लाइव न्यूज़ :

क्या डेट पर जाने से आपको भी होती है घबराहट? इन 5 तरीकों से करें इस Anxiety को डील

By मेघना वर्मा | Updated: March 22, 2020 07:06 IST

टिंडर के जमाने में लोग अपने जैसा और अपने मनपसंद का लाइफ पार्टनर चाहते हैं। सिर्फ यही नहीं डेट पर जाकर उसके साथ समय भी बिताना चाहते हैं।

Open in App
ठळक मुद्देहर बुरे समय से निकलने के लिए कुछ वक्त जरूर लगता है। किसी भी तरह से बनावटी ना हों।

आज के सोशल मीडिया के जमाने में लोग ऑन लाइन मिलते हैं, डेट पर जाते हैं और अपने लिए परफेक्ट लाइफ पार्टनर चुन लेते हैं। टिंडर के जमाने में लोग अपने जैसा और अपने मनपसंद का लाइफ पार्टनर चाहते हैं। सिर्फ यही नहीं डेट पर जाकर उसके साथ समय भी बिताना चाहते हैं।

ऐसे में बहुत से लोग होते हैं जिन्हें डेट पर जाने से पहले बहुत घबराहट होती है। कुछ लोग तो ऐसे भी होते हैं जो डेट से पहले Anxiety के शिकार हो जाते हैं। दुनिया भर की तमाम बातें उनके दिमाग में चलने लगती हैं। इससे बचने के लिए उन्हें कुछ खास बातों का ध्यान देना चाहिए।

अगर आपको भी डेट पर जाने से पहले घबराहट होती हो तोआप भी इन चीजों का ध्यान रख कर इसे दूर कर सकते हैं-

1. भूल जाएं बीती बातें

अक्सर लोगों को घबराहट तभी होती है जब उन्होंने पहले कोई गलत अनुभव हासिल किया हो। अगर आपके साथ कुछ पहले बुरा हुआ है तो उसे दिमाग से भुलाने की कोशिश कीजिए। उसे भूलकर आगे बढ़ने की कोशिश कीजिए तभी आप उस बुरे अनुभव से आगे निकल पाएंगें।

2. घबराएं नहीं बात सुनें

नए साथी से कैसे बात करेंगे क्या बात करेंगे अगर आप इस चीज से घबरा रहे हों तो भी खुद पर काबू रकें। जिनसे आप मिलने जा रहे हैं वो भी आप जैसा कोई इंसान ही है। जिसने आपको अपने लिए चुना है। तो बात करने से पहले घबराएं नहीं बस धैर्य रखें।

3. बनावटी ना हों

जब आपको घबराहट होगी तो आप ज्यादा बनावटी भी हो जाएंगे। इसलिए किसी भी तरह से बनावटी ना हों। आप जैसे हैं वैसे ही रहें। इससे आपका नेचर और उभरकर सामने आएगा। 

4. वक्त लें, शांत रहें

हर बुरे समय से निकलने के लिए कुछ वक्त जरूर लगता है। आका भी बुरा वक्त निकल जाएगा। खुद को शांत रखें और आप किसी नए आदमी से मिलने जा रहे हैं इस बात का ध्यान रखें। किसी भी तरह की घबराहट हो तो खुद को समय दें उसके बाद ही मिलने का प्लान बनाएं।

5. किसी दोस्त का लें सहारा

अगर आपको इन सभी के बावजूद भी डर लग रहा है या दिक्कत हो रही है तो आप अपने दोस्त का सहारा ले सकते हैं। उसने बात करें। अपने दिल की बात कहें और अपने इमोशन्स शेयर करें। हो सकता है बात करने के बाद आप कुछ हल्का महसूस करें।

टॅग्स :रिलेशनशिप टिप्स
Open in App

संबंधित खबरें

रिश्ते नातेValentine's Day 2025: वैलेंटाइन डे के दिन पार्टनर को दे ये गिफ्ट्स, देखते ही हो जाएंगे खुश; जमकर करेंगे तारीफ

रिश्ते नातेRelationship Tips: क्या आप भी कर रहीं ममाज बॉय को डेट? इन सिंपल साइन की मदद से करें पता, आपको मिल जाएगा सवाल का जवाब

रिश्ते नातेMother's Day 2024: मां के लिए अब तक नहीं खरीद पाएं हैं कोई गिफ्ट, आखिरी समय में काम आएंगे ये 5 आईडिया

स्वास्थ्यRebecca Syndrome: अपने एक्स पार्टनर को भूल नहीं पा रहे आप, रोज सोशल मीडिया पर करते हैं चेक तो हो जाए सावधान, हो सकती है ये गंभीर बीमारी

रिश्ते नातेRelationship Tips: टूटने की कगार पर है आपका रिश्ता? ये 5 तरीकों से बचाएं रिलेशनशिप

रिश्ते नाते अधिक खबरें

रिश्ते नातेHappy Valentine's Day 2026 Wishes: 2026 का सफर और तुम्हारा साथ, मेरी दुनिया का सबसे खूबसूरत एहसास; अपने पार्टनर को भेजे प्यार का पैगाम

रिश्ते नातेValentine’s Day 2026: दुनिया में एक अद्भुत शक्ति है सच्चा प्रेम

रिश्ते नातेValentine Week Full List 2026: रोज से लेकर किस डे तक, आज से शुरू हुआ वैलेंटाइन वीक, कैसे मनाएं पार्टनर को....

रिश्ते नातेKarwa Chauth 2025: अपनी पत्नी को इस करवा चौथ दें प्यार भरा तोहफा, इन गिफ्ट्स आइडिया से मिलेगी हेल्प

रिश्ते नातेValentine's Day 2025: प्यार का प्रतीक वेलेंटाइन डे से जुड़ा है काला इतिहास, 14 फरवरी का राज जानकर हो जाएंगे रोंगटे खड़े