लड़कियों को नहीं पसंद आती लड़कों की ये 5 आदतें, पहली डेट में ही कर देती हैं रिजेक्ट

By मेघना वर्मा | Published: March 29, 2020 06:41 AM2020-03-29T06:41:55+5:302020-03-29T06:41:55+5:30

पार्टनर से मिलना और उनके साथ डेट पर जाते हुए ऐसी बहुत सी बातें होती हैं जो वो अपने होने वाले पार्टनर में नोटिस करती हैं।

dating tips for women not like these things in men | लड़कियों को नहीं पसंद आती लड़कों की ये 5 आदतें, पहली डेट में ही कर देती हैं रिजेक्ट

लड़कियों को नहीं पसंद आती लड़कों की ये 5 आदतें, पहली डेट में ही कर देती हैं रिजेक्ट

Highlightsअक्सर लड़के अपनी पढ़ाई अपनी नौकरी या अपनी कार और घर को लेकर बड़ी बोली बोलते हैं।कुछ ऐसे लड़के भी होते हैं जो पहली ही मुलाकात में हक तो जताते ही हैं साथ में शक करना भी शुरू कर देते हैं।

आज सोशल मीडिया के जमाने में लोग अपने लाइफ पार्टनर को ऑन लाइन चुनना ही पसंद करते हैं। टिंडर जैसी वेबसाइट से लोग अपने पार्टनर को चुनते हैं और उनके साथ समय बिताना पसंद करते हैं। 

पार्टनर से मिलना और उनके साथ डेट पर जाते हुए ऐसी बहुत सी बातें होती हैं जो वो अपने होने वाले पार्टनर में नोटिस करती हैं। ऐसी बहुत सी बातें होती हैं जो वो अपने लाइफ पार्टनर में देखती हैं पहली डेट पर वो अपने दिल और दिमाग में आपकी इमेज बना लेती हैं। 

ऐसे में कुछ ऐसी बातें होती हैं जिन्हें लड़कियां बिल्कुल भी पसंद नहीं करतीं। आइए आपको बताते हैं कौन सी हैं वो बातें जो लड़कियों को बिल्कुल पसंद नहीं होती-

1. दिखावा करना

लड़कियों को वो लड़के बिल्कुल पसंद नहीं आते जो बात-बात पर शो ऑफ करते हैं। लड़कियों को दिखावा करने वाले लड़के बिल्कुल पसंद नहीं आते। इसलिए जब भी आप डेट पर जा रहे हों तो अपना शो ऑफ कहीं साइड कर दीजिए। जैसे हैं वैसे ही रहिए।

2. उनका बड़बोलापन

अक्सर लड़के अपनी पढ़ाई अपनी नौकरी या अपनी कार और घर को लेकर बड़ी बोली बोलते हैं। उनकी ये आदत लड़कियों को बिल्कुल पसंद नहीं आती। इसलिए बड़बोला पन छोड़ दीजिए।

3. मजाक उड़ाना

किसी का मजाक उड़ाना सही नहीं अगर आपके अंदर ये आदत है तो सुधार लीजिए क्योंकि लड़कियों को वो लड़के बिल्कुल पसंद नहीं आते जो किसी का भी किसी भी तरह से मजाक उड़ाते हैं। 

4. बहुत ज्यादा शक करना

कुछ ऐसे लड़के भी होते हैं जो पहली ही मुलाकात में हक तो जताते ही हैं साथ में शक करना भी शुरू कर देते हैं। शक की बिमारी से पूरा रिश्ता खोखला हो जाता है इसलिए शक ना करें। 

5. बात-बात पर टच करने की कोशिश करना

आपको आपकी ये हरकत बहुत बड़ी मुसीबत में भी डाल सकती है। इसलिए पहली ही मुलाकात में किसी भी लड़की से टची होने की जरूरत नहीं। दूर रहें और अपने जेंटलमैन नेचर से अपने सुलझे हुए नेचर से लड़की से मुलाकात करें।

Web Title: dating tips for women not like these things in men

रिश्ते नाते से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे