लाइव न्यूज़ :

प्रियंका-निक लव स्टोरी: पहली बार यहां मिले और करीब आए, क्या 11 साल की उम्र का फासला मुश्किलें पैदा करेगा?

By गुलनीत कौर | Updated: August 21, 2018 12:29 IST

Priyanka Chopra and Nick Jonas: प्रियंका और निक दोनों के दोस्तों और करीबियों का कहना है कि दोनों के करीब आने का सबसे बड़ा करान 'म्यूजिक' है। संगीत ही दोनों के रिश्ते की वजह बना।

Open in App

आखिरकार बॉलीवुड की 'देसी गर्ल' प्रियंका चोपड़ा और उनके बॉयफ्रेंड निक जोनस ने रोका करके सबके सामने अपने रिश्ते को अपना लिया। कभी म्यूजिक कॉन्सर्ट पर, लेट नाईट पार्टी में या फिर एक दूसरे के साथ विदेश में घूमते हुए नजर आने वाले इस हॉट कपल ने अपने रिश्ते को पूरी दुनिया के सामने कबूल किया है। प्रियंका और निक ने भारतीय रीति-रिवाज के अनुसार रोका किया और इसके बाद बेहद सिंपल तरीके से करीबी दोस्तों और रिश्तेदारों को बुलाकर पार्टी भी की।

रोके के इस बड़े दिन के लिए प्रियंका और निक दोनों ने ही सादे लिबाजों को चुना। इसके बावजूद भी दोनों बेहद सुंदर लग रहे थे। शायद यह दोनों के चेहरे पर दिख रही खुशी ही थी जो उन्हें नेचुरल निखार दे रही थी। प्रियंका ने खुद सोशल मीडिया पर एक पोस्ट के जरिए इस खुशी का ऐलान किया। रोका के ठेके बाद शाम को पार्टी की गई जहां बॉलीवुड की जानी-मानी हस्तियों के अलावा करीबी रिश्तेदार और निक की फैमिली भी दिखाई दी।

मेट गाला 2017 में मिले

प्रियंका और निक के इस रिश्ते के शुरू होने से लेकर अब तक दोनो के बारे में काफी कुछ कहा गया है और लिखा भी गया। दोनों कब, कहां और कैसे मिले, इसपर भी लिखा गया। कहा जा रहा है कि प्रियंका और निक सबसे पहले साल 2017 के 'मेट गाला' फैशन इवेंट में मिले थे। यहीं दोनों की पहली मुलाक़ात हुई और इसके बाद बात आगे बढ़ी। खैर यह कितना सच है यह तो कोई नहीं जानता, लेकिन सार्वजनिक तौर पर दोनों को पहली बनार इसी इवेंट में साथ देखा गया था।

इसके बाद कभी कॉमन फ्रेंड्स के साथ तो कई बार अकेले में भी घूमते हुए प्रियंका और निक को मीडिया ने कैमरा में कैद किया। इस बीच दोनों से, खासतौर से भारतीय मीडिया ने प्रियंका से उनके निक के साथ रिश्ते के बारे में कई सवाल किए जिसपर हमेशा तेज तरार जवाब देने के लिए पॉपुलर प्रियंका ने कहा, 'मेरी जिन्दगी के 90 फीसदी हिस्से पर मेरे फैंस का हक है, इस हिस्से से जुड़ी हर बात वे जानते हैं। लेकिन बाकी बचा 10 फीसदी सिर्फ और सिर्फ मेरे लिए है, जिसे मैं चाहूं तो बताउंगी'।

निक के साथ अनाथ आश्रम पहुंची प्रियंका चोपड़ा, बच्ची के साथ किया मस्त डांस

जब प्रियंका ने कहा 'माय फेवरेट मेन'

यह कहना गलत होगा कि प्रियंका ने निक के साथ अपने रिश्ते को मीडिया या फैंस से छिपा कर रखा। सिंगापुर में निक का म्यूजिक कॉन्सर्ट हो या फिर इन्स्टाग्राम की वो तस्वीर जिसमें निक और प्रियंका का भाई था और पोस्ट करते वक्त तस्वीर के ठीक नीचे प्रियंका ने लिखा था 'माय फेवरेट मेन'। प्रियंका ने किसी ना किसी बहाने से दुनिया के सामने अपने इस रिश्ते को जाहिर जरूर किया लेकिन दोनों ने मीडिया के सामने कुछ भी कहने से खुद को बचाया। और सही वक्त का इंतजार किया।

कुछ महीने पहले निक के एक कजिन की शादी में वो प्रियंका को साथ लेकर गए थे। इसके बाद जब वे भारत आए तो प्रियंका की मां से मिले थे। और इसके बाद जब प्रियंका ने भारत फिल्म छोड़ी तो मीडिया में उनकी शादी को लेकर खबरें आने लगीं। तब भी दोनों ने चुप रहकर दूर से ही हर बात को ऑब्जर्व किया। 

लेकिन सिलसिला यहीं नहीं थमा। धीरे-धीरे दोनों का साथ में दिखना, डिनर या मूवी के लिए साथ में जाना, दोस्तों के साथ पार्टी करना, पार्टी करते एक दूसरे को गले लगाना, करीब आना, यह काफी बढ़ गया। और इसी के साथ तेज होती चली गईं मीडिया की खबरें।

प्रियंका ने सलमान की फिल्म छोड़ी नहीं, उन्हें निकाला गया है, ये रही पर्दे के पीछे की असलियत

निक-प्रियंका क्यों आए करीब?

प्रियंका और निक दोनों के दोस्तों और करीबियों का कहना है कि दोनों के करीब आने का सबसे बड़ा करान 'म्यूजिक' है। संगीत ही दोनों के रिश्ते की वजह बना। लेकिन यह रिश्ता यहां तक पहंचा इसका दूसरा बड़ा कारण प्रियंका और निक के दोस्त भी हैं। जिन्होंने इस रिश्ते को एक नाम देने के लिए दोनों की काफी मदद भी की। 

दोनों में 11 साल का ऐज गैप

प्रियंका की उम्र 36 साल तो निक जोनस केवल 25 साल के हैं। दोनों के बीच पूरे 11 साल का ऐज गैप है। जिसको लेकर कई लोग इन्हें सोशल मीडिया पर ट्रोल भी कर रहे हैं। लेकिन वहीं इनके फैंस इनके इस रिश्ते को अपनाते हुए उम्र को केवल एक संख्या मान रहे हैं। लेकिन विभिन्न शोध के अनुसार कपल में उम्र का अधिक फासला होने से कई परेशानियां आती हैं। वह भी तब जब लड़की, लड़के से उम्र में बड़ी हो। आइए जानते हैं क्या हो सकती हैं वे दिक्कतें:

- उम्र में बड़ी लड़की अपने मेल पार्टनर से अधिक समझदार मानी जाती है लेकिन साथ ही उसमें पार्टनर को कंट्रोल करने की भी क्वालिटी होती है। समय के साथ मेल पार्टनर को इस कंट्रोलिंग फैक्टर से दिक्कत होने लगती है

- शुरुआत में लड़की को मेल पार्टनर का यंग मिजाज और खुलापन अच्छा लगता है लेकिन समय के साथ वह उसे कंट्रोल करते हुए अपने मिजाज में ढालने की कोशिश करती है

- उम्र का अधिक फासला होने से ऐसी लड़कियों में सेक्स को लेकर काफी जानकारी और उपेक्षाएं भी होती हैं जिनके पूरा ना होने पर रिलेशनशिप पर बुरा असर पड़ता है

- और अगर लड़की का शादी करने का मकसद केवल उसका अकेलापन दूर करना है तो ऐसे शादी अधिक समय तक चलती नहीं है 

टॅग्स :प्रियंका चोपड़ानिक जोनसरिलेशनशिप टिप्स
Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीप्रियंका चोपड़ा ने जीजा राघव चड्ढा का बढ़ाया हौसला, चर्चा में है 'देसी गर्ल' का यह कदम

बॉलीवुड चुस्कीOscars Night के बाद प्रियंका चोपड़ा ने शेयर किए खास पल, निक जोनास के साथ दिखा ग्लैमरस अंदाज, देखें तस्वीरें

बॉलीवुड चुस्कीOscars 2026: सर्वश्रेष्ठ अभिनेता माइकल बी जॉर्डन, जेसी बकले सर्वश्रेष्ठ अभिनेत्री?, वन बैटल आफ्टर अनदर सर्वश्रेष्ठ फिल्म, देखिए लिस्ट

बॉलीवुड चुस्की98वें ऑस्कर अवॉर्ड्स में छा गईं देसी गर्ल प्रियंका चोपड़ा?, पति निक जोनास के साथ डायोर गाउन में बेहद खूबसूरत लगीं, वीडियो और तस्वीरें

बॉलीवुड चुस्कीपति की बाहों में प्रियंका चोपड़ा, शेयर की फैमिली फोटोज

रिश्ते नाते अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीआदित्य धर ने संतोष कुमार आरएस को भेजा नोटिस, कुमार ने दावा किया था कि 'धुरंधर 2' के मेकर्स ने उनकी कहानी को किया है कॉपी

बॉलीवुड चुस्कीरिलीज के 20 साल बाद?, रैपर यो यो हनी सिंह और बादशाह के 'अश्लील और अपमानजनक' गाने को हटाने का निर्देश, दिल्ली उच्च न्यायालय ने कहा-‘अंतरात्मा पूरी तरह से झकझोर’ दी?

बॉलीवुड चुस्की13 दिन में 1435 करोड़! धुरंधर 2 बनी चौथी सबसे बड़ी फिल्म, RRR को पछाड़कर रच दिया इतिहास

बॉलीवुड चुस्कीRamayana: रणबीर कपूर की 'रामायण' का टीजर, इमोशनल हुए फैंस

बॉलीवुड चुस्कीआज का इतिहासः देश-दुनिया में 30 मार्च की तारीख, महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा?