मास्टरबेशन से जुड़े ये 5 फैक्ट्स बहुत कम लोगों को होंगे मालूम

By गुलनीत कौर | Updated: September 12, 2018 16:42 IST2018-09-12T16:42:07+5:302018-09-12T16:42:07+5:30

सेक्स के दौरान डिस्चार्ज हुए सीमेन का स्पर्म काउंट, मास्टरबेशन के सीमेन के स्पर्म काउंट से काफी अधिक होता है।

Mind blowing and lesser known facts about masturbation one must know | मास्टरबेशन से जुड़े ये 5 फैक्ट्स बहुत कम लोगों को होंगे मालूम

मास्टरबेशन से जुड़े ये 5 फैक्ट्स बहुत कम लोगों को होंगे मालूम

हस्तमैथुन यानी मास्टरबेशन को लेकर आपने आज तक कई फैक्ट्स सुने होंगे। पहला ये कि मास्टरबेशन केवल पुरुष ही नहीं महिलाएं भी करती हैं। और दूसरा ये कि इससे केवल शारीरिक संतुष्टि ही नहीं होती, सेहत के लिहाज से भी ये सही है। लेकिन फिर भी पुरुषों के मास्टरबेशन को लेकर लोगों में कई तरह की गलतफहमियां हैं, जैसे कि:

1. लोग समझते हैं कि पूरी दुनिया में सभी पुरुष मास्टरबेशन करते हैं, लेकिन ये बिलकुल गलत फैक्ट है। साल 2016 में हुए एक रिसर्च के अनुसार मात्र 57 फीसदी पुरुष रोजाना मास्टरबेट करते हैं। यानी अन्य रेगुलर मास्टरबेशन नहीं करते हैं।

2. लोगों के बीच आम यह बात फैली हुई है कि मास्टरबेशन के लिए वाइब्रेटर का इस्तेमाल केवल महिलाएं ही करती हैं, लेकिन ऐसा नहीं है। सेक्स एक्सपर्ट्स के मुताबिक स्टिम्युलेशन के लिए पुरुषों द्वारा भी वाइब्रेटर का इस्तेमाल किया जाता है। और इसे यूज करने से उनकी सेक्स ड्राइव में भी सुधार आता है। 

3. कुछ लोगों का यह मानना होता है कि मास्टरबेशन करने से शारीरिक आकर्षण बढ़ता है और चेहरा भी ग्लो करता है, लेकिन ऐसा नहीं है। मास्टरबेशन शरीर को अन्दर से स्वस्थ बनाता है। रेगुलर मास्टरबेट करने वालों का इम्यून सिस्टम मजबूत बनता है और साथ ही बॉडी में एनर्जी भी बनी रहती है।

ये भी पढ़ें: सेक्स के दौरान की गई ये 4 हरकतें लंबे समय तक बनाए रखती हैं मूड, रिसर्च में हुआ खुलासा

4. एक इंटरनेशनल रिसर्च के अनुसार सेक्स के दौरान निकले सीमेन के स्पर्म काउंट का मास्टरबेशन के सीमेन के स्पर्म काउंट से काफी बड़ा अंतर होता है। सेक्स के दौरान स्पर्म काउंट की मात्रा काफी अधिक होती है। तो अगर कोई कहे कि मास्टरबेशन करने से स्पर्म काउंट पर असर पड़ता है, तो उसका यह कहना सरासर गलत है। 

5. मास्टरबेशन करने की कोई उम्र नहीं होती। 65 साल का व्यक्ति और 15 साल का व्यक्ति, यदि दोनों शारीरिक रूप से इसके लिए तैयार हैं तो वे मास्टरबेट कर सकते हैं। अगर आपसे कोई कहे कि एक उम्र सीमा के बाद मास्टरबेशन संभव नहीं है, तो वह गलत है। 

Web Title: Mind blowing and lesser known facts about masturbation one must know

रिश्ते नाते से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे