लाइव न्यूज़ :

क्या आपका बच्चा भी बात बात पर बोलता है झूठ, इन 5 तरीकों से तुरंत सुधारें उसकी आदत

By गुलनीत कौर | Updated: January 22, 2019 15:40 IST

अगर आपको यह एहसास हो जाए कि आपके बच्चे में बात बात पर झूठ बोलने की आदत पड़ गई है तो सबसे पहले उसकी इस गलत आदत की वजह ढूंढें।

Open in App

नासमझी की उम्र से ही बच्चों के अंदर कई गलत आदतें पैदा हो जाती हैं। गारा वक्त रहते इनपर काबू ना पाया जाए तो इन्हें बच्चों से दूर करना नामुमकिन हो जाता है। पेरेंट्स सोचते हैं कि वक्त के साथ बच्चा गलत आदत छोड़ देगा, लेकिन कच्ची उम्र की गलत आदतों को दूर करना असंभव होता है। क्योंकि वक्त के साथ ये आदतें स्वभाव का हिस्सा बनकर गहरी हो जाती हैं। 

क्या आपका बच्चा बोलता है झूठ?

बच्चों की तमाम बुरी आदतों में से 'झूठ बोलना' एक ऐसी आदत है जो बेहद कॉमन है। लेकिन कॉमन होने की वजह से पेरेंट्स इसे साधारण बिलकुल ना समझें। क्योंकि एक बार उसने झूठ बोलना शुरू किया तो यह आदत जिंदगी भर नहीं जाएगी। उम्र भर वह एक झूठा इंसान बनेगा।

बच्चे क्यों बोलते हैं झूठ?

अगर आपको यह एहसास हो जाए कि आपके बच्चे में बात बात पर झूठ बोलने की आदत पड़ गई है तो सबसे पहले उसकी इस गलत आदत की वजह ढूंढें। अपनी टीचर से डरने वाले बच्चे स्कूल में अक्सर झूठ बोलने लगते हैं। मां-बाप से कोई बात छिपानी हो तो बच्चे झूठ बोलते हैं। यदि खु को किसी परिस्थिति में फंसा हुआ पाते हैं, तब भी झूठ बोलते हैं। आगे जानें ऐसे में क्या करें।

यह भी पढ़ें: ब्लड ग्रुप का स्वभाव पर पड़ता है गहरा प्रभाव, जानें पर्सनालिटी से जुड़े राज

बच्चों की झूठ बोलने की आदत छुड़ाने के 5 उपाय:

1) पेरेंट्स अपना तरीका बदलें

बच्चों की किसी आदत में सुधार लाने के लिए सबसे पहले पेरेंट्स को अपना सवाल पूछने का तरीका बदलना होगा। अगर आप पूछेंगे कि उसने पढ़ाई की? तो खुद को बचाने के लिए वह झूठ बोल सकता है। इसकी बजाय पूछें कि वह पढ़ाई कब करेगा? तो वह सही जवाब देने की हिम्मत करेगा।

2) सही गलत का फर्क समझाएं

कहाँ क्या बोलना है, किस तरह से जवाब देना है और झूठ बोलने के क्या नुकसान हो सकते हैं, बच्चे को यह जरूर बताएं। 5 साल के बच्चे को झूठ का मतलब भी नहीं पता होता इसलिए वह समझ भी अन्हीं पाटा अकी उसने झूठ कहा है।

3) गुस्सा ना दिखाएं

बच्चे के प्रति अपनी रवैया में बदलाव लाएं। हो सकता है कि आप एक सख्त पैरेंट हों। इसलिए आपकी दांत से बच्चें एक लिए बच्चा बार बार झूठ बोलता है। उससे नर्मी से पेश आएं। बातों को छिपाने की आध में वह झूठ नहीं बोलेगा।

4) अपना फायदा ना देखें

कुछ पेरेंट्स अपनी सुविधा के अनुसार बच्चे की परवरिश करते हैं। जब बच्चा झूठ बोलता है तो उसकी आदत सुधारने की बजाय इग्नोर कर देते हैं और वक्त की कमी का हवाला देते हैं। ऐसा करने से बच्चे की आदत और भी बिगड़ जाती है।

5) प्यार से करें हैंडल

अगर आप बच्चे को झूठ बोलते हुए पकड़ लें तो उन्हें डांटने या मारने की बजाय प्यार से समझाएं। या फिर कम से कम इसी समय बात करने से खुद को रोकें। जब मामला थोड़ा ठंडा हो जाए तो सामने बिठाकर बात करें। ऐसा करने से वह बात को गहराई से समझ पाएगा। आपका गुस्सा उसकी आदत को और बिगाड़ेगा। 

टॅग्स :रिलेशनशिप टिप्स
Open in App

संबंधित खबरें

रिश्ते नातेValentine's Day 2025: वैलेंटाइन डे के दिन पार्टनर को दे ये गिफ्ट्स, देखते ही हो जाएंगे खुश; जमकर करेंगे तारीफ

रिश्ते नातेRelationship Tips: क्या आप भी कर रहीं ममाज बॉय को डेट? इन सिंपल साइन की मदद से करें पता, आपको मिल जाएगा सवाल का जवाब

रिश्ते नातेMother's Day 2024: मां के लिए अब तक नहीं खरीद पाएं हैं कोई गिफ्ट, आखिरी समय में काम आएंगे ये 5 आईडिया

स्वास्थ्यRebecca Syndrome: अपने एक्स पार्टनर को भूल नहीं पा रहे आप, रोज सोशल मीडिया पर करते हैं चेक तो हो जाए सावधान, हो सकती है ये गंभीर बीमारी

रिश्ते नातेRelationship Tips: टूटने की कगार पर है आपका रिश्ता? ये 5 तरीकों से बचाएं रिलेशनशिप

रिश्ते नाते अधिक खबरें

रिश्ते नातेKarwa Chauth 2025: अपनी पत्नी को इस करवा चौथ दें प्यार भरा तोहफा, इन गिफ्ट्स आइडिया से मिलेगी हेल्प

रिश्ते नातेValentine's Day 2025: प्यार का प्रतीक वेलेंटाइन डे से जुड़ा है काला इतिहास, 14 फरवरी का राज जानकर हो जाएंगे रोंगटे खड़े

रिश्ते नातेValentine’s Week 2025: शुरू हो रहा प्यार का हफ्ता, वैलेंटाइन वीक के सातों दिन होंगे खास, देखें पूरी लिस्ट

रिश्ते नातेInternational Women's Day 2024 के मौके पर अपनी लाइफ की स्पेशल वुमन को दें ये खास तोहफा, बजट फ्रेंडली होने के साथ है यूनिक

रिश्ते नातेHappy Chocolate Day 2024: चॉकलेट डे पर सिर्फ चॉकलेट से नहीं इन मैसेज से घोले मिठास, पार्टनर को भेजे ये संदेश