सोनम कपूर ने स्पेशल तरीके से किया पति आनंद अहूजा को बर्थडे विश, आप भी अपने पार्टनर के लिए कर सकते हैं सरप्राजइज प्लान
By मेघना वर्मा | Published: July 31, 2020 11:03 AM2020-07-31T11:03:50+5:302020-07-31T11:03:50+5:30
सोनम की शादी की फोटोस सोशल मीडिया पर खूब वायरल हुई थीं। सोनम खुद भी सोशल मीडिया पर बहुत एक्टिव रहती हैं।
बॉलीवुड की मसक्कली सोनम कपूर ने साल 2018 में दिल्ली के बिजनेस मैन आनंद अहूजा से शादी रची थी। सोनम की शादी की फोटोस सोशल मीडिया पर खूब वायरल हुई थीं। सोनम खुद भी सोशल मीडिया पर बहुत एक्टिव रहती हैं। शायद इसी वजह से पति आनंद अहूजा के जन्मदिन पर खास तरह से विश करने के लिए उन्होंने सोशल मीडिया का सहारा लिया।
सोनम कपूर ने पति आनंद अहूजा के 35 बर्थडे पर उनके लिए एक लम्बा चौड़ा पोस्ट लिखा। इस पोस्ट में सोनम कपूर ने बताया कि आनंद अहूजा उनकी जिंदगी में क्या मायने रखते हैं और वो उनसे कितना प्यार करती हैं। साथ ही सोनम कपूर ने कुछ दिनों पहले से ही अपने इंस्टाग्राम पर आनंद अहूजा के लिए शॉर्ट वीडियोज बनाने लगी थीं। जिसमें उनके फेवरेट चीजों के बारे में डिस्कस करती थीं।
सोनम कपूर ने अपने इस विश पोस्ट में लिखा, 'हैप्पी हैप्पी 35 बर्थडे माई लव...' जबकि इससे पहले के वीडियो में सोनम कपूर ने आनंद अहूजा के सभी फेवरेट चीजों के बारे में वीडियोज बनाए और एक स्पेशल तरह से उनका बर्थडे वीक मनाया। जिसकी लोग बहुत तारीफ कर रहे हैं।
आपने पार्टनर को बर्थडे विश करने का स्टाइल यूनीक है। आप अपने पार्टनर को भी कुछ खास तरह से बर्थडे विश कर सकते हैं। आइए आज आपको हम बताते हैं आप किस तरह से अपने पार्टनर को विश कर सकते हैं-
सरप्राइज हमेशा बेस्ट
सरप्राइज चाहे छोटा हो या बड़ा हमेशा लोगों का दिल छू जाता है। आप भी अपने पार्टनर को उनके बर्थडे पर सरप्राइज दे सकते हैं। उनके लिए कोई पार्टी या केंडिल लाइट डिनर का इन्विटेशन दे सकते हैं।
बनाएं वीडियो
आप चाहें तो अपने पार्टनर के लिए उनके बर्थडे पर छोटे-छोटे वीडियोज भी बना सकते हैं। इन वीडियोज को सोशल मीडिया पर पोस्ट करके भी अपने पार्टनर को बर्थडे विश कर सकते हैं।
ट्रिप कर सकते हैं प्लान
आप अपने पार्टनर के साथ उनके बर्थडे के लिए ट्रिप भी प्लान कर सकते हैं। अगर ज्यादा दिन की नहीं तो बर्थडे वाले दिन ही आप कहीं लॉन्ग ड्राइव पर जा सकते हैं। जहां आप पार्टनर के साथ उनके बर्थडे पर केक काट सकते हैं।