लाइव न्यूज़ :

बॉयफ्रेंड की इन 10 हरकतों से जान लें वो शादी लायक है या नहीं, वरना जीवनभर आंसू बहाएंगी

By गुलनीत कौर | Updated: March 13, 2019 15:16 IST

अगर कोई कहता है कि वो परफेक्ट है तो उससे बड़ा बेवकूफ कोई नहीं होगा। खुद की कमियों को अपनाकर आगे बढ़ने वाला इंसान ही सफल है और अच्छा इंसान कहलाता है।

Open in App

शादी का फैसला बेहद अहम होता है। ना तो इसे जल्दबाजी में लेना चाहिए और ना ही बिना सोचे समझे शादी जैसे इतने बड़े फैसले तक पहुंचना चाहिए। आपका यह फैसला सही हो इसके लिए हम आपको लड़कों की 10 ऐसी आदतों के बारे में बताने जा रहे हैं जो रिश्ते को बनने से पहले ही तोड़ देती हैं। अगर आपको किसी लड़के में ये आदतें दिखें तो गलती से भी उसे शादी के लिए 'हां' ना कहें। 

1) शक्की मिजाज: आप किस्से बात कर फरही हैं, कहाँ जा रही हैं, किस से क्यूं मिल रही हैं, अगर वो इन सब बातों पर बगौर करे और आपसे कई सवाल करे तो वह शक्की इंसान है। ऐसे लड़के से शादी ना करें।

2) सुनता नहीं है: एक अच्छा कपल वही है जो एक दूसरे की सुने। लेकिन अगर आप कहती जा रही हैं और वह हर बात को अनसुना करता है तो आप दोनों के कभी नहीं बनेगी। आगे बढ़ने का कोई फायदा नहीं है।

3) वादा तोड़ता है: वीकेंड में घूमने के प्लान से लेकर शाम को फोन करुंगा, ऐसे छोटे छोटे वादे तोड़ने वाला कभी बड़े वादे भी नहीं निभाएगा। यह साफ दर्शाता है कि उसे आपकी कदर नहीं है।

4) बहाने बनाता है: पहले वादे तोड़ना और फिर उन वादों के पूरा ना होने पर सवाल करो तो बहनों की लिस्ट थमा दी जाती है। बहाने एक-दो बार समझ आते हैं लेकिन हर बार हो तो यह बुरिब आदत है। इस आदत को अपनी जिंदगी का हिस्सा ना बनने दें।

5) आप उसकी प्राथमिकता नहीं: उसके दोस्तों से लेकर उसका घूमना-फिरना, उसके अपने प्लान, उसका ऑफिस का काम, उसका बिज़नेस सभी जरूरी है लेकिन आप कहीं नहीं हैं। ऐसे इंसान के साथ रिश्ता बनाना सही नहीं  है।

यह भी पढ़ें: केवल अच्छी नहीं, इन 3 बुरी आदतों से भी रिश्ता बनता है मजबूत, बना रहता है प्यार

6) खुद को परफेक्ट मानता है: अगर कोई कहता है कि वो परफेक्ट है तो उससे बड़ा बेवकूफ कोई नहीं होगा। खुद की कमियों को अपनाकर आगे बढ़ने वाला इंसान ही सफल है और अच्छा इंसान कहलाता है।

7) अतीत में जीता है: जिसे आप चाहती हैं और शादी भी करना चाहती हैं, अगर वो आज भी अपनी एक्स को याद करता है, आपके सामने कई दफा उसका जिक्र करता है तो उसके साथ रिश्ता बढ़ाने से पहले फिर सोच लें। आप दोनों को ही तकलीफ होगी। 

8) झूठ: अगर आपने एक से अधिक बार उनका झूठ पकड़ा है तो याद फ्रैहें आपकी पूरी जिंदगी इन झूठ पर आधारित होगी। क्योंकि वह हर बार खुद को बचाने के लोइए एक नया झूठ बोलेगा। इस तरह के मानसिक तनाव का शिकार ना हों।

9) ज्यादा चिपकने वाला: लड़के के शक्की, झूठे और बहानेबाज रवैया के अलावा उसके अधिक चिपकने वाले स्वभाव से भी परेशानी होती है। ऐसे लड़के एक पल के लोइए भी अकेला नहीं छोड़ता। कोई फैसला खुद से नहीं लेने दते। अपना दबाव बनाकर रखते हैं। 

10) उसे अपना ही परिवार नहीं पसंद: जिसे आप पसंद करती हैं अगर वो अक्सर अपने मुंह से ही अपने परिवार की बुराई करता है तो ऐसे लड़के से शादी ना करें। क्योंकि जो लड़का खुद के परिवार का नहीं हुआ, वह आपका या आपके परिवार का क्या होगा। 

टॅग्स :रिलेशनशिप टिप्स
Open in App

संबंधित खबरें

रिश्ते नातेValentine's Day 2025: वैलेंटाइन डे के दिन पार्टनर को दे ये गिफ्ट्स, देखते ही हो जाएंगे खुश; जमकर करेंगे तारीफ

रिश्ते नातेRelationship Tips: क्या आप भी कर रहीं ममाज बॉय को डेट? इन सिंपल साइन की मदद से करें पता, आपको मिल जाएगा सवाल का जवाब

रिश्ते नातेMother's Day 2024: मां के लिए अब तक नहीं खरीद पाएं हैं कोई गिफ्ट, आखिरी समय में काम आएंगे ये 5 आईडिया

स्वास्थ्यRebecca Syndrome: अपने एक्स पार्टनर को भूल नहीं पा रहे आप, रोज सोशल मीडिया पर करते हैं चेक तो हो जाए सावधान, हो सकती है ये गंभीर बीमारी

रिश्ते नातेRelationship Tips: टूटने की कगार पर है आपका रिश्ता? ये 5 तरीकों से बचाएं रिलेशनशिप

रिश्ते नाते अधिक खबरें

रिश्ते नातेKarwa Chauth 2025: अपनी पत्नी को इस करवा चौथ दें प्यार भरा तोहफा, इन गिफ्ट्स आइडिया से मिलेगी हेल्प

रिश्ते नातेValentine's Day 2025: प्यार का प्रतीक वेलेंटाइन डे से जुड़ा है काला इतिहास, 14 फरवरी का राज जानकर हो जाएंगे रोंगटे खड़े

रिश्ते नातेValentine’s Week 2025: शुरू हो रहा प्यार का हफ्ता, वैलेंटाइन वीक के सातों दिन होंगे खास, देखें पूरी लिस्ट

रिश्ते नातेInternational Women's Day 2024 के मौके पर अपनी लाइफ की स्पेशल वुमन को दें ये खास तोहफा, बजट फ्रेंडली होने के साथ है यूनिक

रिश्ते नातेHappy Chocolate Day 2024: चॉकलेट डे पर सिर्फ चॉकलेट से नहीं इन मैसेज से घोले मिठास, पार्टनर को भेजे ये संदेश