Love After Lockdown: लॉकडाउन के बाद प्यार के होंगे ये 3 न्यू रूल्स, सभी को करने होंगे फॉलो

By मेघना वर्मा | Published: June 12, 2020 11:08 AM2020-06-12T11:08:38+5:302020-06-12T11:08:38+5:30

प्यार के नए नियम कहीं किसी किताब में  लिखे नहीं हैं बस कोविड-19 को देखकर ये नियम खुद से बना लेना ही बेहतर होगा।

Love After Lockdown, The new rules of dating after lockdown in hindi | Love After Lockdown: लॉकडाउन के बाद प्यार के होंगे ये 3 न्यू रूल्स, सभी को करने होंगे फॉलो

Love After Lockdown: लॉकडाउन के बाद प्यार के होंगे ये 3 न्यू रूल्स, सभी को करने होंगे फॉलो

Highlightsलॉकडाउन के बाद लोगों को एक-दूसरे से सोशल डिस्टेंसिंग मेंटेन करके रखनी होगीलॉकडाउन के खत्म होने के बाद लोगों की जिंदगी वापिस पटरी पर आना शुरू हा जाएंगी।

इस समय पूरा देश कोरोना माहमारी से जूझ रहा है। लॉकडाउन के बीच लोगों को कई नियम फॉलो करने पड़ रहे हैं जो कि सही भी है। वहीं लॉकडाउन के चलते लोगों की जिंदगी पटरी पर से हट गई है। ना रोज का काम है ना ही रोज की तरह का रूटीन। घर बैठे एक तरफ जहां लोग ऑफिस का काम कर रहे हैं तो वहीं प्रेमी जोड़े इस लॉकडाउन के चलते मिल भी नहीं पा रहे हैं। 

लॉकडाउन के खत्म होने के बाद लोगों की जिंदगी वापिस पटरी पर आना शुरू हा जाएंगी। धीरे-धीरे लोग अपने पुराने रूटीन को फॉलो जरूर करेंगे मगर बहुत सारी चीजों में बदलाव आ जाएगा। प्यार करने वाले जोड़ो में भी ये बदलाव देखा जा सकेगा। लॉकडाउन के बाद प्यार की भी कुछ नियम बदल जाएंगे। लव के नए रूल्स आ जाएंगे।

आइए आपको बताते हैं क्या होंगे लॉकडाउन के बाद प्यार के नियम-

1. ड्रेस कोड-मास्क और ग्लव्स जरूरी

प्यार के नए रूल कहीं किसी किताब में  लिखे नहीं हैं बस कोविड-19 को देखकर ये नियम खुद से बना लेना ही बेहतर होगा। जो सबसे पहला नियम होगा वो यही होगा कि आपके ड्रेस कोड में मास्क और ग्लव्स शामिल हो जाएगा। खुद को सामने वाले की सुरक्षा के लिए ये उचित भी होगा। किसी को भी अपने जॉ लाइन पर अब प्राउड नहीं होगा क्योंकि मास्क मेंटेटरी होगा।

2. नो किसिंग, हगिंग और होल्डिंग

लॉकडाउन के बाद लोगों को एक-दूसरे से सोशल डिस्टेंसिंग मेंटेन करके रखनी होगी। पहले डेट पर किसिंग या हग हुआ करता था कोरोना के बाद ये पूरी तरह बदल जाएगा। लोग किसिंग को पूरी तरह से ना कहने वाले हैं। हग करने या हाथ मिलाने में भी लोग घबराएंगे। अगर आप फर्स्ट डेट पर गए हो तो इन सभी बातों का खास ख्याल रखना होगा।

3. डेट के बाद घर ड्रॉप करना?

नॉर्मल सर्कमटानंसेस में लोग डेट के बाद एक लॉन्ग ड्राइव पर जाना पसंद करते हैं। मगर कोरोना के बाद डेट के साथ ड्राइव करना और लम्बी दूरी पर जाना दोनों के लिए खतरा हो सकता है। आप दोनों में इस स्थिति में इन्फेक्टेड होने के चांस बढ़ सकते हैं। इसलिए इस न्यू रूल को भी लोग अपना लेंगे।

Web Title: Love After Lockdown, The new rules of dating after lockdown in hindi

रिश्ते नाते से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे