छोटी हाइट वाले लड़कों में होती ये 5 खूबियां, जानकर शायद ही कोई लड़की करेगी मना
By जोयिता भट्टाचार्या | Published: September 8, 2019 07:11 AM2019-09-08T07:11:52+5:302019-09-08T07:11:52+5:30
छोटी हाइट के लड़कों को डेट करने के कई फायदे हैं। इसका खुलासा रिसर्ट में पता चला है। अगर आप भी किसी शॉर्ट हाइट वाले लड़के के साथ रिलेशन में हैं तो जान लें ये खास बातें...
अमूमन लड़कियां डेटिंग या शादी के लिए खुद से लंबे लड़के चाहत करती है। ऐसा क्यों है इसके पीछे कोई खास वजह नहीं है। कहते हैं कि लड़के लड़कियों से लंबे हो तो जोड़ी बेहतरीन लगती है। लेकिन क्या आप जानते हैं कि छोटी हाइट के लड़के बेहतरीन लाइफ पार्टनर या लवर हो सकते हैं।
छोटी हाइट के लड़कों को डेट करने के कई फायदे हैं। इसका खुलासा रिसर्ट में पता चला है। जर्नल ऑफ सेक्शुअल मेडिसिन में छपी रिसर्च में बताया गया है कि जो लड़कियां अपने से कम हाइट के लड़कों के साथ डेट करती हैं वे अपने रिश्ते को लेकर ज्यादा सीरियस होते हैं। इतना ही नहीं कम हाइट के लड़के खुले विचारों वाले और अपने रिश्ते को लेकर गंभीर होते हैं।
1) रिसर्च में बताया गया है कि कम हाइट के पुरूष लंबे लोगों से ज्यादा अधिक सेक्स करते हैं। वो अपनी महिला साथी को पूरी तरह संतुष्ट करते हैं। इतना ही नहीं कम हाइट के पुरूष डेट करते समय आंखों से अधिक तेजी के साथ संपर्क करते हैं।
2) छोटी हाइट वाले लोग अपनी पर्सनैलिटी को लेकर भी ज्यादा सजग होते हैं। कम हाइट होने की वजह से खुद को कैसे लोगों के बीच बेहतर दिखा सकते हैं इसे लेकर वो ज्यादा कोशिश करते हैं।
3) कम हाइट के पुरूषों के साथ डेट करते वक्त महिलाओं में ज्यादा सुविधा होती है क्योंकि उन्हें अपने पार्टनर को किस करने में ज्यादा आसानी होती है। पार्टनर को किस करते वक्त महिलाओं को अपने गर्दन पर अधिक दबाव नहीं देना पड़ता है।
4) इसके साथ ही न्यूयॉर्क यूनिवर्सिटी ने एक रिसर्च की रिपोर्ट जारी की है, जिसके मुताबिक छोटे पुरूषों में तलाक होने की संभावना कम होती है और वैवाहिक जीवन लंबे समय तक चलता है।
5) छोटी हाइट के लड़के अपने गर्लफ्रेंड के लिए ज्यादा केयरिंग होते हैं। एक स्टडी में छोटी हाइट के लड़कों को लंबे लड़को के मुकाबले ज्यादा सेक्शुअली एक्टिव पाया गया है। वह अपनी पार्टनर को पूरी तरह सैटिसफाइड करने में यकीन रखते हैं।