से सीरियस रिलेशनशिप में हैं। 

शोध के दौरान सभी से तरह तरह के सवाल किए गए। 82 फीसदी लोगों ने यह माना कि वे दिनभर में पार्टनर को कई बार मैसेज करते हैं। इनमें से कई लोगों ने यह भी बताया कि मैसेज के जरिए ही कैसे वे अपने रिश्ते को सही बनाए रखने की कोशिश करते हैं।

महिलाएं करती हैं ऐसे मैसेज

शोध में शामिल हुई महिलाओं से जब बात की गयी तो मालूम हुआ कि वे महिलाएं जो मैसेज पर पार्टनर से माफी मांगती हैं, झगड़े को सुलझाने के लिए मैसेज पर फैसले लेती हैं, इन महिलाओं का रिश्ता सही ट्रैक पर नहीं चल रहा है। 

पुरुषों की पसंद भी जानें

दूसरी ओर वे पुरुष जो अपनी पार्टनर को दिन में बहुत बार मैसेज करते हैं, उनका रिश्ता भी कमजोर दिखाई दिया। जबकि उन्हें खुद से अपनी पार्टनर द्वारा ज्यादा मैसेज पाना परेशान नहीं करता है। लेकिन अगर वे खुद से ज्यादा मैसेज करें तो यह दर्शाता है कि वे अपने रिश्ते से संतुष्ट नहीं हैं।

ये भी पढ़ें: शादी के बाद इन बातों को हमेशा राज ही रहने दें, वरना टूट सकता है रिश्ता

रिसर्च का निष्कर्ष

शोधकर्ताओं ने भी गहरे अध्ययन के बाद इसपर कुछ निष्कर्ष दिया है। उनके मुताबिक अगर पार्टनर से कोई नाराजगी है, परेशानी है तो आमने सामने बैठकर उसे जाहिर करना और हल निकालना अधिक प्रभावी और सफल होता है। जब ये कम मैसेज के जरिए किया जाए तो सोच का दायरा कम हो जाता है। मैसेज पर हम सामने वाले की असली भावना को समझ नहीं पाते हैं। 

लेकिन वहीं शोधकर्ताओं ने यह भी बताया कि मैसेज करने से रिश्ते को बेहतर भी बनाया जा सकता है। लेकिन यह तभी संभव है जब आपका मैसेज अच्छी शब्दों के साथ बेह्जा जाए। सुबह सुबह पार्टनर को प्यार भरा मैसेज भेजने से उसका दिन अच्छी बीतेगा। और रात सोने से पहले भी रोमांटिक मैसेज भेजकर सोने से रिश्ते में प्यार बना रहता है। 

टॅग्स :रिलेशनशिप टिप्स
Open in App

संबंधित खबरें

रिश्ते नातेValentine's Day 2025: वैलेंटाइन डे के दिन पार्टनर को दे ये गिफ्ट्स, देखते ही हो जाएंगे खुश; जमकर करेंगे तारीफ

रिश्ते नातेRelationship Tips: क्या आप भी कर रहीं ममाज बॉय को डेट? इन सिंपल साइन की मदद से करें पता, आपको मिल जाएगा सवाल का जवाब

रिश्ते नातेMother's Day 2024: मां के लिए अब तक नहीं खरीद पाएं हैं कोई गिफ्ट, आखिरी समय में काम आएंगे ये 5 आईडिया

स्वास्थ्यRebecca Syndrome: अपने एक्स पार्टनर को भूल नहीं पा रहे आप, रोज सोशल मीडिया पर करते हैं चेक तो हो जाए सावधान, हो सकती है ये गंभीर बीमारी

रिश्ते नातेRelationship Tips: टूटने की कगार पर है आपका रिश्ता? ये 5 तरीकों से बचाएं रिलेशनशिप

रिश्ते नाते अधिक खबरें

रिश्ते नातेHappy Valentine's Day 2026 Wishes: 2026 का सफर और तुम्हारा साथ, मेरी दुनिया का सबसे खूबसूरत एहसास; अपने पार्टनर को भेजे प्यार का पैगाम

रिश्ते नातेValentine’s Day 2026: दुनिया में एक अद्भुत शक्ति है सच्चा प्रेम

रिश्ते नातेValentine Week Full List 2026: रोज से लेकर किस डे तक, आज से शुरू हुआ वैलेंटाइन वीक, कैसे मनाएं पार्टनर को....

रिश्ते नातेKarwa Chauth 2025: अपनी पत्नी को इस करवा चौथ दें प्यार भरा तोहफा, इन गिफ्ट्स आइडिया से मिलेगी हेल्प

रिश्ते नातेValentine's Day 2025: प्यार का प्रतीक वेलेंटाइन डे से जुड़ा है काला इतिहास, 14 फरवरी का राज जानकर हो जाएंगे रोंगटे खड़े