लाइव न्यूज़ :

अकेले हैं तो घबराएं नहीं, यहां किराए पर मिलते हैं दोस्त, दिल की बात कर सकते हैं शेयर

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: September 30, 2019 10:55 IST

जब आपको मुसीबत में किसी की जरूरत होती है तो शायद ही कोई दोस्त आपके साथ रहता होगा। लेकिन अब आप निराश न हो जब आपके दोस्त आपके साथ ना हो। अब आप अपने अकेलेपन में दोस्त को किराए पर ले सकते हैं, जिसके साथ आप फोटो क्लिक कर सकते हैं, अपने दिल की बात शेयर कर सकते हैं।

Open in App
ठळक मुद्देग्राहक को 2 घंटे के लिए 8 हजार येन यानी कि भारतीय रुपये में 5 हजार चुकाने होंगेकंपनी के वेबसाइट पर जाकर वहां के कैटलॉग से अपने दोस्त चुनने होंगे

मौजूदा समय में सोशल मीडिया एक ऐसा प्लैटफॉर्म बन गया है जहां अजनबी और आपके जानने वाले सभी मौजूद होते हैं। हालांकि सोशल मीडिया में ज्यादातर अजनबी ही आपके दोस्त बनते हैं। सोशल मीडिया के फ्रेंड लिस्ट की बात करें तो उसमें ना जाने कितने ही लोगों को आपने शामिल किया होगा।

लेकिन जब आपको मुसीबत में किसी की जरूरत होती है तो शायद ही कोई दोस्त आपके साथ रहता होगा। लेकिन अब आप निराश न हो जब आपके दोस्त आपके साथ ना हो। दसअसल, लोगों की इसी समस्या को देखते हुए जापान की रियल अपील कंपनी ने किराए पर दोस्त देने शुरू किए हैं।

आपको कंपनी की ओर से सोशल मीडिया पर फोटो अपलोड करने, दोस्तों के साथ कुछ समय बिताने के लिए दोस्त किराए पर दिए जाएंगे। यह दोस्त कंपनी के ही कर्मचारी होते हैं।

5 हजार रु में मिलेंगे दोस्त

अगर आपको दोस्त किराए पर चाहिए तो आपको कंपनी के वेबसाइट पर जाकर वहां के कैटलॉग से अपने दोस्त चुनने होंगे। आप अपनी जरूरत के हिसाब से अपने दोस्तों का चुनाव कर सकते हैं। इसके लिए ग्राहक को 2 घंटे के लिए 8 हजार येन यानी कि भारतीय रुपये में 5 हजार चुकाने होंगे।

ग्राहक जितने चाहे उतने दोस्त चुन सकते हैं लेकिन उन्हें किसी भी तरह का डिस्काउंट ऑफर नहीं दिया जाएगा। इतना ही नहीं दोस्तों को घूमाने, आने-जाने का खर्च भी ग्राहक को देने होंगे।

सोशल मीडिया पर पोस्ट कर सकते हैं फोटो

ग्राहक अपने इन दोस्तों के साथ ली गई फोटो सोशल मीडिया पर पोस्ट कर सकते हैं। कंपनी की ओर से उन्हें यह सुविधा दो घंटे के लिए उपलब्ध कराई जाती है। ग्राहक कंपनी की ओर से दिए गए दोस्तों के साथ क्लिक की हुई फोटो फेसबुक, ट्विटर, स्नैपचैट, इंस्टाग्राम जैसे सोशल मीडिया पर अपलोड कर सकते हैं।

आप इन दोस्तों के साथ ना सिर्फ घूम सकते हैं बल्कि अपने दिल की बात भी शेयर कर सकते हैं।

टॅग्स :रिलेशनशिप टिप्सजापान
Open in App

संबंधित खबरें

विश्वआखिर क्यों जापानी पत्रकार को इस्लामिक रिवोल्यूशनरी गार्ड कॉर्प्स ने किया अरेस्ट?, विदेश मंत्री तोशिमित्सु मोतेगी ने कहा- एक रिहा, अभी भी जेल में दूसरा शख्स

कारोबारजापान, ऑस्ट्रेलिया ने कहा- नो?, 7 देशों से युद्धपोत भेजने की मांग?, होर्मुज जलडमरूमध्य को लेकर राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप को झटका?

विश्वकुरोसावा की राशोमन, जॉर्जेस सीमेनॉन की किताबें और नीचा नगर

कारोबारभारत के साथ कारोबार बढ़ाने को लेकर बेताब दुनिया

विश्वJapan election: निचले सदन की 465 सीट, सनाए ताकाइची के नेतृत्व वाला सत्तारूढ़ गठबंधन को 274 सीटें?, पीएम मोदी ने दी बधाई

रिश्ते नाते अधिक खबरें

रिश्ते नातेHappy Valentine's Day 2026 Wishes: 2026 का सफर और तुम्हारा साथ, मेरी दुनिया का सबसे खूबसूरत एहसास; अपने पार्टनर को भेजे प्यार का पैगाम

रिश्ते नातेValentine’s Day 2026: दुनिया में एक अद्भुत शक्ति है सच्चा प्रेम

रिश्ते नातेValentine Week Full List 2026: रोज से लेकर किस डे तक, आज से शुरू हुआ वैलेंटाइन वीक, कैसे मनाएं पार्टनर को....

रिश्ते नातेKarwa Chauth 2025: अपनी पत्नी को इस करवा चौथ दें प्यार भरा तोहफा, इन गिफ्ट्स आइडिया से मिलेगी हेल्प

रिश्ते नातेValentine's Day 2025: प्यार का प्रतीक वेलेंटाइन डे से जुड़ा है काला इतिहास, 14 फरवरी का राज जानकर हो जाएंगे रोंगटे खड़े