Kiss Day 2019 : जरा संभलकर! 10 सेकंड का किस आपको दे सकता है ये जानलेवा बीमारियां

By उस्मान | Published: February 12, 2019 01:59 PM2019-02-12T13:59:23+5:302019-02-12T13:59:23+5:30

जर्नल माइक्रोबायोम में प्रकाशित एक रिपोर्ट के अनुसार, दस सेकंड किसिंग करने से 8 करोड़ बैक्टीरिया ट्रांसफर होते हैं।

kiss day 2019 health affects of kiss more then 10 seconds | Kiss Day 2019 : जरा संभलकर! 10 सेकंड का किस आपको दे सकता है ये जानलेवा बीमारियां

फोटो- पिक्साबे

मोहब्बत करने वालों का 8 दिवसीय उत्सव वैलेंटाइन डे (Valentine's Day) जारी है। वैलेंटाइन वीक (Valentine's Week) का सबसे खास दिन 'किस डे' (Kiss Day) भी आ गया है। प्रेमी जोड़ों को इस खास दिन का बेसब्री से इंतजार रहता है। आखिर हो भी क्यों नहीं इस दिन जो पार्टनर को किस करने का मौका जो मिलता है। बेशक एक किस लाखों मर्ज की दवा है लेकिन यही एक किस आपको कई जानलेवा बीमारियों के खतरे में डाल सकता है। 

जर्नल माइक्रोबायोम में प्रकाशित एक रिपोर्ट के अनुसार, दस सेकंड किसिंग करने से 8 करोड़ बैक्टीरिया ट्रांसफर होते हैं। कई मेडिकल एक्सपर्ट और रिसर्च यह मानती हैं कि किसिंग से कैलोरी बर्न करने, तनाव, अवसाद, चिंता कम करने, इम्युनिटी सिस्टम को मजबूत करने, ब्लड प्रेशर कम करने आदि समस्याओं से राहत मिलती है लेकिन आपको जानकार हैरानी होगी कि किसिंग से आपको जानलेवा किसिंग डिजीज, मेनिनजाइटिस, फ्लू, रूबेला जैसे रोग भी हो सकते हैं। चलिए जानते हैं कि एक किस आपको कैसे और कब खतरे में डाल सकता है- 

1) मोनोन्यूक्लिओसिस या किसिंग डिजीज
इस संक्रामक बीमारी को मेडिकल भाषा में 'द किसिंग डिसीज' का नाम दिया गया है। यह लार जैसे शारीरिक तरल पदार्थ से फैलता है। दुर्भाग्यवश बीमारी को रोकने के लिए वर्तमान में कोई टीका नहीं है। इसलिए किसिंग के अलावा, किसी दूसरे व्यक्ति के साथ एक ही प्लेट से खाने-पीने से भी परहेज करें। 

2) मेनिनजाइटिस (Meningitis) 
मेनिनजाइटिस एक जानलेवा बीमारी है। यह दिमाग और रीढ़ की हड्डी की झिल्ली की सूजन है। इस भयानक बीमारी का बैक्टीरिया सीधे संपर्क के माध्यम से फैल सकता है। इस बीमारी से पीड़ित व्यक्ति के साथ फ्रेंच किस करने से बचना चाहिए।

3) कंडमाला रोग (Mumps) 
यह रोग लार ग्रंथियों की सूजन है। ये खतरनाक वायरस काफी तेजी से फैलता है भले ही आप एक ही प्लेट में नहीं खाते हों। अब आप सोच सकते हैं कि अगर आप इस रोग से पीड़ित व्यक्ति को किस करेंगे तो क्या होगा?

4) कोल्ड (COld) 
अमेरिकन जर्नल में प्रकाशित एक अध्ययन के अनुसार, पीड़ित व्यक्ति की लार के जरिये कॉमन कोल्ड फैल सकता है। पीड़ित व्यक्ति से पेसकी राइनोवायरस प्रसार का कारण बनता है। अगर आप कोल्ड से पीड़ित हैं, तो आपको पार्टनर को किस करने से बचना चाहिए।  

5) रूबेला (Rubella) 
किसिंग से फैलने वाली इस बीमारी को रूबेला या जर्मन खसरा कहते हैं। संक्रमित व्यक्ति की लार, श्लेष्मा झिल्ली, नाक और गले के जरिये रूबेला वायरस किसी में भी प्रसार हो सकता है। इसलिए इस बीमारी से पीड़ित किसी भी व्यक्ति को किस करने से बचना ही सबसे बेहतर उपाय है। 

6) इंफ्लुएंजा (Influenza) 
इन्फ्लूएंजा या फ्लू एक जानलेवा रोग है। यहां तक कि एंटीबायोटिक्स भी इस खतरनाक रोग को नहीं रोक सकते हैं। इसके लक्षणों पर लगातार खांसी, छींक, घरघराहट आदि शामिल हैं। यह मुख्य रूप से शारीरिक तरल पदार्थ के माध्यम से फैलता है। इसलिए सुनिश्चित करें कि आप फ्लू होने पर अपने साथी से दूर रहें। 

Web Title: kiss day 2019 health affects of kiss more then 10 seconds

स्वास्थ्य से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे