Teddy Day : लड़कियों को इन 5 कारणों से पसंद आते हैं टेडी बियर, दूसरे कारण से लड़कों को होती है जलन

By उस्मान | Published: February 10, 2019 07:47 AM2019-02-10T07:47:49+5:302019-02-10T12:56:29+5:30

लड़कियों को टेडी बहुत पसंद होता है, लेकिन क्या आप जानते हैं क्यों? टेडी देखते ही उनके चेहरे पर मुस्कान आ जाती है और वे खुद को उसे 'टच' करने से रोक नहीं पाती हैं। अगर किसी लड़की को आप टेडी के ढेर के बीच छोड़ दें तो यह उसके लिए 'जन्नत' से कम नहीं होगा।

Happy Teddy Day 2019 : reasons to gift teddy your partner and why girls love teddy bear | Teddy Day : लड़कियों को इन 5 कारणों से पसंद आते हैं टेडी बियर, दूसरे कारण से लड़कों को होती है जलन

फोटो- पिक्साबे

आज टेडी डे (Teddy Day) है। यह वैलेंटाइन वीक के चौथे दिन 10 फरवरी को मनाया जाता है। इससे पहले चॉकलेट डे (Chocolate Day, प्रपोज डे (Propose Day) और रोज डे (Rose Day) था। कपल्स टेडी डे के बाद प्रॉमिस डे (Promise Day), हग डे (Hug Day), किस डे (Kiss Day) और आखिरी दिन यानी 14 फरवरी को वैलेंटाइन डे (Valentine Day) सेलिब्रेट करने की तैयारी में हैं। 

क्यों मनाते हैं टेडी डे

जोड़े और युवा वैलेंटाइन हफ्ते के इस त्यौहार 'टेडी डे' को बहुत ही सुन्दर तरीके से मनाते हैं। इस दिन लोग अपने चाहने वालों को प्यारा और सुन्दर सा टेडी गिफ्ट करके अपना प्यार जताते हैं। वो एक प्यार का सन्देश देता हुआ टेडी अपनी पत्नी, पार्टनर, पति, और अन्य चाहने वालों को देते हैं। वैसे टेडी लड़कियों को बहुत ही पसंद आते हैं और बच्चों को भी इसलिए दुनिया भर में लोग अपने सबसे चाहने वालों और बच्चों को टेडी बियर तोहफे में देते हैं।

इस टेडी को गिफ्ट करके वे ना केवल अपने पार्टनर के चेहरे पर मुस्कान लाते हैं, साथ ही यह टेडी उन्हें हर पल अपने पार्टनर के पास होने का एहसास भी दिलाता है। टेडी के माध्यम से वे अपने साथी की यादों और भावनाओं से जुड़े रहते हैं। इन दोनों बातों का एक रिश्ते में होना ही उसे सफल बनाता है। 

लड़कियों को टेडी बहुत पसंद होता है, लेकिन क्या आप जानते हैं क्यों? टेडी देखते ही उनके चेहरे पर मुस्कान आ जाती है और वे खुद को उसे 'टच' करने से रोक नहीं पाती हैं। अगर किसी लड़की को आप टेडी के ढेर के बीच छोड़ दें तो यह उसके लिए 'जन्नत' से कम नहीं होगा।

इसे आप उनका पागलपन कह सकते हैं, लेकिन यही सच है कि उन्हें टेडी से बहुत लगाव होता है। अब ऐसा क्यों है हम आपको इससे संबंधित कुछ कारण बताने जा रहे हैं। इन्हें जान लें और इस वैलेंटाइन वीक के टेडी डे पर अपनी गर्लफ्रेंड को टेडी गिफ्ट करें ताकि आप दोनों का प्यार बढ़ सके।

Teddy Day 2018
Teddy Day 2018

1) क्योंकि टेडी क्यूट होते हैं

लड़कियों को टेडी की 'क्यूटनेस' बहुत भाती है। टेडी के अलावा उन्हें पालतू जानवरों में 'पपीज' और 'छोटी बिल्लियां' भी अच्छी लगती हैं लेकिन टेडी उनकी पहली चॉइस होती है। 

2) बाहों में ले सकती हैं

अगर आप अपनी गर्लफ्रेंड को टेडी गिफ्ट करते हैं तो जब उन्हें आपकी याद आएगी तो उस टेडी को गले लगा सकती हैं, उसे अपनी बाहों में ले सकती हैं। यह उन्हें कहीं न कहीं आपका एहसास कराता है।

3) कहीं भी लेकर जा सकती हैं

आप अपनी गर्लफ्रेंड के साथ हर जगह नहीं जा सकते हैं लेकिन आपका एहसास जरूर जा सकता है। अगर वे फॅमिली या फ्रेंड्स के साथ कहीं बाहर हैं तब आपका दिया हुआ टेडी उन्हें आपके साथ जोड़े रखेगा।

Valentine
Valentine

4) उनके मेंटल प्रेशर को कम करेगा

कहते हैं कि लड़कियां अपने टेडी के साथ अपने दिल की सांझा करती हैं। क्योंकि एक वही है जो जुन्की सारी बात भी सुनेगा और आगे से कुछ कहेगा भी नहीं। ऐसा करके वे अपने तनाव को कम कर पाती हैं। तो अगर आप अपनी गर्लफ्रेंड को ऐसी खुशी देना चाहते हैं तो उन्हें टेडी जरूर गिफ्ट करें। 

5) केयर करना सीखती हैं

लड़कियां टेडी को अपने 'बेबी' की तरह मानती हैं। उसे प्यार करती हैं उसका ख्याल रखती हैं। लड़कों को यह सुनने में अजीब लग सकता है लेकिन टेडी की वजह से उनमें 'ममता' का भाव जागता है। वे 'केयर' करना सीख पाती हैं जो कहीं न कहीं आप दोनों के रिश्ते के लिए ही फायदेमंद है।

English summary :
Valentine's Day Week, Teddy Day Today (10th February): Today is Teddy Day which is celebrated on the fourth day of Valentine Week on February 10. Before this, Chocolate Day, Propose Day and Rose Day was celebrated. Promise Day, Hug Day, Kiss Day and on 14th February Valentine's Day is in this week.


Web Title: Happy Teddy Day 2019 : reasons to gift teddy your partner and why girls love teddy bear

रिश्ते नाते से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे