Kiss Day 2020: 13 फरवरी को Kiss Day, जानिए कितने घंटे लम्बी थी दुनिया की सबसे लम्बी Kiss, पढ़ें कुछ रोचक तथ्य

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Published: January 24, 2020 04:25 PM2020-01-24T16:25:36+5:302020-02-13T08:42:06+5:30

Kiss Day 2020: लोगों में आजकल फ्रेंच किस सबसे अधिक मशहूर हो गई है। लेकिन ये किस पहली बार कब की गई इसका पता बहुत कम लोगों को होगा।

Kiss Day 2020: world's longest kiss record, longest wedding kiss world record, facts about kiss | Kiss Day 2020: 13 फरवरी को Kiss Day, जानिए कितने घंटे लम्बी थी दुनिया की सबसे लम्बी Kiss, पढ़ें कुछ रोचक तथ्य

Kiss Day 2020: 13 फरवरी को Kiss Day, जानिए कितने घंटे लम्बी थी दुनिया की सबसे लम्बी Kiss, पढ़ें कुछ रोचक तथ्य

Highlightsलोगों में आजकल फ्रेंच किस सबसे अधिक मशहूर हो गई है। क्या कभी सुना है कि किसी कि 'किस' यानी चूमने से भी डर लगता है।

लवर्स का महीना यानी वैलेंटाइन वीक फरवरी महीने में शुरू होने वाला है। दो प्यार करने वालों के इन खास दिनों में लोग अपने प्यार का इजहार भी करते हैं और उसे खास तरीके से जाहिर भी करते हैं। प्यार के इसी हफ्ते में सबसे खास दिन होता है किस डे जो हर साल 13 फरवरी को मनाया जाता है। इस दिन वे कपल्स जो एक-दूसरे के साथ इस हद तक कम्फर्टेबल हों, वे एक दूजे को किस करके अपने प्यार को दर्शाते हैं। 

वैलेंटाइन वीक में किस डे को मनाने में सभी कपल्स सहज नहीं होते। किस डे इस बार पर निर्भर करता है कि दोनों एक-दूसरे के साथ कितने ओपन हैं। यह दोनों की सहमति पर ही निर्भर करता है। लेकिन किस डे मनाना ना सही, किस से जुड़ी कुछ रोचक बातें आपको जरूर जाननी चाहिए। आइए आपको बताते हैं किस से जुड़ी कुछ रोचक जानकारी इन्हें जान आप यकीनन हैरानी में पड़ जाएंगे।

1. फ्रेंच किस का पुराना इतिहास

लोगों में आजकल फ्रेंच किस सबसे अधिक मशहूर हो गई है। लेकिन ये किस पहली बार कब की गई इसका पता बहुत कम लोगों को होगा। आइए आपको बताते हैं क्या है इसकी हिस्ट्री। इतिहास के मुताबिक अमरीकी और बर्तानिया फ़ौज जब यूरोप से जंग जीतकर आए तो जीत की खुशी में उन्होंने अपनी पत्नियों को पूरे जूनून के साथ किस किया। बस तभी से फ्रेंच किस फेमस हो गई।

2. दुनिया की सबसे लंबी किस और वर्ल्ड रिकॉर्ड

किसी को कितनी देर तक किस कर सकते हैं? शायद आपका जवाब कुछ मिनटों का होगा मगर क्या आप जानते हैं कि सबसे लम्बी किस घंटों की नहीं बल्कि दो दिन से भी ज्यादा की थी। लेकिन आपको यह जानकार हैरानी होगी कि दुनिया की सबसे लंबी किस 58 घंटे, 35 मिनट और 58 सेकंड्स की थी। थाइलैंड के दो लोगों Ekkachai Tiranarat and Laksana Tiranarat ने ये खिताब अपने नाम किया है।

किस की शुरुआत 12 फरवरी से हुई थी और 15 फरवरी तक ये कपल इसी पोजीशन में डटा रहा था। किस के इस रिकॉर्ड को 'गिनीज बुक ऑफ वर्ल्ड रिकार्ड्स' में शामिल किया गया था।

3. किस का डर

किसी को अंधेरे से डर लगता है तो किसी को ऊंचाई से। कुछ लोगों को पानी से भी डर लगता है, लेकिन क्या कभी सुना है कि किसी कि 'किस' यानी चूमने से भी डर लगता है। ये लोग ना तो किसी को चूमते हैं ना किसी और द्वारा खुद को चूमने देते हैं। इस डर का साइंस में नाम भी है। इसे 'फिलेमाफोबिया' कहा जाता है। जिसमें लोग किसी को भी किस करने या करवाने से डरते हैं। किस के नाम से भी भागने लगते हैं। अनेकों डर की तरह इस डर के पीछे का कारण भी अनजान है।

Web Title: Kiss Day 2020: world's longest kiss record, longest wedding kiss world record, facts about kiss

रिश्ते नाते से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे