लॉकडाउन में भी इन 3 तरीकों से कर सकते हैं गर्लफ्रेंड को प्रपोज!

By मेघना वर्मा | Published: April 26, 2020 02:46 PM2020-04-26T14:46:48+5:302020-04-26T14:46:48+5:30

आप अपने पार्टनर से लॉकडाउन में भी रोमांटिक वे में उन्हें प्रपोज कर सकते हैं।

how to propose a girl during lockdown, tips to proposing a girl during lock down | लॉकडाउन में भी इन 3 तरीकों से कर सकते हैं गर्लफ्रेंड को प्रपोज!

लॉकडाउन में भी इन 3 तरीकों से कर सकते हैं गर्लफ्रेंड को प्रपोज!

Highlightsआप चाहें तो उनकी और अपनी तस्वीरों का कोलाज बना सकते हैं। अपने दिल की बात कहना चाह रहे हैं तो कुछ तरीकों से आप ये कर सकते हैं।

दो प्यार करने वालों के लिए लॉकडाउन का ये समय कठिन है। एक महीने से ज्यादा वो अपने प्यार से मिल नहीं पाए हैं ना ही उनसे अपने दिल की बातें कह पाएं हैं। कोरोना वायरस के चलते इस लॉकडाउन की वजह से लोगों को अपने घरों में रहना पड़ रहा है जो कि उचित भी है।

आप भी अपने प्यार से दूर हैं मगर उनसे अपने दिल की बात कहना चाह रहे हैं तो कुछ तरीकों से आप ये कर सकते हैं। आज हम आपको यहां वही टिप्स बताने जा रहे हैं जिनकी मदद से आप अपने पार्टनर से लॉकडाउन में भी रोमांटिक वे में उन्हें प्रपोज कर सकते हैं।

कैसे करें उन्हें प्रपोज

1. लिखें लव ई-लेटर

व्हॉटसएप पर मैसेज करना ठीक है मगर अपने प्यार के लिए थोड़ा एफर्ट उठाइए। कुछ खूबसूरत सी लाइन और लव लेटर लिखकर उन्हें मेल कीजिए। यकीन मानिए उन्हें आपके लिए प्यार भरे शब्दों को पढ़कर बहुत रोमांटिक फील होगा। आपका लिखा लव लेटर उनका दिल छू जाएगा।

2. फोटोज में करें कलाकारी

अगर आप चाहें तो उनकी और अपनी तस्वीरों का कोलाज बना सकते हैं। डिजीटल तरीके से आप फोटोशॉप करके भी उनकी तस्वीरों का कोलाज बनाएं। इन फोटोज के साथ आप अपनी दिल की बात भी उन्हें लिख सकते हैं। 

3. वर्चुअल डेटिंग में कर सकते हैं प्रपोज

महीने भर से आप उनसे मिले नहीं है मगर इसका ये मतलब नहीं कि आप उनके साथ डेट नहीं कर सकते। आप वर्चुली डेट कर सकते हैं। आप अपने घर और अपने घर पर बैठकर स्काइप या वीडियो कॉल पर भी एक साथ क्वालिटी टाइम स्पेंड कर सकते हैं। बस इसके लिए आपको कुछ तैयारी करनी होगी। जैसे फूड, परफेक्ट ड्रेस मेकअप।  

Web Title: how to propose a girl during lockdown, tips to proposing a girl during lock down

रिश्ते नाते से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे