Kiss Day: दुनिया की सबसे लंबी 'किस' कितने मिनट की थी, फ्रेंच किस सबसे पहले किसने की, जानें 'किस' से जुड़ी 5 रोचक बातें

By गुलनीत कौर | Updated: February 12, 2019 15:38 IST2019-02-12T15:10:15+5:302019-02-12T15:38:01+5:30

वैलेंटाइन डे से ठीक एक दिन पहले आता है 'किस डे' (Kiss Day)। यह हर साल 13 फरवरी को मनाया जाता है। इस दिन वे कपल्स जो एक दूसरे के साथ इस हद तक कम्फर्टेबल हों, वे एक दूजे को किस करके अपने प्यार को दर्शाते हैं। 

Happy Kiss Day 2019, Valentine's Day 2019: 5 interesting and lesser known facts about kissing | Kiss Day: दुनिया की सबसे लंबी 'किस' कितने मिनट की थी, फ्रेंच किस सबसे पहले किसने की, जानें 'किस' से जुड़ी 5 रोचक बातें

Kiss Day: दुनिया की सबसे लंबी 'किस' कितने मिनट की थी, फ्रेंच किस सबसे पहले किसने की, जानें 'किस' से जुड़ी 5 रोचक बातें

वैलेंटाइन वीक में प्रपोज डे, चॉकलेट डे, टेडी डे, हग डे पर एक दूसरे को मीठे लम्हों से खुशी देने के बाद वैलेंटाइन डे से ठीक एक दिन पहले आता है 'किस डे' (Kiss Day)। यह हर साल 13 फरवरी को मनाया जाता है। इस दिन वे कपल्स जो एक दूसरे के साथ इस हद तक कम्फर्टेबल हों, वे एक दूजे को किस करके अपने प्यार को दर्शाते हैं। 

वैलेंटाइन वीक में किस डे शायद ऐसा दिन है जिसे सभी कपल्स मनाने के लिए तैयार नहीं होते हैं। क्योंकि एक दूजे के कितना क्लोज आना है, यह दोनों की सहमति पर ही निर्भर करता है। लेकिन किस डे मनाना ना सही, किस से जुड़ी कुछ रोचक बातें आपको जरूर जान लें। इन्हें जान आप यकीनन हैरानी में पड़ जाएंगे।

1) दुनिया की सबसे लंबी किस

अगर हम सोचें कि कोई किसको कितनी देर तक किस कर सकता है तो हमारी गणना कुछ मिनटों तक जाती है। लेकिन आपको यह जानकार हैरानी होगी कि दुनिया की सबसे लंबी किस 58 घंटे, 35 मिनट और 58 सेकंड्स की थी।

जी हां, यह किस एक थाई कपल द्वारा की गई थी। किस की शुरुआत 12 फरवरी से हुई थी और 15 फरवरी तक ये कपल इसी पोजीशन में डटा रहा था। किस के इस रिकॉर्ड को 'गिनीज बुक ऑफ वर्ल्ड रिकार्ड्स' में शामिल किया गया था।

2) फ्रेंच किस का इतिहास

आजकल के लड़के लड़कियों के बीच फ्रेंच किस सबसे अधिक मशहूर है। लेकिन ये किस पहली बार कब की गई? इतिहास के मुताबिक अमरीकी और बर्तानिया फ़ौज जब यूरोप से जंग जीतकर आई तो जीत की खुशी में उन्होंने अपनी पत्नियों को पूरे जूनून के साथ किस किया।

ऐसा किस पहले कभी नहीं हुआ था। तभी से यह माना गया कि यह किस फ्रांस की दें है और फ़ौजी इस कला को वहीं से सीखकर आए हैं। इसलिए इस किस का नाम फ्रेंच किस रखा गया। धीरे धीरे यह किस पूरी दुनिया में मशहूर हो गई।

3) किस का डर

अँधेरे से डर लगता है, ऊंचाई से लगता है, कुछ लोगों को पानी से भी डर लगता है, लेकिन क्या कभी सुना है कि किसी कि 'किस' यानी चूमने से भी डर लगता है। ये लोग ना तो किसी को चूमते हैं ना किसी और द्वारा खुद को चूमने देते हैं।

इस डर का साइंस में नाम भी है। इसे 'फिलेमाफोबिया' कहा जाता है। जिसमें लोग किसी को भी किस करने या करवाने से डरते हैं। किस के नाम से भी भागने लगते हैं। अनेकों डर की तरह इस डर के पीछे का कारण भी अनजान है।

यह भी पढ़ें: Kiss Day 2019 : जरा संभलकर! 10 सेकंड का किस आपको दे सकता है ये जानलेवा बीमारियां

4) पीरियड्स के दौरान किस

इस बात पर शायद ही कभी किसी ने गौर किया होगा। वैज्ञानिकों के मुताबिक, महिला के एरिओड्स के दौरान किस करते समय एक अलग टेस्ट आता है। ऐसा टेस्ट पीरियड्स के बिना वाले दिनों में नहीं आता। इस दौरान उसके सेलाइवा का टेस्ट वदल जाता है। इसके पीछे वैज्ञानिक कारण है।

पीरियड्स के दौरान बॉडी से सेक्स होर्मोनेस, एस्ट्रोजन रिलीज़ होते हैं। इसका असर महिला के थूक यानी सेलाइवा पर भी होता है। होर्मोनेस के बदलने से इसके टेस्ट में भी फर्क आ जाता है। इसलिए पीरियड्स में किस करते समय अलग एहसास होता है। 

5) स्क्रीन पर सबसे लंबी किस

2010 में आई एक हॉलीवुड फिल 'एलेना अनडन' में दो महिलाओं ने सबसे लंबी किस की थी। यह किस 3 मिनट 24 सेकंड की थी। फ़िल्मी दुनिया के इतिहास में यह अब तक की सबसे लंबी किस मानी गई है। स्क्रीन पर अभी तक इससे लंबी किस किसी भी इंडस्ट्री की फिल्मों में नहीं की गई है। 

English summary :
Valentine Day Week which include Chocolate Day, Teddy Day, Hug Day, after giving happiness to each other with sweet moments, just one day before Valentine's day is 'Kiss Day' comes. It is celebrated every year on 13th February. On this day, couples who are comparable to each other, to such extent, they show their love by how they do each other.


Web Title: Happy Kiss Day 2019, Valentine's Day 2019: 5 interesting and lesser known facts about kissing

रिश्ते नाते से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे