लाइव न्यूज़ :

लंबे समय तक 'सिंगल' रहने वालों में अपने आप आ जाती हैं ये 8 आदतें, नंबर 5 वाली पढ़ दिमाग घूम जाएगा

By गुलनीत कौर | Updated: April 30, 2019 12:05 IST

आज हम यहां उन सिंगल लोगों की बात करेंगे जो कभी कमिटेड थे लेकिन अब लंबे समय से सिंगल हैं। लंबा समय यानी कम से कम 3-4 साल। इस दौरान वे लव रिलेशनशिप में नहीं आए। एक्सपर्ट्स की मानें तो लंबे समय तक सिंगल रहने वालों के व्यवहार में कई तब्दीलियां आ जाती हैं। ये बदलाव स्वाभाविक होता है, जिसपर किसी का कंट्रोल नहीं।

Open in App

सिंगल और कमिटेड दो ऐसे शब्द हैं जो आजकल के युवाओं के बीच बेहद पॉपुलर हैं। जिनके पास पार्टनर है वह कमिटेड है और जिसके पास नहीं वह सिंगल है। अब यहां सिंगल की भी दो केटेगरी हैं। पहले वो जो कभी कमिटेड थे लेकिन अब नहीं हैं तो सिंगल कहलाते हैं। दूसरे वो जो हमेशा से ही सिंगल रहे हैं। मगर क्यूं, इसके पीछे कई कारण हैं। लेकिन आज हम यहां उन सिंगल लोगों की बात करेंगे जो कभी कमिटेड थे लेकिन अब लंबे समय से सिंगल हैं।

लंबा समय यानी कम से कम 3-4 साल। इस दौरान वे लव रिलेशनशिप में नहीं आए। एक्सपर्ट्स की मानें तो लंबे समय तक सिंगल रहने वालों के व्यवहार में कई तब्दीलियां आ जाती हैं। ये बदलाव स्वाभाविक होता है, जिसपर किसी का कंट्रोल नहीं। लेकिन ये बदलाव कैसे हैं और ये किस तरह इन्हें और सामने वाले को नुकसान पहुंचाते हैं, आइए जानते हैं सिंगल लोगों की दिलचस्प बातें।

1) निगेटिव सोच

लंबे समय तक अकेले रहने से ये लोग हताश हो जाते हैं। इस बीच कई बार किसी के साथ होने की कोशिश करते हैं लेकिन जब निराशा हाथ लगती है तो इनका मन खट्टा हो जाता है। फिर ये रिश्तों को लेकर निगेटिव हो जाते हैं और मानने लगते हैं कि प्यार, रिश्ते सब बकवास चीज है। 

2) अतीत से बाहर नहीं आते

कुछ सिंगल लोग हर समय अपने अतीत में ही रहते हैं। पहले वाले पार्टनर के बारे में सोचते रहते हैं। दिनभर में कई घटनाओं को अपने अतीत से जोड़कर उनमें डूबे रहते हैं। इतना ही नहीं, एक्स पार्टनर पर कई बार नजर भी रखते हैं।

3) कांफिडेंस खो चुके होते हैं

एक लंबे रिलेशनशिप के बाद जब और भी लंबे समय तक इंसान अकेला रहता है तो उसे खुद पर ही शक होने लगता है। क्या वो किसी के काबिल नहीं? क्या उसमें कोई कमी है? क्या उसकी लुक बेकार हैं? या कुछ और बात है? इस तरह के कई सवाल मन में आते हैं जो आत्मविश्वास की धज्जियां उड़ा देते हैं। 

4) अकेले रहना ही पसंद होता है

एक तो वैसे ही लाइफ में कोई लव रिलेशनशिप नहीं है। किसी खास की कमी महसूस होती है। ऊपर से ये लोग इनके करीब आकर इनसे कांटेक्ट बनाने के इच्छुक लोगों को भी दूर करते चले जाते हैं। कई बार तो बात करने का हर माध्यम बंद कर देते हैं।

5) किसी और के साथ बेड शेयर करने की सोचलंबे समय तक रिलेशनशिप में रहने से पार्टनर के काफी करीब पहुंच जाना और फिर अलग हो जाना। यह दुख देता है। लेकिन इसके बाद असल दुख तब होता है जब इन चीजों को व्यक्ति मिस करता है। जैविक रूप से यह नार्मल है। लेकिन फिर मन में यह विचार आना कि बेड किसी और के साथ शेयर करना होगा, ऐसा ख्याल भी दिल को हताश कर देता है।

यह भी पढ़ें: जब तक बॉयफ्रेंड में ना दिखें ये 7 खूबियाँ, शादी का कदम उठाने की गलती ना करें तो बेहतर होगा

6) एक्स के पास वापस जाने का आईडियाकुछ लोग लंबे समय तक सिंगल रहने के बाद हमेशा ही सिंगल रहने का फैसला ले चुके होते हैं। लेकिन दूसरे लोग दोबारा से रिलेशनशिप में जाने का सोचते हैं। मगर कोई मिलता नहीं है तो कभी कभी एक्स के साथ ही सुलह करने का ख्याल उनके मन में आता है।

7) सिंगल लोगों के साथ रहने लगते हैंऑफिस हो या फिर दोस्तों का ग्रुप, ये लोग उन्हीं के साथ रहना पसंद करते हैं। पार्टी में भी सिंगल लोगों के आसपास रहते हैं। जो लोग पार्टनर के साथ आते हैं उनसे दूरी बनाए रखना पसंद करते हैं। 

8) स्वभाव देख कोई पार्टी में भी नहीं बुलातासिंगल लोग पार्टी में जाते हैं, नए पार्टनर की तलाश करते हैं और खूब एन्जॉय करते हैं। लेकिन लंबे समय तक सिंगल रहने वाले लोग पार्टी में जाकर वहां का माहौल भी बिगाड़ते हैं। अपनी निगेटिव सोच दिखाते हैं, जिस वजह से इनकी फ्रेंड लिस्ट कम होती चली जाती है। लोग इन्हें बुलाने से पहले कई दफा सोचते हैं। 

टॅग्स :रिलेशनशिप टिप्स
Open in App

संबंधित खबरें

रिश्ते नातेValentine's Day 2025: वैलेंटाइन डे के दिन पार्टनर को दे ये गिफ्ट्स, देखते ही हो जाएंगे खुश; जमकर करेंगे तारीफ

रिश्ते नातेRelationship Tips: क्या आप भी कर रहीं ममाज बॉय को डेट? इन सिंपल साइन की मदद से करें पता, आपको मिल जाएगा सवाल का जवाब

रिश्ते नातेMother's Day 2024: मां के लिए अब तक नहीं खरीद पाएं हैं कोई गिफ्ट, आखिरी समय में काम आएंगे ये 5 आईडिया

स्वास्थ्यRebecca Syndrome: अपने एक्स पार्टनर को भूल नहीं पा रहे आप, रोज सोशल मीडिया पर करते हैं चेक तो हो जाए सावधान, हो सकती है ये गंभीर बीमारी

रिश्ते नातेRelationship Tips: टूटने की कगार पर है आपका रिश्ता? ये 5 तरीकों से बचाएं रिलेशनशिप

रिश्ते नाते अधिक खबरें

रिश्ते नातेKarwa Chauth 2025: अपनी पत्नी को इस करवा चौथ दें प्यार भरा तोहफा, इन गिफ्ट्स आइडिया से मिलेगी हेल्प

रिश्ते नातेValentine's Day 2025: प्यार का प्रतीक वेलेंटाइन डे से जुड़ा है काला इतिहास, 14 फरवरी का राज जानकर हो जाएंगे रोंगटे खड़े

रिश्ते नातेValentine’s Week 2025: शुरू हो रहा प्यार का हफ्ता, वैलेंटाइन वीक के सातों दिन होंगे खास, देखें पूरी लिस्ट

रिश्ते नातेInternational Women's Day 2024 के मौके पर अपनी लाइफ की स्पेशल वुमन को दें ये खास तोहफा, बजट फ्रेंडली होने के साथ है यूनिक

रिश्ते नातेHappy Chocolate Day 2024: चॉकलेट डे पर सिर्फ चॉकलेट से नहीं इन मैसेज से घोले मिठास, पार्टनर को भेजे ये संदेश