Hug Day: 5 तरीके से लगाते हैं पार्टनर को गले, नंबर 3 हर कपल को ट्राई करना चाहिए

By गुलनीत कौर | Published: February 12, 2019 08:01 AM2019-02-12T08:01:38+5:302019-02-12T10:05:53+5:30

हग डे वैलेंटाइन वीक का सबसे स्पेशल दिन होता। यह हर उम्र वर्ग के लोगों द्वारा मनाया जाता है। एक-दूसरे को गले लगाकर अपने प्यार को जाहिर किया जाता है। इस दिन दोस्त और कपल एक-दूसरे को गले लगाते हैं।

Happy Hug Day 2019, Valentines Day 2019: how to hug romantically, 5 type of hugs their meaning in relationship | Hug Day: 5 तरीके से लगाते हैं पार्टनर को गले, नंबर 3 हर कपल को ट्राई करना चाहिए

Hug Day: 5 तरीके से लगाते हैं पार्टनर को गले, नंबर 3 हर कपल को ट्राई करना चाहिए

हग करना यानी गले लगाना साथे को प्यार जताने का एक खास तरीका होता है। जब पार्टनर पर प्यार आए तो हम उसे गले लगाते हैं। मूड ठीक ना हो तब भी गले लगाते हैं। रोमांटिक मूड हो तो गले लगाते हैं। कई बार बिना वजह भी हम साथी को गले लगाते हैं। लेकिन गले लगाने की फीलिंग से लेकर गले लगाने के तरीके तक, हर बात के पीछे एक मैसेज होता है।

वैलेंटाइन वीक के छठे दिन, 12 फरवरी को 'हग डे' मनाया जाता है। यह दिन सभी कपल्स के लिए बेहद खास होता है। इसदिन कपल एक दूसरे को गले लगाकर अपने प्यार को जाहिर करते हैं। प्यार करने वालों के अलावा दोस्त, रिश्तेदार भी इसदिन एक-दूसरे को गले लगाकर रिश्ते का स्नेह जाहिर कर सकते हैं। हग डे के मौके पर यहां हम पार्टनर को गले लगाने के 5 तरीके और उनसे रिश्ते पर कैसा असर होता है, वह बता रहे हैं।

1) दी प्रोटेक्टर

गले लगने की इस पोजीशन में पार्टनर द्वारा पीछे से गले लगाया जाता है। इस पोजीशन में हम अपने साथी को पीछे से पूरी तरह से कवर कर लेते हैं। एक तरह का सुरक्षा कवच बन जाता है। इसलिए इसे प्रोटेक्टर हग पोज कहा जाता है। गले लगाने का यह तरीका दर्शाता है कि आपका पार्टनर आपकी परवाह करता है। वह दिल से आपकी सलामती चाहता है। आपको कुछ हो जाए, उसे मंजूर नहीं। अगर कोई परेशानी आए, तो वह आपकी ढाल बनने को तैयार है। 

2) दी बैक स्ट्रोक

इस पोजीशन में दोनों एक दूसरे को गले लगाकर एक दूसरे की पीठ थपथपाते हैं। गले लगाने का यह तरीका जताता है कि पार्टनर आपका सपोर्ट सिस्टम है। सुख हो या दुख, वह आपके साथ है। उसे आपकी परवाह है। आपका उनकी लाइफ में होना, उसे खुश रखना, उसके सुख को बढ़ाना, इन सभी चीजों से वह खुश है और आपको गले लगाकर इस बात को जाहिर कर रहा है। 

3) दी डेडलॉक

जैसा इसका नाम है, इसका तरीका भी वैसा ही है। गले लगाने की इस पोजीशन में दोनों एक दूसरे के संग लॉक हो जाते हैं। इतना करीब आ जाते हैं कि दोनों के बेच हवा गुजरने तक की जगह नहीं होती है। ऐसा तभी होता है जब साथी पर अचानक प्यार आए और उसे जोर से गले लगाने का मन हो। गले लगाने का यह तरीका बेहिसाब प्यार, जूनून और एक्साइटमेंट को भी को दर्शाता है। दोनों एक दूसरे के बिना रह नहीं सकते, यह भी बताता है। 

4) दी फ्लाइंग हग

फ्लाइंग मतलब हवा में उड़ना। गले लगाने के इस तरीके में दोनों में से एक साथी गले लगाते हुए हवा में होता है। अमूमन मामलों में लड़की ही हवा में होती है। लड़का उसे जोर से गले लगाता है और उसी पोजीशन में हवा में उठा भी लेता है। गले लगाने का यह तरीका खुशी और उत्साह को दर्शाता है। दोनों एक दूसरे के साथ से बेहद खुश हैं, यह भी बताता है।

5) दी आयी टू आयी

इस पोजीशन में दोनों एक दूसरे के सामने खड़े होते हैं और साथी की आंखों में डूब जाते हैं। गले लगाने की इस पोजीशन से यह जाहिर होता है कि दोनों के बीच का रोमांस बरकरार है। दोनों में इतना प्यार है कि वे एक दूसरे पर से अपनी आंखें भी नहीं हटाना चाहते हैं। यह बेहद रोमांटिक पोजीशन होती है। 

English summary :
happy Hug Day 2019 Valentine was the most special day of the week. It is celebrated by people of every age group. By embracing each other, your love is expressed. Friends and couples embrace each other on this day.


Web Title: Happy Hug Day 2019, Valentines Day 2019: how to hug romantically, 5 type of hugs their meaning in relationship

रिश्ते नाते से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे