केवल अच्छी नहीं, इन 3 बुरी आदतों से भी रिश्ता बनता है मजबूत, बना रहता है प्यार

By गुलनीत कौर | Published: March 13, 2019 07:27 AM2019-03-13T07:27:31+5:302019-03-13T07:27:31+5:30

कुछ ऐसी बुरी आदते भी हैं जो यदि दो लोगों के बीच हों तो आपसी प्यार बना रहता है। परेशानियां कम होती हैं और रिश्ता लंबे समय तक चलता है। ये बुरी आदतें एक दूसरे को और भी गहराई से समझने का मौक़ा देती है।

three bad habits that helps in making the love and strong bond between two people | केवल अच्छी नहीं, इन 3 बुरी आदतों से भी रिश्ता बनता है मजबूत, बना रहता है प्यार

केवल अच्छी नहीं, इन 3 बुरी आदतों से भी रिश्ता बनता है मजबूत, बना रहता है प्यार

अक्सर लोग ये कहते हैं कि अगर कपल में अच्छी आदतें हों तो रिश्ता लंबा चलता है। लेकिन वहीं अगर बुरी आदतें बढ़ जाएं तो धीरे धीरे रिश्ते को खोखला कर देती हैं। बुरी आदतों से कपल एक दूसरे से परेशान होने लगते हैं आर रिश्ते की डोर टूटने लगती है। लेकिन क्या कभी आपने सोचा है कि बुरी आदतें रिश्ते को अच्छा भी बनाती हैं?

जी हां, कुछ ऐसी बुरी आदते भी हैं जो यदि दो लोगों के बीच हों तो आपसी प्यार बना रहता है। परेशानियां कम होती हैं और रिश्ता लंबे समय तक चलता है। ये बुरी आदतें एक दूसरे को और भी गहराई से समझने का मौक़ा देती है। लेकिन वे कौन सी तीन बुरी आदतें हैं जो रिश्ते को बना सकती हैं, आइए आपको बताते हैं:

1) जब पार्टनर बीमार हो

बीमारी किसी के वश में नहीं होती है। व्यक्ति कभी भी बीमार पड़ सकता है। और बी ईमारी में अगर पार्टनर की ओर से केयर मिले तो जल्दी ठीक हो सकता है। मगर बीमारी में पार्टनर के स्वभाव को ध्यान में रखने की बजाय कम्फ़र्टेबल हो जाएं। छींकना, खासना, बेवजह चिड़ना आदि बुरी आदतें बीमारी में  स्वाभाविक हैं। इन्हें ना रोकें। बीमारी में पार्टनर इन्हें समझेगा और आगे बढ़कर आपको सपोर्ट करेगा। बुरे वक्त में भी कैसे पार्टनर के करीब रहें, इससे यह सीखने को मिलता है। 

2) पसीना आता है तो आए

जिम में वर्कआउट के बाद या बहार दौड़कर घर लौटे ही अगर आपका पार्टनर को गले लगाने का मन करे तो लगाएं। झिझक महसूस ना बकरें। पसीने से लथपथ आपकी बॉडी को भी अगर पार्टनर स्वीकार कर ले और इस झिझक में भी आप दोनों रोमांस को महसूस कर पाएं तो इससे अच्छा कुछ नहीं हो सकता। ऐसे में आपको असीने की बदबू से भी फर्क नहीं पड़ेगा। ये ही सच्चे और मजबूत रिश्ते की निशानी है।

3) खुद को ना बदलें

सांस लगते सामय आपकी सांस की आवाज अधिक आती है। खाना खाते ही डकार लेना। पेट की खराबी में गैस पास करना। आदि चीजों पर शर्मिंदगी महसूस करने की बजाय कम्फ़र्टेबल होने की कोशिश करें। पार्टनर के सामने ठीक वैसे ही रहने की कोशिश करें, जैसे आप असल में हैं। ना आप दोनों में किसी बात का पर्दा हो, ना ही कोई झिझक। ऐसा रिश्ता ही लंबा और सफल चलता है। 

Web Title: three bad habits that helps in making the love and strong bond between two people

रिश्ते नाते से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे