Propose Day: प्यार का इजहार कैसे करें, इन 10 तरीकों से कहें I Love You, 'ना' नहीं कह पाएगी वो

By उस्मान | Published: February 8, 2021 09:39 AM2021-02-08T09:39:59+5:302021-02-08T09:39:59+5:30

आज प्रपोज डे है और प्यार का इजहार करने के इससे बेस्ट दिन कोई नहीं है

Propose Day: how to propose a girl in hindi, best line to propose a girl, how to propose a girl in differents and unique ways, ladki ko propose kaise kare, ladki ko kaise patana he, ladki ko impress kaise kare in Hindi | Propose Day: प्यार का इजहार कैसे करें, इन 10 तरीकों से कहें I Love You, 'ना' नहीं कह पाएगी वो

प्रपोज डे

Highlightsप्रपोज डे पर आज बोल दें अपने दिल की बातकपल्स के लिए खास हैं आज का दिन आंखें भी कर सकती हैं मोहब्बत का इजहार

वैलेंटाइन वीक (Valentine's Week) शुरू हो गया है. 7 फरवरी को रोज (Rose Day) मनाया गया था और आज यानी 8 फरवरी को प्रपोज डे (Propose Day) मनाया जा रहा है। आज के दिन किसी को चाहने वाला कोई लड़का या लड़की अपने दिल की बात कहकर अपनी मोहब्बत का इजहार कर सकता है। 

मोहब्बत का यह उत्सव 14 फरवरी वैलेंटाइन डे (Valentine Day) तक चलेगा। इस बीच 9 फरवरी को चॉकलेट डे (Chocolate Day), 10 फरवरी कोटेडी डे (Chocolate Day), 11 फरवरी को प्रॉमिस डे (Promise Day), 12 फरवरी को हग डे (Hug Day) और 13 फरवरी को किस डे (Kiss Day) मनाया जाएगा।

प्यार का इजहार कैसे करे

कहते हैं कि प्यार का इजहार करना सबसे मुश्किल काम होता है। कुछ लोग दिल की बात को जल्दी बयां नहीं कर पाते हैं। उन्हें डर रहता है कि कहीं सामने वाले ने मना कर दिया तो, ऐसे में वो चाहकर भी दिन की बात कहने की हिम्मत नहीं जुटा पाते हैं। आपको बता दें कि I Love You बोलने के कई तरीके हैं। हम आपको प्यार का इजहार करने के टिप्स बता रहे हैं।

प्यार का इजहार करने के टिप्स

बता दें कि अगर आप लड़की को कोई गिफ्ट देकर इंप्रेस करने की सोच रहे हैं तो ये बात अपने ख्याल से निकाल दें। क्योंकि आज की लड़कियां गिफ्ट से इंप्रेस नहीं होती हैं। हम आपको बता रहे हैं कुछ आसान तरीके जिससे आप आई लव यू कहें बिना ही अपने प्यार का अहसास करा सकते हैं।

खुद के जैसे ही रहें

ये सबसे जरूरी चीज है कि आप जैसे हैं वैसे ही रहें। आप जैसे हो वैसे ही लड़की आपको एक्सेप्ट करें ये जरूरी है। आपको खुद को सिंपल और सोबर रखें। आप जितने सौम्य रहेंगे उतने ही अच्छे होंगे।

घुटनों पर बैठकर कहें दिल की बात

ये भले ही सबसे पुराना तरीका हो मगर सबसे इफेक्टिव भी है। लड़कियां इस प्रपोजल के तरीके को सबसे ज्यादा पसंद भी करती हैं। इसलिए अपने लव्ड वन के सामने घुटनों पर बैठकर उन्हें बताएं कि वो आपके लिए कितनी जरूरी हैं।

 

डिनर के लिए ले जाएं बाहर

आपको अपने चाहने वाले को स्पेशल फील करवाना है तो उन्हें बाहर डिनर पर लेकर जाए। जब आप अपने लव्ड वन को प्रपोज करना चाहते हों तो उन्हें डिनर डेट पर लेकर जाएं और वहीं उनसे अपने प्यार का इजहार करें।

जहां पहली बार मिलें हो वो जगह है खास

वो जगह बहुत खास होती है जहां आप पहली बार मिलें हों। इस प्रपोज डे आप अपने लव्ड वन को लेकर उसी जगह जाएं जहां आप पहली बार उनसे मिले हों। वो जगह आपको हमेशा और करीब लेकर आएगी।

सरप्राइज तो बनता है

प्रपोज डे के दिन अपने हमसफर को सरप्राइज ना दिया तो क्या किया। उनके लिए कुछ खास कुक करें या कुछ खास पेंट करें। आप उन्हें कुछ खास देंगे तो वो और भी आपके करीब आ जाएंगे।

बिना I Love You कहे प्यार का इजहार करने के तरीके

कुछ  सरप्राइजिंग करें

लड़कियों को दिलचस्प, सरप्राइजिंग और नेचुलर अंदाज-ए-बयां पसंद आता है। ऐसे में आपको कुछ हट के सोचना पड़ेगा जिससे लड़की एक बार में ही इंप्रेस हो जाएं।

उसके लिए कुछ अच्छा लिखें

ज्यादातर लड़कियों को अपने बारे में कुछ लिखा हुआ सुनना अच्छा लगता है। शायद ही कोई लड़की होगी जो अपने बारे में अच्छा सुनने से मना कर दे।

उसकी खूबियों की तारीफ करें

आप जिस भी लड़की को पसंद करें उसकी बाहरी सुंदरता के अलावा उसके बातों की खूबसूरती पर गौर करें। उससे कहें कि उसका दिल कितना सुंदर हैं। अगर आप उसकी खूबियों का जिक्र करते हैं तो बहुत ही आसानी से लड़की के दिल में उतर सकेंगे।

उसकी केयर करें

लड़कियों की केयर करने वाले लड़कों को ज्यादा पसंद किया जाता है। ख्याल रखने का मतलब ये नहीं है कि उसको बार-बार कॉल करे, जबरदस्ती कोई बात थोपें। इसका मतलब ये हैं कि आप जब भी मिलें तो उसके बारे में बात करें, उसकी केयर करें।

उसकी इज्जत करें

लड़कियों को ऐसे लड़के ज्यादा पसंद आते हैं जो उनकी इज्जत करें। अगर लड़की को लगेगा कि आप उसकी इज्ज्त करते हैं तो आपको और कुछ बोलने क जरूरत ही नहीं पड़ेगी। वैसे भी हर किसी का आत्मसम्मान होता है इस बात को कभी भी ना भूलें।

आंखें भी होती हैं दिल की जुबान

आंखों को दिल की जुबान कहा जाता है। आपकी आंखों के इशारे सामने वाले तक आपकी बात पहुंचा सकती है। अच्छा मूड हो तो प्यार से उनकी आंखों में देखें बात दिल तक पहुंचेगी।

Web Title: Propose Day: how to propose a girl in hindi, best line to propose a girl, how to propose a girl in differents and unique ways, ladki ko propose kaise kare, ladki ko kaise patana he, ladki ko impress kaise kare in Hindi

रिश्ते नाते से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे