रिलेशनशिप टिप्स : अध्ययन में दावा, पेट भरा होने पर ज्यादा रोमांटिक होती है महिलाएं, जानिये क्यों

By उस्मान | Published: April 16, 2021 11:02 AM2021-04-16T11:02:40+5:302021-04-16T12:55:20+5:30

पार्टनर के साथ रोमांस का मजा लेने के लिए उसकी भूख का ध्यान रखें

Relationship tips: Study finds women more romantic on full stomach | रिलेशनशिप टिप्स : अध्ययन में दावा, पेट भरा होने पर ज्यादा रोमांटिक होती है महिलाएं, जानिये क्यों

रिलेशनशिप टिप्स

Highlightsपार्टनर के साथ रोमांस का मजा लेने के लिए उसकी भूख का ध्यान रखें भूखे पेट भला कौन रोमांस पर ध्यान देगापहले खाना बाकी काम उसके बाद

एक अध्ययन में सामने आया है कि रोमांस के मामले में महिलाएं उस समय सबसे ज्यादा रोमांटिक होती है, जब उनका पेट भरा रहता है। इसका मतलब यह है कि अगर आपको अपने पार्टनर से रोमांस का आनंद लेना है तो, उसके खाने-पीने का सही तरह ध्यान रखें। 

एक्सप्रेस यूके की एक रिपोर्ट के अनुसार, अमेरिकी शोधकर्ताओं ने एक अध्ययन में यह पाया कि जब महिलाएं भरपेट खाती थी, तो उन्हें रोमांस करने में ज्यादा दिलचस्पी होती थी।

शोधकर्ताओं ने उनके ब्रेन स्कैन किया और महिलाओं की विभिन्न प्रकार की छवियां देखीं, इससे पता चला कि वे भोजन से पहले इतनी रोमांटिक नहीं थी, जितनी खाने के बाद।

उन्होंने महिला प्रतिभागियों को एमआरआई स्कैनर करने और उनके फोटो देखने से पहले आठ घंटे तक उपवास करने के लिए कहा गया। उन्होंने पाया कि उपवास के बाद रोमांस के मामले में उनकी कोई खास दिलचस्पी नहीं थी। 

इसके बाद महिलाओं को चॉकलेट के टेस्ट वाला 500 कैलोरी का शेक दिया गया और फिर से प्रयोग किया गया। इस बार महिलाओं ने रोमांटिक संकेतों के लिए बहुत अधिक मजबूत प्रतिक्रिया दिखाई।

जर्नल एपेटाइट में लिखते हुए, शोधकर्ताओं का सुझाव है कि जब एक महिला भूखी होती है तो उसका ध्यान मुख्य रूप से भोजन पर ही होता है। लेकिन जब उसकी जरूरत पूरी हो जाती है तो वह अपना ध्यान दूसरी जरूरतों पर लगा सकती है, जैसे कि सेक्स।

Web Title: Relationship tips: Study finds women more romantic on full stomach

रिश्ते नाते से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे