Happy Kiss Day: किसिंग के दौरान हर लड़का चाहता है उसकी पार्टनर करे ये 4 खास काम

By उस्मान | Published: February 13, 2019 07:54 AM2019-02-13T07:54:08+5:302019-02-13T07:54:08+5:30

प्‍यार में किस यानि चुंबन का बड़ा महत्‍व होता है। यह प्यार जताने का एक खूबसूरत तरीका है। एक प्‍यार भरा चुंबन दिन भर की तमाम उलझनों से मुक्‍त कर आपको एक प्‍यार भरे संसार में ले जाता है।

Happy Kiss Day 2019 special: 4 important things every male wish from her partner during kissing | Happy Kiss Day: किसिंग के दौरान हर लड़का चाहता है उसकी पार्टनर करे ये 4 खास काम

फोटो- पिक्साबे

आज 'किस डे' (Kiss Day) है। प्यार का 'महाकुंभ' वैलेंटाइन डे (Valentine's Day) का यह सातवां उत्सव है। कपल्स इस दिन को वैलेंटाइन वीक (Valentine's Week) का सबसे खास दिन मानते हैं। उन्हें इस दिन का बेसब्री से इंतजार रहता है। आखिर हो भी क्यों नहीं इस दिन जो पार्टनर को किस करने का मौका जो मिलता है। 

प्‍यार में किस यानि चुंबन का बड़ा महत्‍व होता है। यह प्यार जताने का एक खूबसूरत तरीका है। एक प्‍यार भरा चुंबन दिन भर की तमाम उलझनों से मुक्‍त कर आपको एक प्‍यार भरे संसार में ले जाता है। किस ही प्यार का वो एहसास जगाता है, जिसे हर प्रेमी जोड़ा हासिल करना चाहता है। किस प्यार के माहौल को रोमांटिक बनाता है और रिश्ते को मजबूत करता है। आमतौर पर फोरप्ले की शुरुआत भी किसिंग से होती है। 

इसके अलावा किसिंग के कई फायदे भी हैं। कई मेडिकल एक्सपर्ट और रिसर्च यह मानती हैं कि किसिंग से कैलोरी बर्न करने, तनाव, अवसाद, चिंता कम करने, इम्युनिटी सिस्टम को मजबूत करने, ब्लड प्रेशर कम करने आदि समस्याओं से राहत मिलती है।

खैर, कपल्स के बीच किसिंग बहुत आम है। लेकिन कभी आपने सोचा है कि किसिंग के दौरान आपका पार्टनर क्या सोचता है? चलिए हम आपको बताते हैं कि किसिंग के दौरान अधिकतर लड़के अपनी पार्टनर से क्या उम्मीद रखते हैं। 

1) आई कॉन्टेक्ट
हर लड़का चाहता है कि किसिंग के दौरान उसकी पार्टनर उसकी आंखों में देखे। किसिंग के दौरान आई कॉन्टेक्ट होने से दोनों पार्टनर की उत्तेजना बढ़ती है। आपकी आंखों को देखकर उसे एहसास होना चाहिए कि आप उसे लव और पैशन के साथ किस करना चाहती हैं।  

2) जल्दबाजी न करे
हर लड़का चाहता है कि किसिंग के दौरान उसकी पार्टनर जल्दबाजी न करे। जल्दबाजी में किसिंग करने से भरपूर सुख नहीं मिल पाता है। वास्तव में किसिंग का असली मजा भी तब है, जब दोनों पार्टनर धीरे-धीरे शुरुआत करते हुए आगे बढ़ें। इससे दोनों पार्टनर को किसिंग का पूरा सुख मिलता है।  

3) किसिंग के दौरान बालों में उंगली फेरना
जब आपके लिप्स किसिंग में बिजी होते हैं, तो आपको अपनी उंगलियों को प्यार से उसके बालों में फेरना चाहिए। ऐसा करना लड़कों को बहुत ज्यादा अच्छा लगता है। इसके अलावा अपने हाथों को उसकी गर्दन, कान और सीने पर फेरें। इससे वो किसिंग का भरपूर मजा ले पाते हैं।  

4) गालों पर किस करना 
कई लड़के सिर्फ समूच करने में बिजी नहीं रहना चाहते हैं। उन्हें प्यार भरा एहसास तब भी होता है जब पार्टनर उसके गालों पर प्यार भरा किस करती है। गालों पर किस करने से कई लड़के जल्दी उत्तेजित हो जाते हैं।  

Web Title: Happy Kiss Day 2019 special: 4 important things every male wish from her partner during kissing

रिश्ते नाते से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे