लाइव न्यूज़ :

बॉयफ्रेंड या पति से ये 4 चीजें चाहती हैं लड़कियां, मगर कहती नहीं हैं

By गुलनीत कौर | Updated: August 6, 2019 16:20 IST

Open in App

अक्सर लोग कहते हैं कि लड़कियों के पेट में कोई बात नहीं रुकती है। वे हर बात अपने एजुबां पर ले आती हैं। राज को राज नहीं रहने देती हैं। मगर कुछ बातें ऐसी हैं जिन्हें लड़कियां कभी नहीं कहती हैं, मगर फिर भी पार्टनर से यह उपेक्षा करती हैं कि वो उसे पूरा करेगा। यहां हम आपको 4 ऐसी बातें बताने जा रहे हैं जो हर प्रेमिका या पत्नी चाहती है कि उसका प्रेमी या पति करे लेकिन खुद जाकर नहीं बताती हैं। आइए जानें यहां:

1) इज्जत चाहती है

एक पति या प्रेमी भी यह चाहता है कि उसकी पार्टनर समाज के सामने उसकी इज्जत करे। अकेले में भी उसे दिल से माने, लेकिन यही चाहत लड़कियों की भी होती है। लड़का उन्हें सम्मान दे, लोगों के सामने प्यार से बुलाए, यह हर लड़की की चाहत होती है। लड़कियां उनकी इस चाहत को पूरा करने वाले को जिंदगी भर दिल से प्यार करती हैं।

2) इमोशनल हो

बिना भावनाओं के रिश्ता किस काम का है? कुछ लड़के रिश्तों को लेकर भी बहुत प्रैक्टिकल होते हैं। उनकी यह बात हमेशा प्रेमिका के मन में खटकती रहती है। हर लड़की चाहती है कि उसका पार्टनर रिश्ते में जुड़ाव को महसूस करे। दिल से उसे प्यार करे और हर छोटी-बड़ी बात में साथ दे।

3) माफ़ करे और माफी मांगनी भी आती हो

गलती करने पर माफ़ करने वाला इंसान हमेशा दिल से बड़ा होता है लेकिन गलती करने पर खुद माफी मांगने से भी कोई छोटा नहीं हो जाता है। इस बात को समझने और इसे जीवन पर अमल करने वाला पार्टनर लड़कियों की पहली पसंद होता है।

यह भी पढ़ें: पति-पत्नी की ये 5 हरकतें शादी को करती हैं बर्बाद, छीन लेती हैं हर खुशी

4) ईमानदार पार्टनर

हर प्रेमिका या पत्नी चाहती है कि उसका पार्टनर रिश्ते को लेकर ईमानदार हो। उससे किसी तरह की कोई चोरी ना करे, रिश्ते के बाहर किसी और की ओर आकर्षित होकर उसे धोखा ना दे और हमेशा दिल से प्यार करे। रिश्ते में प्यार और भावनाओं को लेकर ईमानदार रहे, किसी तरह का कोई दिखावा ना करे।

टॅग्स :रिलेशनशिप टिप्स
Open in App

संबंधित खबरें

रिश्ते नातेValentine's Day 2025: वैलेंटाइन डे के दिन पार्टनर को दे ये गिफ्ट्स, देखते ही हो जाएंगे खुश; जमकर करेंगे तारीफ

रिश्ते नातेRelationship Tips: क्या आप भी कर रहीं ममाज बॉय को डेट? इन सिंपल साइन की मदद से करें पता, आपको मिल जाएगा सवाल का जवाब

रिश्ते नातेMother's Day 2024: मां के लिए अब तक नहीं खरीद पाएं हैं कोई गिफ्ट, आखिरी समय में काम आएंगे ये 5 आईडिया

स्वास्थ्यRebecca Syndrome: अपने एक्स पार्टनर को भूल नहीं पा रहे आप, रोज सोशल मीडिया पर करते हैं चेक तो हो जाए सावधान, हो सकती है ये गंभीर बीमारी

रिश्ते नातेRelationship Tips: टूटने की कगार पर है आपका रिश्ता? ये 5 तरीकों से बचाएं रिलेशनशिप

रिश्ते नाते अधिक खबरें

रिश्ते नातेHappy Valentine's Day 2026 Wishes: 2026 का सफर और तुम्हारा साथ, मेरी दुनिया का सबसे खूबसूरत एहसास; अपने पार्टनर को भेजे प्यार का पैगाम

रिश्ते नातेValentine’s Day 2026: दुनिया में एक अद्भुत शक्ति है सच्चा प्रेम

रिश्ते नातेValentine Week Full List 2026: रोज से लेकर किस डे तक, आज से शुरू हुआ वैलेंटाइन वीक, कैसे मनाएं पार्टनर को....

रिश्ते नातेKarwa Chauth 2025: अपनी पत्नी को इस करवा चौथ दें प्यार भरा तोहफा, इन गिफ्ट्स आइडिया से मिलेगी हेल्प

रिश्ते नातेValentine's Day 2025: प्यार का प्रतीक वेलेंटाइन डे से जुड़ा है काला इतिहास, 14 फरवरी का राज जानकर हो जाएंगे रोंगटे खड़े