पति में दिखे ये संकेत तो समझिए दाल में है कुछ काला, उनकी जिंदगी में पड़ गया है किसी दूसरी औरत का साया

By मेघना वर्मा | Published: June 13, 2020 06:19 AM2020-06-13T06:19:32+5:302020-06-13T06:19:32+5:30

पति की जिंदगी में अगर किसी दूसरी औरत की एंट्री हो गई है तो आप कुछ संकेतों से इसका पता लगा सकती हैं।

how to know your husband is cheating on you | पति में दिखे ये संकेत तो समझिए दाल में है कुछ काला, उनकी जिंदगी में पड़ गया है किसी दूसरी औरत का साया

पति में दिखे ये संकेत तो समझिए दाल में है कुछ काला, उनकी जिंदगी में पड़ गया है किसी दूसरी औरत का साया

Highlightsआपके पति आपसे इमोशनली दूर हो रहे हों।पति-पत्नी का रिश्ता नोंक-झोंक वाला रिश्ता होता है।

पति-पत्नी का रिश्ता नोंक-झोंक वाला रिश्ता होता है। ये जितना प्यार करते हैं उतना झगड़ते भी हैं। पति-पत्नी के बीच की तालमेल को समझ पाना किसी तीसरे इंसान के लिए बहुत मुश्किल होती है मगर प्यार और विश्वास का ये रिश्ता तब खराब होने लगता है जब इस रिश्ते में किसी तीसरे की एंट्री हो जाती है। 

पति की जिंदगी में अगर किसी दूसरी औरत की एंट्री हो गई है तो आप कुछ संकेतों से इसका पता लगा सकती हैं। पति की जिंदगी में अगर किसी औरत की एंट्री हुई है तो उनके हाव-भाव में बदलाव लाजमी है। आइए आपको हम यहां कुछ ऐसे ही संकेत बताने जा रहे हैं जिन्हें पहचानकर आप ये पता लगती हैं कि हसबैंड की जिंदगी में कोई दूसरी लड़की का साया पड़ चुका है। 

1. कुछ ज्यादा ही हो जाएं सतर्क

ये पहला साइन है जब आपके मन में कुछ खटकने लगेगा। आपके पति या बॉयफ्रेंड अपने फोन या लैपटॉप को लेकर कुछ ज्यादा ही अलर्ट हो जाएं। जब वो अपने साथ अपना फोन भी हर समय अपने पास रखें। अगर गलती से भी आप उनका फोन या लैपटॉप छू लें तो वो तुरंत ही एलर्ट हो जाएं तो समझिए कुछ गलत जरूर है।

2. फिजिकल इंटिमेसी में कमी

फिजिकल इंटिमेसी या सेक्स शादी का एक अहम पार्ट होता है। आपका पति आपके टच को अवॉइड करने लगे या इंटिमेसी के दौरान आपको इमोशन्स बिल्कुन भी फील ना हो तो ये बड़ा इशारा हो सकता है कि आप दोनों के बीच कुछ सही नहीं है। ऐसे में आपको उनसे खुलकर बात करने की जरूरत है।

3. काम बढ़ने की बात

हां हो सकता है ऑफिस में सच में ज्यादा काम हो मगर बार-बार और रोजाना ये बहाना बनाने लगें तो हो सकता है वो किसी बात से परेशान हों। उनसे आप खुलकर बात जरूरी कीजिए। मगर इन सभी कोशिशों के बाद भी वो हर शाम देर से घर आएं और ऑफिस या दोस्तों का बहाना बनाकर बाहर रहें तो आपको समझ जाना चाहिए कुछ गड़बड़ जरूर है।

4. इमोशनल हो जाएं दूर

जब आपके पति आपसे इमोशनली दूर हो रहे हों। आपकी किसी भी बात में ज्यादा दिलचस्पनी ना लेते हों तो हो सकता है उनका मन कहीं और लग गया हो। हो सकता है आपके पति किसी और के साथ इमोशनली अटैच हो गए हों।

5. अपने लुक्स पर कुछ ज्यादा ही हो ध्यान

ये जरूरी है कि आप अच्छे दिखें मगर हर समय अपने लुक को सही करना ग्रूमिंग पर ध्यान देना शुरू कर दें या कहीं अकेले भी जा रहे हों तो खूब बन-ठन के जा रहे हों तो समझ लीजिए कुछ दाल में काला जरूर है। 

Web Title: how to know your husband is cheating on you

रिश्ते नाते से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे