कुछ लोगों की पैसे को बहुत ध्यान से खर्च करने की आदत होती है। ये लोग अपना महीने का ही नहीं, हर हफ्ते और यहां तक कि हर दिन का बजट सेट करते हैं। यह अच्छी बात भी है, लेकिन इस बजट को बनाने के चक्कर में कुछ लोग कंजूस भी बन जाते हैं। रिलेशनशिप में भी ऐसे लोग कंजूसों जैसा बर्ताव करते हैं। गर्लफ्रेंड के साथ वक्त बिताते समय पैसों को लेकर कैलकुलेटिव हो जाते हैं। और यही कंजूस स्वभाव दोनों के रिश्ते में प्रॉब्लम लाने की वजह भी बनता है।
कोई माने या ना माने, लेकिन पैसों की वजह से रिश्ते बिगड़ने में ज्यादा वक्त नहीं लगता है। अगर आप भी एक ऐसे लड़के के साथ रिलेशनशिप में हैं जो पैसे खर्च करने से पहले सौ दफा सोचता है, तो उसकी ये आदत यकीनन आप दोनों के रिश्ते में एक बड़ी मुसीबत लेकर आ सकती है। लेकिन वह वाकई कंजूस है या फिर ये आपके मन का वहम है, आगे बताए जा रहे संकेतों से अपनी दुविधा को दूर करें:
हर डेट के लिए बजट बनाना
आप दोनों मिलने का सोचते हैं लेकिन मिलने के लिए आने से पहले वो अपना पूरा बजट सेट करता है। हर बार महंगे रेस्टोरेंट में जाने से बचता है। कभी स्ट्रीट फूड तो कभी किसी पिकनिक स्पॉट पर आप दोनों की डेट होती है। इस तरह के लड़के अव्वल दर्जे के कंजूस होते हैं।
पब्लिक ट्रांसपोर्ट में करवाता है ट्रेवल
उसके पास बाइक है, गाड़ी है, लेकिन आपको घुमाने के लिए वह पब्लिक ट्रांसपोर्ट का इस्तेमाल करता है क्योंकि वह सस्ता पड़ता है। इसके अलावा ऐसे लड़के लड़कियों को घंटों पैदल भी चलवाते हैं। कई बार तो लड़की परेशान होकर ट्रेवल के पैसे भारती है। अगर आपके साथ ऐसा ही कुछ हो रहा है तो समझ जाएं कि आपका बॉयफ्रेंड कभी आपके ऊपर पैसा नहीं लगाएगा।
रिलेशनशिप के एक साल बाद बॉयफ्रेंड-गर्लफ्रेंड में आते हैं ऐसे बदलाव
कभी गिफ्ट नहीं देता
अगर आपका बॉयफ्रेंड कभी भी आपके लिए सरप्राइज प्लान नहीं करता, आपको गिफ्ट नहीं देता, तो समझ जाएं कि वह कंजूस है। लेकिन अगर आप उन्हें कोई गिफ्ट दें तो वो उसे लेने से मना नहीं करता, ऐसा करना भी उसके कंजूस स्वभाव की एक और झलक देता है।
अपने बिल आप से भरवाए
आप दोनों कहीं बाहर घूमने जाएं और वो हर दूसरे मीटिंग में पर्स खो जाने, पर्स घर पर भूल जाने या काश ना होने जैसे बहाने बनाए तो समझ जाएं कि वो बिल भरना नहीं चाहता है। ऐसे लड़के अव्वल दर्जे के कंजूस होते हैं।
शॉपिंग के नाम से भागते हैं
अपने बॉयफ्रेंड से कभी कहकर देखें कि आपके साथ शॉपिंग के लिए चले, अगर वह इस बात को सुनते ही अजीबोगरीब बहाने बनाने लगे तो समझ जाएं कि वह कंजूस है। क्योंकि गर्लफ्रेंड के साथ शॉपिंग पर जाने का मतलब है कि उसे भी शायद शॉपिंग की पेमेंट करनी पड़ जाए। और अगर गलती से गर्लफ्रेंड ने उसके लिए कुछ पसंद कर लिया तो वो और भी फास जाएगा।
पैसे कम होने का बहाना
अगर बॉयफ्रेंड बार-बार ऐसे बहाने बनाए कि उसके पास पैसे कम होते हैं, घर पर देने पड़ते हैं, पेरेंट्स का ध्यान रखना पड़ता है, लेक्किन वो खुद के कपड़ों को शौक पूरा करने के लिए पैसे जरूर लगाए तो समझ जाएं कि वह आपको लेकर कंजूस है। ऐसे लड़कों से दूर ही रहें तो बेहतर होगा।