पहली ही मुलाकात में आपके दीवाने हो जाएंगे वो, नहीं रह पाएंगे आपके बिना

By मेघना वर्मा | Published: July 4, 2020 12:31 PM2020-07-04T12:31:15+5:302020-07-04T12:31:15+5:30

पहली ही मुलाकात में अपना इम्प्रेशन अच्छा बनाने के लिए और उन्हें अपना दीवाना बनाने के लिए आपको सिर्फ अपने लुक्स और अपने आउटफिट से ज्यादा कुछ और चीजों पर ध्यान देना भी जरूरी है।

How To Get Him To Chase You, tips to get chase you | पहली ही मुलाकात में आपके दीवाने हो जाएंगे वो, नहीं रह पाएंगे आपके बिना

पहली ही मुलाकात में आपके दीवाने हो जाएंगे वो, नहीं रह पाएंगे आपके बिना

Highlightsऑन लाइन डेटिंग एप से लोग आज कल अपना पार्टनर चुन रहे हैं।सामने वाले की पसंद में इंट्रस्ट शो करें ताकि आप उनके और करीब जा सकें।

आज के सोशल मीडिया के जमाने में लोग ऑनलाइन डेटिंग पर अपने मैच को लोगों से मिलते हैं और उन्हीं के साथ डेट पर जाते हैं। डेट पर जाने से पहले सारी तैयारी करते हैं। क्या पहनेंगे कहां जाएंगे कैसे बातें करेंगे। अपना इम्प्रेशन छोड़ने के लिए हर तरह से तैयार रहते हैं। 

पहली ही मुलाकात में अपना इम्प्रेशन अच्छा बनाने के लिए और उन्हें अपना दीवाना बनाने के लिए आपको सिर्फ अपने लुक्स और अपने आउटफिट से ज्यादा कुछ और चीजों पर ध्यान देना भी जरूरी है। अगर आप ये चाहते हैं कि पहली ही मुलाकात में वो आपके दीवाने हो जाएं तो आपको और भी चीजों का ध्यान देना होगा-

1. पहली ही मुलाकात में सब कुछ ना कहें

ये जरूरी है कि आप दूसरी या तीसरी डेट के लिए कुछ बातें अपने पास रखें। ऐसा ना हो कि पहली ही मुलाकात में उन्हें अपने बारे में सब कुछ बता दें। अपनी कुछ बातों को बचा कर रखिए जो आप दूसरी बार में उन्हें बताएं। 

2. उन्हें अपना एहसास कराइए

आपको उन्हें अपनी बातों से अपने जेस्चर अपना फील कराना होगा। उन्हें अपना एहसास कराइए। उन्हें फील करवाइए कि आप उनके साथ हैं और उनकी हर बात आपको पसंद है।

3. उन्हें ये महसूस करने दीजिए कि चार्ज उनके हाथ में है

सामने वाले को ये महसूस होने दीजिए कि उनके हाथ में पूरा चार्ज है। ये फीलिंग का एहसास उन्हें आपको और करीब लाएगा। उन्हें ये एहसास करवाइए कि वो स्पेशल हैं। 

4. शिकायत मत कीजिए

हर बात पर शिकायत करने वाले लोग किसी को पसंद नहीं आती। कहीं पहली ही मुलाकात में आप उनसे शिकायत करेंगे तो आपका इम्प्रेशन खराब हो जाएगा। इसलिए शिकायती लहजे में कोई बात ना करें।

5. उनकी पसंद को पसंद कीजिए

ये जरूरी है कि आप उनकी पसंद में इंट्रेस्ट लें। इसी से वो आपको अपने और करीब महसूस कर पाएंगे। उनकी बातों को सुनिए और समझिए। उनकी पसंद को पसंद कीजिए।

Web Title: How To Get Him To Chase You, tips to get chase you

रिश्ते नाते से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे