लाइव न्यूज़ :

सूर्यग्रहण 2020: चंद घंटों में लगने जा रहा है साल का पहला सूर्यग्रहण, पति-पत्नी रखें इन 4 चीजों का विशेष ध्यान

By मेघना वर्मा | Updated: June 21, 2020 07:59 IST

सूर्यग्रहण की शुरुआत द्वारका से हो रही है, यहां सुबह 9 बजकर 56 मिनट पर सबसे पहले सूर्यग्रहण नजर आएगा। शास्त्रों के अनुसार सूर्यग्रहण लगने से 12 घंटे पहले सूतक लग जाता है।

Open in App
ठळक मुद्देशास्त्रों के अनुसार, ग्रहण के समय शारीरिक संबंध नहीं बनाने चाहिए।सूर्य ग्रहण के कारण वातावरण अनुकूल नहीं होता।

रविवार 21 जून यानी आद सूर्य ग्रहण लगने वाला है। अषाढ़ अमावस्या के दिन इस साल का पहला सूर्यग्रहण लगने जा रहा है। सूर्यग्रहण से पहले सूतक काल की शुरुआत हो चुकी है। आपको बता दें कि सूर्यग्रहण सुबह 9 बजकर 15 मिनट से शुरू हो रहा है और दोपहर 3 बजकर 4 मिनट पर समाप्त हो रहा है। भारत में सूर्यग्रहण अलग-अलग समय पर दिखेगा। इसके अनुसार ही सूर्यग्रहण का सूतक काल भी अलग-अलग होगा।

सूर्यग्रहण की शुरुआत द्वारका से हो रही है, यहां सुबह 9 बजकर 56 मिनट पर सबसे पहले सूर्यग्रहण नजर आएगा। शास्त्रों के अनुसार सूर्यग्रहण लगने से 12 घंटे पहले सूतक लग जाता है। यहां सूतक 20 तारीख की रात में 9 बजकर 56 मिनट से शुरू हो जाएगा। यहां ग्रहण का मध्य 11 बजकर 30 मिनट पर होगा और ग्रहण मोक्ष 1 बजकर 19 मिनट 43 सेकेंड पर होगा। यहां सूर्यग्रहण के दौरान सूर्य करीब 84 प्रतिशत तक छुप जाएगा। 

किसी भी ग्रहण काल को कभी भी शुभ नहीं बताया जाता है। इसलिए हर ग्रहण में खासकर सूर्य ग्रहण में बहुत सारी सावधानियां बरतनी चाहिए। खाने-पीने से लेकर रिश्तों तक और गर्भवती महिला से लेकर पति-पत्नी सभी को कुछ ना कुछ एतिआत बरतना पड़ता है।

आइए आपको बताते हैं इस सूर्य ग्रहण पति-पत्नी को किन बातों का खास ख्याल रखना चाहिए-

चंद्र ग्रहण का प्रभाव, पति-पत्नी ना करें ये काम

21 जून को साल का पहला सूर्य ग्रहण पड़ रहा है जिसे लेकर कई लोगों की अलग-अलग मान्यता हैं।

1. घर से अकेले ना निकलें

सूर्य ग्रहण के कारण वातावरण अनुकूल नहीं होता इसलिए कोशिश करें कि इस पूरे समय घर से बाहर ना निकलें। अगर निकल भी रहे हैं तो हमेशा साथी के साथ बाहर निकलें अकेले नहीं। धार्मिक और वैज्ञानिक दोनों की राय में किसी भी अनहोनी के होने की संभावना ज्यादा होती है। ऐसे में पति पत्नी दोनों में से किसी को भी घर से बाहर अकेले नहीं निकलना चाहिए।

2. शारीरिक संबंध ना बनाएं

शास्त्रों के अनुसार, ग्रहण के समय शारीरिक संबंध नहीं बनाने चाहिए। मगर वैज्ञानिक रूप से भी इस बात को तवज्जो दी जाती है। वैज्ञानिकों की राय में गरहन के दौरान संबंध बनाना सेहत और रिश्ते दोनों पर बुरा प्रभाव लाता है।

शास्त्रों की मानें तो ग्रहण के समय शारीरिक संबंध बनाना आपके संबध के लिए खराब हो सकता है।

3. बाहर खाने से बचें

सूर्यग्रहण के दौरान वैज्ञानिक दृष्टि से भी कुछ खाना-पीना नहीं चाहिए। वातावरण की हानिकारक तरंगें खाने को दूषित कर देती हैं। ऐसे में अगर पति पत्नी अगर घर से बाहर निकलकर कुछ खाने समय-पीने का सोच रहे हैं तो इसे कुछ समय के लिए टाल दें।

4. झगड़े से बचें

सूर्यग्रहण के समय पति-पत्नी को अपने स्वभाव पर नियंत्रण रखने की जरूरत होती है। जब भी लगे कि दोनों के बीच की बात विवाद में बदल सकती है तो कुछ समय के लिए एक दूसरे से दूरी बना लें। ग्रहण के दौरान आपका बढ़ता हुआ गुस्सा और चिड़चिड़ापन मुद्दे को बढ़ा देगा। 

टॅग्स :सूर्य ग्रहणरिलेशनशिप टिप्स
Open in App

संबंधित खबरें

पूजा पाठSurya Grahan 2026: साल का पहला सूर्य ग्रहण आज, कितने बजे लगेगा सूतक काल; जानें यहां

पूजा पाठSurya Grahan 2026: फरवरी में वलयाकार सूर्य ग्रहण, आसमान में नज़र आएगा ‘रिंग ऑफ फायर’, जानें समय, तारीख व अन्य ज़रूरी जानकारी

पूजा पाठSurya Grahan 2026: नए साल में दो सूर्य ग्रहण, जानें तारीखें, समय, सूतक काल और प्रभाव

भारतSolar Eclipse Today: आज है सूर्य ग्रहण, जानें भारत में दिखाई देगा या नहीं, क्या है टाइमिंग और सूतक क

भारतSurya Grahan 2025 WATCH LIVE: आंशिक सूर्य ग्रहण के कारण सूर्य का कुछ भाग अंधकारमय हुआ

रिश्ते नाते अधिक खबरें

रिश्ते नातेHappy Valentine's Day 2026 Wishes: 2026 का सफर और तुम्हारा साथ, मेरी दुनिया का सबसे खूबसूरत एहसास; अपने पार्टनर को भेजे प्यार का पैगाम

रिश्ते नातेValentine’s Day 2026: दुनिया में एक अद्भुत शक्ति है सच्चा प्रेम

रिश्ते नातेValentine Week Full List 2026: रोज से लेकर किस डे तक, आज से शुरू हुआ वैलेंटाइन वीक, कैसे मनाएं पार्टनर को....

रिश्ते नातेKarwa Chauth 2025: अपनी पत्नी को इस करवा चौथ दें प्यार भरा तोहफा, इन गिफ्ट्स आइडिया से मिलेगी हेल्प

रिश्ते नातेValentine's Day 2025: प्यार का प्रतीक वेलेंटाइन डे से जुड़ा है काला इतिहास, 14 फरवरी का राज जानकर हो जाएंगे रोंगटे खड़े