लाइव न्यूज़ :

डेटिंग के दौरान लड़कियों से ज्यादा लड़के होते हैं हिंसा के शिकार

By भाषा | Updated: August 31, 2018 07:35 IST

डेटिंग के दौरान पिटने, थप्पड़ खाने और धक्का-मुक्की तक का शिकार होने की शिकायत किशोर अक्सर करते हैं।

Open in App

भले ही शायरों ने इश्क को 'आग का दरिया' कहा हो, किंतु हिंसा के मामले में इस आग की तपिश लड़कियों के मुकाबले किशोरों को अधिक सहन करनी पड़ती है। डेटिंग के दौरान पिटने, थप्पड़ खाने और धक्का-मुक्की तक का शिकार होने की शिकायत किशोर अक्सर करते हैं। एक अध्ययन में यह बात सामने आई है। 

हालांकि डेटिंग के दौरान हिंसा के मामलों में कुल मिलाकर कमी आ रही है। अपने डेटिंग पार्टनर की हिंसा के शिकार किशोरों की संख्या में कमी आई है। 2013 में डेटिंग के दौरान हिंसा के शिकार किशोरों की संख्या पांच फीसदी थी जो 2003 के छह फीसदी के मुकाबले एक फीसदी कम है। 

जर्नल ऑफ इंटरपर्सनल वायलेंस में प्रकाशित इस अध्ययन में पाया गया कि 5.8 फीसदी लड़कों और 4.2 फीसदी लड़कियों ने कहा कि बीते वर्ष उन्हें डेटिंग के दौरान हिंसा का शिकार होना पड़ा।

कनाडा के सिमोन फ्रेजर विश्वविद्यालय की पीएचडी छात्रा कैथरीन शाफर ने कहा कि यह समझने के लिये और शोध किये जाने की जरूरत है कि लड़के डेटिंग के दौरान हिंसा की ज्यादा शिकायत क्यों करते हैं।

शाफर ने कहा, 'यह हो सकता है कि प्रेम संबंधों में लड़कियों के लिये यह अब भी सामाजिक रूप से स्वीकार्य है कि वे लड़कों को पीटें या उन्हें थप्पड़ मार दें। दूसरे देशों में किशोरों पर किये गए अध्ययनों में भी यह पाया गया है।' उन्होंने कहा कि डेटिंग के दौरान हिंसा के गिरावट, भले ही मामूली हो किंतु उत्साहजनक है। 

टॅग्स :रिलेशनशिप टिप्स
Open in App

संबंधित खबरें

रिश्ते नातेValentine's Day 2025: वैलेंटाइन डे के दिन पार्टनर को दे ये गिफ्ट्स, देखते ही हो जाएंगे खुश; जमकर करेंगे तारीफ

रिश्ते नातेRelationship Tips: क्या आप भी कर रहीं ममाज बॉय को डेट? इन सिंपल साइन की मदद से करें पता, आपको मिल जाएगा सवाल का जवाब

रिश्ते नातेMother's Day 2024: मां के लिए अब तक नहीं खरीद पाएं हैं कोई गिफ्ट, आखिरी समय में काम आएंगे ये 5 आईडिया

स्वास्थ्यRebecca Syndrome: अपने एक्स पार्टनर को भूल नहीं पा रहे आप, रोज सोशल मीडिया पर करते हैं चेक तो हो जाए सावधान, हो सकती है ये गंभीर बीमारी

रिश्ते नातेRelationship Tips: टूटने की कगार पर है आपका रिश्ता? ये 5 तरीकों से बचाएं रिलेशनशिप

रिश्ते नाते अधिक खबरें

रिश्ते नातेHappy Valentine's Day 2026 Wishes: 2026 का सफर और तुम्हारा साथ, मेरी दुनिया का सबसे खूबसूरत एहसास; अपने पार्टनर को भेजे प्यार का पैगाम

रिश्ते नातेValentine’s Day 2026: दुनिया में एक अद्भुत शक्ति है सच्चा प्रेम

रिश्ते नातेValentine Week Full List 2026: रोज से लेकर किस डे तक, आज से शुरू हुआ वैलेंटाइन वीक, कैसे मनाएं पार्टनर को....

रिश्ते नातेKarwa Chauth 2025: अपनी पत्नी को इस करवा चौथ दें प्यार भरा तोहफा, इन गिफ्ट्स आइडिया से मिलेगी हेल्प

रिश्ते नातेValentine's Day 2025: प्यार का प्रतीक वेलेंटाइन डे से जुड़ा है काला इतिहास, 14 फरवरी का राज जानकर हो जाएंगे रोंगटे खड़े