लाइव न्यूज़ :

Diwali स्पेशल: शादी के बाद ससुराल में ऐसे मनाएं पहली दिवाली, जिंदगी भर याद रहेगा पल

By जोयिता भट्टाचार्या | Updated: October 22, 2019 12:02 IST

शादी के बाद अगर आपकी पहली दिवाली और कंफ्यूज है कि किस तरह परिवार वालों को खुश करें तो यह खबर आपके लिए है। इस दिवाली आप कैसे इसे यादगार बना सकती हैं और आपको इसके लिए क्या-क्या करना होगा।

Open in App
ठळक मुद्देदिवाली के मौके पर बहुत सारी खरीददारी करनी पड़ती है, ऐसे में आखिरी दिन के शॉपिंग बचा कर ना रखेंअपने ससुराल वालों के लिए कपड़े और गिफ्ट पहले से ही खरीद कर रख दें

अगर आपकी नई शादी हुई हैं और ससुराल में ये आपकी पहली दिवाली है तो जाहिर सी बात है कि आपके लिए ये त्योहार बेहद खास होगा। इस त्योहार को आप इस तरह सेलिब्रेट करना चाहेंगी जो आपके लिए हमेशा यादगार रहे। लेकिन इस दिवाली को खास बनाने के लिए आपको इसकी पहले से तैयारी करनी होगी।

तो आइए जानें की इस दिवाली आप कैसे इसे यादगार बना सकती हैं और आपको इसके लिए क्या-क्या करना होगा।

दिवाली से कुछ दिन पहले कर लें शॉपिंग

दिवाली के मौके पर बहुत सारी खरीददारी करनी पड़ती है, ऐसे में आखिरी दिन के शॉपिंग बचा कर ना रखें। ऐसा करने से आपके लिए ही परेशानी बढ़ जाएंगी। आपको घर की सारी चीजें अरेंज में मुश्किल होगी। आप जल्दबादी में कई जरूरी चीजें भूल सकती है। अगर आपको अपने पार्टनर के साथ इस दिवाली को और रोमांटिक बनाना है तो अपने कमरे को कलरफुल लैंप, मनमोहक खुशबू और फूलों से सजाएं।

अपने ससुराल वालों के लिए कपड़े और गिफ्ट पहले से ही खरीद कर रख दें। पहले से ही सरप्राइज के लिए सारे गिफ्ट्स अच्छे से पैक करके रख दें। गिफ्ट्स के अलावा मिठाइयां, चॉकलेट्स, फायरक्रैकर्स और सजावटी सामानों की शौपिंग भी कर पहले ही लें।

घर पर बनाएं मिठाईयां

शादी के बाद ये आपकी पहली दिवाली है तो इसे और खास बनाने के लिए आप बाजार से लाई मिठाईयों के अलावा खुद से भी कुछ मिठाई बना सकती हैं। जो बात आपके हाथों से बनी मिठाईयों में होगी वो किसी और में कहां। अपने पति और परिवार के लिए कुछ स्पेशल बनाएं और उन्हें खिलाएं। इससे आपके पति और उनका परिवार भी खुश हो जाएगा।

घर को सजाएं

दिवाली की असली खूबसूरती इसकी रोशनी में हैं। इस दिवाली खुद की जिंदगी में और रोशनी लाएं। आप पूरे घर को अपनी पसंद के अनुसार दीयों, मोमबत्तियों और दूसरे डिजाइनर बल्ब से सजाएं। कोशिश करें कि कुछ नए तरीके से घर को सजा सकें। लाइटिंग कुछ इस तरीके से करें कि आपका घर दूसरों से कुछ अलग लगे।

सरप्राइज पार्टी प्लान करें

आप चाहें तो कोई सरप्राइज पार्टी भी प्लान कर सकती है। इस पार्टी में आप अपने रिश्तेदारों, पड़ोसियों को भी बुलाएं।

टॅग्स :दिवालीरिलेशनशिप टिप्सत्योहारहिंदू त्योहार
Open in App

संबंधित खबरें

पूजा पाठBaisakhi 2026: सिर्फ पंजाब ही क्यों? भारत के इन 5 शहरों में भी दिखती है बैसाखी की रौनक, चेक करें बेस्ट स्पॉट्स

पूजा पाठHanuman Jayanti Puja Muhurat 2026: नोट कर लें बजरंगबली की पूजा के ये 2 सबसे शुभ मुहूर्त, बरसेगी पवनपुत्र की कृपा

पूजा पाठHanuman Jayanti 2026: बिना तामझाम ऐसे करें बजरंगबली की पूजा, चमक जाएगी आपकी किस्मत

पूजा पाठHanuman Jayanti 2026: 1 या 2 अप्रैल, कब मनाई जाएगी हनुमान जयंती? दूर करें अपना कन्फ्यूजन

कारोबारApril 2026 Festival List: बैसाखी से बिहू तक, अप्रैल 2026 में छुट्टियों का पिटारा, चेक करें त्योहारों की पूरी लिस्ट

रिश्ते नाते अधिक खबरें

रिश्ते नातेHappy Valentine's Day 2026 Wishes: 2026 का सफर और तुम्हारा साथ, मेरी दुनिया का सबसे खूबसूरत एहसास; अपने पार्टनर को भेजे प्यार का पैगाम

रिश्ते नातेValentine’s Day 2026: दुनिया में एक अद्भुत शक्ति है सच्चा प्रेम

रिश्ते नातेValentine Week Full List 2026: रोज से लेकर किस डे तक, आज से शुरू हुआ वैलेंटाइन वीक, कैसे मनाएं पार्टनर को....

रिश्ते नातेKarwa Chauth 2025: अपनी पत्नी को इस करवा चौथ दें प्यार भरा तोहफा, इन गिफ्ट्स आइडिया से मिलेगी हेल्प

रिश्ते नातेValentine's Day 2025: प्यार का प्रतीक वेलेंटाइन डे से जुड़ा है काला इतिहास, 14 फरवरी का राज जानकर हो जाएंगे रोंगटे खड़े