लाइव न्यूज़ :

क्या स्पेस में सेक्स है मुमकिन? नासा के पूर्व जनरल ने दिया हैरान कर देने वाला जवाब

By गुलनीत कौर | Updated: March 12, 2019 17:14 IST

एक अंग्रेजी चैनल को इंटरव्यू देते हुए चार्ल्स ने कहा कि धरती पर मनुष्य के रक्त का प्रवाह ऊपर से नीचे प्राइवेट पार्ट्स की ओर जाता है। जिससे उत्तेजना बनी रहती है और जल्दी भी बनती है। मगर स्पेस में ठीक उलटा होता है।

Open in App

धरती पर लगातार बदलते हुए वातावरण को देखते हुए नासा द्वारा मानव प्रजाति को दूसरे ग्रहों पर भी जीवन दिलाने की निरंतर कोशिश की जा रही है। दूसरे ग्रहों पर कैसे जीवन बिताया जा सकता है, वहां किन किन सुख सुविधाओं को प्राप्त किया जा सकता है और वहां कैसे पहुंचा जाए, इस पर वर्षों से रिसर्च चल रही है। इसी बीच अमेरिका की कुछ ट्रेवल कंपनियां आम लोगों को अन्तरिक्ष भेजने की तैयारियां कर रही हैं। 

लोग स्पेस में कैसे जाएंगे, वहां उन्हें कैसी सुविधाएं दी जाएंगी और धरती से उनका जीवन कैसे अलग होगा इसपर ये कम्पनियां काम कर रही हैं। मगर इन सबके बीच लोगों द्वारा और इन कंपनियों द्वारा भी नासा के लिए कुछ सवाल उठने लगे हैं। जैसे कि स्पेस में कैसी चुनौतियां आएंगी। और क्या लोग वे सभी काम कर सकते हैं जो धरती पर भी करते हैं? जैसे कि सेक्स?

अन्तरिक्ष में सेक्स कर पाएंगे?

लोग ये जानना चाहते हैं कि क्या धरती की तरह ही लोग अन्तरिक्ष में जाकर सेक्स कर पाएंगे? या फिर वहां सेक्स करने की मनाही होगी? लेकिन अगर कर सकते हैं तो क्या तरीका वही होगा जो धरती पर अपनाया जाता है या फिर वैज्ञानिकों में अन्तरिक्ष में सेक्स का कोई नया तरीका खोज निकाला है? 

इन सभी सवालों के जवाब में नासा के पूर्व प्रमुख चार्ल्स फ्रैंक बोल्डन ने कहा कि अन्तरिक्ष में सेक्स वाकई मुमकिन नही। हां लेकिन चुनती भरा हो सकता है। क्योंकि ग्रैविटी यानी गुरुत्वाकर्षण की कमी के कारण शरीर का नियंत्रण अपने हाथ में नहीं होता है। ऐसे में सेक्स के लिए हमें जिस फोर्स और पोजीशन की जरूरत पड़ती है, उस तक सफलतापूर्वक पहुंच पाने में दिक्कत आना संभव है।

यह भी पढ़ें: बड़े से बड़े झगड़े और कड़वाहट को खत्म कर रिश्ते में दोबारा प्यार भरेंगे ये 7 उपाय

अन्तरिक्ष में सेक्स है संभव

स्पेस में सेक्स मुमकिन है या नहीं इसपर चार्ल्स ने साफ कहा कि स्पेस में सेक्स के नामुमकिन होने जैसा कुछ भी नहीं है। स्पेस में व्यक्ति वे सभी काम कर सकता है जो वो धरती पर कर रहा है। हां, तरीका अलग हो सकता है। क्योंकि ग्रैविटी की कमी से दोनों को एक दूसरे के करीब पहुँचने में दिक्कत हो सकती है। चार्ल्स ने बताया कि जिस तरह से स्काईडाइविंग करते हुए सेक्स संभव है, अन्तरिक्ष का सेक्स भी कुछ ऐसा ही होगा।

स्काईडाइविंग में हवा के दबाव से आप पार्टनर के करीब जाने की बजाय पीछे हो जाते हैं, अन्तरिक्ष में ग्रैविटी आपको पार्टनर की ओर पुश करने की जगह पीछे की ओर ढकेल देगी। लिहाजा अगर दोनों ही सही तरीके से बंधे होंगे तो प्राइवेट पार्ट्स को एक दूसरे के करीब ले जाना आसान होगा। लेकिन अगर बढ़ने में गलती हुई तो मुश्किलें बढ़ जाएँगी।

अन्तरिक्ष में सेक्स में आएंगी ये दिक्कतें

स्पेस में सेक्स के दौरान क्या क्या दिक्कतें आ सकती हैं इसपर चार्ल्स ने साइंस की भाषा में कुछ समझाने की कोशिश की है। एक अंग्रेजी चैनल को इंटरव्यू देते हुए चार्ल्स ने कहा कि धरती पर मनुष्य के रक्त का प्रवाह ऊपर से नीचे प्राइवेट पार्ट्स की ओर जाता है। जिससे उत्तेजना बनी रहती है और जल्दी भी बनती है। मगर स्पेस में ठीक उलटा होता है।

ग्रैविटी की कमी के करण खून ऊपर से नीचे की बजाय नीचे से ऊपर जाता है। परिणामस्वरूप उत्तेजना में कमी आती है। मेल टेस्टोस्टेरॉन में भी कमी आती है। यही कारण है कि अन्तरिक्ष में जाने वाले वज्ञानिकों की सेक्स के प्रति उत्तेजना कम हो जागती है। क्योंकि इनका मेल टेस्टोस्टेरॉन स्तर स्पेस में अधिक समय तक रहने की वजह कम हो जाता है।

टॅग्स :सेक्सरिलेशनशिप टिप्स
Open in App

संबंधित खबरें

रिश्ते नातेValentine's Day 2025: वैलेंटाइन डे के दिन पार्टनर को दे ये गिफ्ट्स, देखते ही हो जाएंगे खुश; जमकर करेंगे तारीफ

रिश्ते नातेRelationship Tips: क्या आप भी कर रहीं ममाज बॉय को डेट? इन सिंपल साइन की मदद से करें पता, आपको मिल जाएगा सवाल का जवाब

रिश्ते नातेMother's Day 2024: मां के लिए अब तक नहीं खरीद पाएं हैं कोई गिफ्ट, आखिरी समय में काम आएंगे ये 5 आईडिया

स्वास्थ्यRebecca Syndrome: अपने एक्स पार्टनर को भूल नहीं पा रहे आप, रोज सोशल मीडिया पर करते हैं चेक तो हो जाए सावधान, हो सकती है ये गंभीर बीमारी

रिश्ते नातेRelationship Tips: टूटने की कगार पर है आपका रिश्ता? ये 5 तरीकों से बचाएं रिलेशनशिप

रिश्ते नाते अधिक खबरें

रिश्ते नातेHappy Valentine's Day 2026 Wishes: 2026 का सफर और तुम्हारा साथ, मेरी दुनिया का सबसे खूबसूरत एहसास; अपने पार्टनर को भेजे प्यार का पैगाम

रिश्ते नातेValentine’s Day 2026: दुनिया में एक अद्भुत शक्ति है सच्चा प्रेम

रिश्ते नातेValentine Week Full List 2026: रोज से लेकर किस डे तक, आज से शुरू हुआ वैलेंटाइन वीक, कैसे मनाएं पार्टनर को....

रिश्ते नातेKarwa Chauth 2025: अपनी पत्नी को इस करवा चौथ दें प्यार भरा तोहफा, इन गिफ्ट्स आइडिया से मिलेगी हेल्प

रिश्ते नातेValentine's Day 2025: प्यार का प्रतीक वेलेंटाइन डे से जुड़ा है काला इतिहास, 14 फरवरी का राज जानकर हो जाएंगे रोंगटे खड़े