अगली बार किसी फूडी इंसान को ही करें 'डेट', मिलते हैं ये 7 फायदे
By गुलनीत कौर | Updated: July 2, 2018 11:59 IST2018-07-02T11:59:50+5:302018-07-02T11:59:50+5:30
फूडी लोगों की एक सबसे बड़ी खासियत यह होती है कि उन्हें खाना जरूर बनाना आता है।

foodie
हमें किस तरह का पार्टनर चाहिए, इसके लिए हर कोई अपनी एक खास लिस्ट तैयार करेक रखता है। पार्टनर की लुक्स से लेकर उसके स्वभाव और पसंदिगी को लेकर हर किसी की अपनी एक चॉइस होती है। लेकिन इन सबसे इतर आज हम आपको बताएंगे कि क्यों एक 'फूडी' यानी खाने-पीने के बेहद शौकीन इंसान को आपने डेट करना चाहिए। लड़का हो या लड़की अगर वह फूडी है तो उसके पार्टनर को इस बात के कई सारे फायदे होते हैं। आइए जानते हैं कैसे:
1. बातें कभी खत्म नहीं होंगी
किसी को भी जब हम डेट करना शुरू करते हैं तो शुरुआती दिनों में उसके स्वभाव, हॉबीज, पसंदिगी के बारे में कई सवाल करते हैं। फिर एक ऐसा समय आता है जब बातें खत्म होने लगती हैं। लेकिन अगर आप एक फूडी को डेट करेंगे तो ऐसा कभी नहीं होगा। उसके पास हर समय, हर दिन खाने को लेकर कोई ना कोई सवाल होगा। आपको और उसे किस तरह का खाना पसंद है, कौन सा रेस्टोरेंट पसंद है, किस देश में जाकर फूड एक्सपेरिमेंट करना चाहेंगे, ऐसी ही कभी ना खत्म होने वाली बातें आप दोनों के बीच होंगी।
2. वीकेंड प्लान हमेशा परफेक्ट कहलाएंगे
हो सकता है कि किसी वीकेंड आप दोनों कुछ स्पेशल प्लान आना कर सको। समय की कमी या अन्य कारणों से किसी खास जगह की सैर ना कर सकें, लेकिन अगर पार्टनर फूडी है तो वह जानता है कि किस जगह पर खाने की बेस्ट चीज मिलती है। और अगर ना भी जानता हो तो कहीं भी पहुंच कर वह खाने पर एक्सपेरिमेंट जरूर करेगा और इस खाने से ही दोनों के मूड को बेस्ट बनाएगा।
मोटी लड़कियां अपने पति को रखती हैं ज्यादा खुश, शोध में हुए ऐसे कई खुलासे
3. नई-नई चीजें ट्राई करेंगे
फूडी लोगों को पता होता है कि शहर के किस कोने में कौन सी बेस्ट डिश मिलती है। अगर उन्होंने खुद भी वह डिश ना चखी होगी, तो उससे संबंधित रिव्यु पहले से ही वे जानते होंगे। इस क्वालिटी की वजह से आप हर रोज एक नई चीज ट्राई कर सकते हैं।
4. जब जेब में पैसे कम हों
अगर आप दोनों का इंस्टेंट प्लान बना है और जेब में पैसे भी कम हैं, तब भी चिंता की कोई बात नहीं है। आपके फूडी पार्टनर को पता है कि कम पैसे में भी कैसे अपने पेट को संतुष्ट किया जा सकता है। वे ऐसे-ऐसे ऑप्शन के साथ सामने आएंगे जिन्हें जान आप हैरान रह जाएंगे। लेकिन अंत में दोनों भर पेट खाना खाकर खुश भी हो जाएंगे।
5. जरूरी नहीं कि दोनों फूडी हों
अगर वह फूडी है और आप नहीं, तो इसमें भी परेशान होने जैसी कोई बात नहीं है। अगर आप दोनों फूडी हैं तो खाने के लिए जो भी मंगवाया है उसे अच्छी तरह एन्जॉय करते हुए खाएंगे। लेकिन अगर आप फूडी नहीं हैं और स्लो खाते हैं, तब भी प्रॉब्लम नहीं है। जितना खाना बचेगा, उसे वे खुशी खा जाएंगे। क्योंकि फूड उनकी लाइफ है।
कहीं आपकी गर्लफ्रेंड में तो नहीं हैं ये आदतें? रिश्ते को कर सकती हैं खराब
6. और फिर मिलेगा आपको सबसे बड़ा फायदा
फूडी लोगों की एक सबसे बड़ी खासियत यह होती है कि उन्हें खाना जरूर बनाना आता है। पूरी तरह से भले ही ना आता हो, लेकिन अपने खाने लायक चीजें वे बना ही लेते हैं। इसलिए आपको उनकी खाने से जुड़ी जरूरतों को लेकर चिंता कम होगी। और सरप्राइज ज्यादा मिलेंगे, जब वे प्यार से आपके लिए कुछ बनाएंगे।
7. और अगर खाना बनाना ना आता हो
लेकिन फिर भी अगर आपके फूडी पार्टनर को खाना बनाना ना आता हो तो कम से कम उन्होंने बेस्ट खाना सर्व करने वाले सभी रेस्टोरेंट पता होंगे। तो जरूरत पड़ने पर आप दोनों बेस्ट फूड तो एन्जॉय कर ही लेंगे।






