निक के साथ अनाथ आश्रम पहुंची प्रियंका चोपड़ा, बच्ची के साथ किया मस्त डांस

By विवेक कुमार | Published: August 20, 2018 11:03 AM2018-08-20T11:03:52+5:302018-08-20T11:49:29+5:30

Priyanka Nick Jonas Visit Orphanage Together: प्रियंका अपनी ही फिल्म 'गुंडे' के फेमस सॉन्ग 'तूने मारी एंट्री' पर मस्त डांस करती हुई दिख रही हैं।

Priyanka chopra dancing with kids at orphanage | निक के साथ अनाथ आश्रम पहुंची प्रियंका चोपड़ा, बच्ची के साथ किया मस्त डांस

निक के साथ अनाथ आश्रम पहुंची प्रियंका चोपड़ा, बच्ची के साथ किया मस्त डांस

मुंबई, 20 अगस्त: बॉलीवुड की 'देसी गर्ल' प्रियंका चोपड़ा और निक जोनस ने शनिवार को मुंबई में सगाई कर ली। सेलिब्रेटी हो या कोई आम आदमी सभी इन दोनों को शुभकामनाएं दी रहे हैं। सगाई की तस्वीरें भी सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रही है। इस ख़ुशी के मौके पर प्रियंका अपने मंगेतर निक जोनस और उनके परिवार के साथ रविवार को मुंबई के सेंट कैथरीन अनाथ आश्रम पहुंची।

जहां प्रियंका और निक ने दिव्यांग बच्चों से मुलाकात की। जिसकी कुछ तस्वीरें सोशल मीडिया पर छाई हैं। वहीं निक ने अपने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो शेयर किया है जिसमें प्रियंका एक बच्ची संग डांस कर रही हैं।

इस वीडियो में प्रियंका अपनी ही फिल्म 'गुंडे' के फेमस सॉन्ग 'तूने मारी एंट्री' पर मस्त डांस करती हुई दिख रही हैं।  इस वीडियो को शेयर करते हुए निक ने लिखा- "St।Catherine's orphanage today। My heart is full।"


खबरों कि मानें तो प्रियंका और निक अक्टूबर में शादी के बंधन में बंध सकते हैं। प्रियंका के होने वाले पति निक का जन्म 16 सितंबर 1992 को अमेरिका के डैलस शहर में हुआ है और वह पेशे से गिटारिस्ट और सिंगर हैं। इसके अलावा निक पिता सॉन्ग राइटर और म्यूजिश‍ियन हैं जबकि उनकी मां साइन लैंग्वेज टीचर हैं। माता-पिता के अलावा निक के दो बड़े भाई केविन और जो जबकि एक छोटा भाई फ्रेंकी है। निक की परवरिश उनकी मां के पास न्यूजर्सी में हुई है। 

English summary :
Priyanka Nick Jonas Visit Orphanage Together: Bollywood's 'Desi Girl' Priyanka Chopra and Nick Jonas got engaged in Mumbai on Saturday. From common men to Celebrities everyone shared greetings to both of them.


Web Title: Priyanka chopra dancing with kids at orphanage

बॉलीवुड चुस्की से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे