लाइव न्यूज़ :

IPC धारा 377: क्या होगा जब लड़का लड़के को, लड़की लड़की को करेगी प्रपोज, ऐसा था लोगों का रिएक्शन

By गुलनीत कौर | Updated: September 7, 2018 14:42 IST

सुप्रीम कोर्ट की पाँच जजों की संविधान पीठ ने आईपीसी (IPC) की धारा 377 को असंवैधानिक करार दिया है। सर्वोच्च अदालत के इस फैसले के बाद समलैंगिकता कानून की नज़र में अपराध नहीं रही।

Open in App

सुप्रीम कोर्ट द्वारा आईपीसी (IPC) की धारा 377 को हटाने और समलैंगिकता को कानूनी रूप से मान्य करने के बाद जाहिर है कि समाज में कई बदलाव आएंगे। LGBT समुदाय से जुड़े लोगों और जो इस दायरे से बाहर हैं, दोनों के ही बीच विचारों को लेकर काफी अंतर देखने को मिलता है। लेकिन अब जब सुप्रीम कोर्ट ने मंजूरी दे दी है तो इसके बाद हमें कुछ लोगों से एक सवाल किया। हमने कुछ लड़कों से पूछा कि अगर कोई गे लड़का आकर उन्हें प्रपोज करे तो उनका क्या रिएक्शन होगा। ठीक ऐसा ही सवाल कुछ लड़कियों से भी किया कि अगर कोई लेस्बियन लड़की आकर उन्हें प्रपोज करे तो वे क्या कहेंगी। आइए देखते हैं क्या कहा सभी ने:

1. अगर कोई 'गे' लड़का मेरे पास आया और उसने मुझसे कहा कि वह मुझे पसंद करता है और मुझे डेट करना चाहता है तो सबसे पहले मैं उसकी चॉइस का मान रखूंगा और उसे 'थैंक्स' कहूंगा। लेकिन बाद में उससे कहूंगा कि मुझमें और आपमें अंतर है, इसलिए आगे कुछ नहीं हो सकता है - मोहित सिंह, नॉएडा से

2. मुझे कोई लड़का आकर प्रपोज करे और कहे कि आप 'हॉट' हैं और मुझे बॉयफ्रेंड बनने को कहे तो सबसे पहले तो मुझे वाकई खुद पर नाज़ होगा। कोई मुझे हॉट कहे इससे बड़ी खुशी और क्या हो सकती है। लेकिन मेरा उसे एक ही जवाब होगा- 'थैंक्स, लेकिन आप इस लिस्ट में पहले इंसान नहीं हैं' - असीम, इंदिरापुरम

3. अगर मेरे पास कोई 'गे' आए तो सबसे पहले मैं उसे प्यार से समझाऊंगा कि देखिए मैं आपके टाइप का नहीं हूं। इसके बाद भी अगर उसने कोई जोर जबरदस्ती की तो शायद मेरा लाइट मूड गुस्से में तब्दील हो जाए - अमन, साउथ दिल्ली

4. समलैंगिक रिश्तों के बारे में बात करना तो दूर हम इस बारे में सोच भी नहीं सकते। क्योंकि हमें अपने समाज से 'निकाला' नहीं चाहिए। इसलिए अगर मेरे साथ ऐसा कुछ होता भी है तो मैं इससे किनारा करने की कोशिश करुंगा - उस्मान खान

5. अगर कोई खूबसूरत लड़की मुझे प्रपोज करती है तो मैं उसे डायरेक्ट मना नहीं कर पाऊंगी क्योंकि वो उसकी फीलिंग्स होगी मगर मैं उसे बाद में समझाकर मना करूंगी। - मेघना, गाजियाबाद

6. मैंने हमेशा ही लोगों की पसंदिगी का मान रखा है और लड़का हो या लड़की, कोई भी आकर मुझे यह कहे कि मैं खूबसूरत हूं और वो मुझे पसंद करते हैं तो ये मेरे लिए खुशी की बात है। और यह सच है कि मुझे कई लड़कियों ने पहले भी प्रपोज किया है और मेरी ओर से जवाब में उन्हें एक ही लफ्ज़ सुनने को मिलता है, 'थैंक्स' - प्रतीक्षा, आर के पुरम

ये भी पढ़ें: LGBTQIA : जानिए इस कम्युनिटी में किस-किस तरह के लोग हैं शामिल

7. देखिए मैं किसी की पसंदिगी पर सवाल नहीं उठाती और ना ही सुप्रीम कोर्ट के इस फैसले पर कोई आपत्ति जताती हूं। यह सब सोच और मानसिक स्थिति की बात है, तो इस हिसाब से मुझे अगर कोई लड़की आकर प्रपोज करे तो मेरे लिए यह एक 'ऑक्वर्ड' मोमेंट होगा। शायद कुछ सेकंड्स तक मैं कुछ बोल भी ना पाऊं और अगर कुछ कहा भी तो शायद 'सॉरी' शब्द ही मेरे मुंह से निकले - हरप्रीत, दिल्ली

टॅग्स :एलजीबीटीरिलेशनशिप टिप्स
Open in App

संबंधित खबरें

भारतRajya Sabha Polls: कौन है मेनका गुरुस्वामी कौन हैं? भारत की पहली ओपनली लेस्बियन सांसद, जानें इस बड़े बदलाव की पूरी कहानी

क्राइम अलर्टMumbai: समलैंगिक डेटिंग ऐप के जरिए युवक को बनाया शिकार, किया यौन उत्पीड़न और ब्लैकमेल; 4 आरोपी गिरफ्तार

रिश्ते नातेValentine's Day 2025: वैलेंटाइन डे के दिन पार्टनर को दे ये गिफ्ट्स, देखते ही हो जाएंगे खुश; जमकर करेंगे तारीफ

रिश्ते नातेRelationship Tips: क्या आप भी कर रहीं ममाज बॉय को डेट? इन सिंपल साइन की मदद से करें पता, आपको मिल जाएगा सवाल का जवाब

भारतसमलैंगिक विवाह को कानूनी मान्यता से इनकार करने वाले फैसले की समीक्षा की मांग वाली याचिकाओं पर सुप्रीम कोर्ट करेगा विचार

रिश्ते नाते अधिक खबरें

रिश्ते नातेHappy Valentine's Day 2026 Wishes: 2026 का सफर और तुम्हारा साथ, मेरी दुनिया का सबसे खूबसूरत एहसास; अपने पार्टनर को भेजे प्यार का पैगाम

रिश्ते नातेValentine’s Day 2026: दुनिया में एक अद्भुत शक्ति है सच्चा प्रेम

रिश्ते नातेValentine Week Full List 2026: रोज से लेकर किस डे तक, आज से शुरू हुआ वैलेंटाइन वीक, कैसे मनाएं पार्टनर को....

रिश्ते नातेKarwa Chauth 2025: अपनी पत्नी को इस करवा चौथ दें प्यार भरा तोहफा, इन गिफ्ट्स आइडिया से मिलेगी हेल्प

रिश्ते नातेValentine's Day 2025: प्यार का प्रतीक वेलेंटाइन डे से जुड़ा है काला इतिहास, 14 फरवरी का राज जानकर हो जाएंगे रोंगटे खड़े