लाइव न्यूज़ :

बड़े से बड़े झगड़े और कड़वाहट को खत्म कर रिश्ते में दोबारा प्यार भरेंगे ये 7 उपाय, लौट आएगा पहले वाला समय

By गुलनीत कौर | Updated: March 11, 2019 11:57 IST

रिश्ते में अगर एक बार विश्वास टूट जाए तो उसे वापस पाना मुश्किल होता है। मगर असंभव नहीं। दोनों चाहें तो पहले जैसा फ्यार वापस पा सकते हैं। साथ ही यहां बताए जा रहे 7 स्टेप्स को फॉलो करें।

Open in App

रिश्ते में अगर 'विश्वास' टूट जाए तो उस रिश्ते को दोबारा मजबूत बना पाना नामुमकिन हो जाता है। लेकिन इस नामुमकिन को भी मुमकिन में बदला जा सकता है। शर्त सिर्फ इतनी है कि दोनों मिलकर कोशिश करें। एक तरफा कोशिश होगी तो यह काम असंभव ही होगा। फिर रिश्ता केवल नाम लायक रह जाएगा। उसमें जी रहे दो लोग घुट घुट कर जिंदगी बिताएंगे। खुलकर सांस नहीं ले पाएंगे। और फिर एक दिन इस बंधन से आजाद होना चाहेंगे। 

ऐसा आपके साथ ना हो इसलिए आप दोनों को अपने रिश्ते के खोए हुए विश्वास को वापस पाने की कोशिश करनी चाहिए। यह विश्वास किसी भी वजह से क्यूं ना टूटा हो। लेकिन अगर आज भी दोनों के दिल में एक दूसरे के लिए भावनाएं हैं और दोनों ही रिश्ते को बचाना चाहते हैं तो आगे बताए जा रहे 7 स्टेप्स को फॉलो करें। ये आपको रिश्ते का खोया हुआ विश्वास जरूर वापस दिलाएंगे।

1) बात करें

जब तक आप दोनों बात नहीं करेंगे, तब तक कुछ भी ठीक नहीं हो सकता। बात करते समय कुछ भी दिल में ना रखें। दिल खोलकर अपनी तकलीफ और झगड़ा क्यूं हुआ, विश्वास क्यूं टूटा, आपको क्या अच्छा नहीं लगा, सब बताएं। क्योंकि अब भी अगर मन में कुछ रह गया तो यह समस्या कभी सुलझ नहीं पाएगी। उन्हें सामन बिठाएं और सब कह डालें। लेकिन कहते समय इल्जाम ना लगाएं बस अपने मन की तकलीफ जाहिर करें।  

2) उन्हें माफ़ करें और सब भूल जाएं

हां ये बहुत मुश्किल होगा। उन्होंने अगर आपका विश्वास तोड़ा है तो सबसे पहले उन्हें माफ़ करना और फिर हर बात को भूलकर आगे बढ़ना, यह सब असंभव लगता है। लेकिन अगर आप ठान लें तो कुछ भी मुश्किल नहीं है। यह सब सिर्फ और सिर्फ आप दोनों के रिश्ते को बचाने के लिए करें। मन में अगर यह जज्बा आ गया तो आप जरूर सफल होंगे। पहले जैसा प्यार और समय वापस लौटकर आ सकता है।

3) आपको क्या चाहिए बताएं

अब भी अगर आपने मन में अपनी इच्छाएं दबायीं, तो आगे चलकर फिर से ये बातें झगड़े का रूप लेंगी। और अब अगर वैसा ही झगड़ा दोबारा हुआ तो रिश्ते को बचा पाना असंभव हो जाएगा। इसलिए आपको रिश्ते में आगे क्या चाहिए, उन्हें बताएं। बताने के बाद उनसे सच्चे मन से रिएक्ट करने को कहें। अब आप दोनों के बीच झूठ या कुछ भी छिपा हुआ नहीं होना चाहिए। 

4) किसी तीसरे से बात करें

कई बार दिक्कत इतनी बढ़ जाती है कि आपको किसी की मदद लेने की जरूरत पड़ती है। जब आप दोनों रिश्ते को बचा पाने का फैसला ना ले पा रहे हों और यह जानने में असमर्थ हों कि आखिर तकलीफ कहाँ आई है, तो किसी तीसरे से बात करें। लेकिन यह तीसरा कोई ऐसा हो तो ईमानदारी से आप दोनों को सुने और एक तरफा फैसला ना ले। बेहतर होगा आप किसी प्रोफेशनल काउंसलर से बात करें।

5) दर्द से मुक्त हो जाएं

'खुद खुश रहेंगे तो दूसरों को खुशी दे सकते हैं', ये बात अक्सर हम सुनते आए हैं। इसमें शत प्रतिशत सच्चाई भी है। जब तक आप खुद अन्दर से खुश नहीं होंगे, तब तक आप दूसरे की खुशी के बारे में सोच भी नहीं सकते हैं। तो फिर खुशी देना बहुत दूर की बात है। इसी तरह आपका रिश्ता तभी हंसता खेलता आगे बढ़ेगा जब आप खुश होंगे। खुद को खुश रखने का प्रयास करें। तभी रिश्ता बच पाएगा। 

6) समय दें

समय हर जख्म को भरने की दवा है। ज़रा सोचें, जब आप दोनों के बीच झगड़ा हुआ था और अब जब झगड़े को कुछ समय हो गया है, तो उस और अब के समय के बीच दर्द कितना कम हुआ है। इसी तरह से जब आप रिश्ते को वापस से मजबूत बनाने के प्रयास करेंगे तो साथ में खुद को और उन्हें भी समय दें। सम आय आप दोनों की हर तकलीफ को दूर करेगा और प्रयासों को सफल बनाएगा।

यह भी पढ़ें: रिश्ता टूटने का बड़ा कारण बन रही है ये आदत, युवा लड़के-लड़कियां ज्यादा प्रभावित

7) पॉजिटिव रहें

अगर मन में निगेटिव फीलिंग रखकर चलेंगे तो फिर भले ही कितनी ही कोशिश क्यूं ना करे लें, रिश्ता दोबारा से परेशानी के मोड़ पर आकर खड़ा हो जाएगा। आप दोनों का रिश्ते के प्फ्रती और एक दूसरे के लिए पॉजिटिव होना बेहद जफ्रूरी है दिमाग में ऊट-पटांग बातें होंगी, तो आप दोनों की रिश्ते को वापस से मजबूत बनाने की कोशिश पूरी तरह से असफल हो जाएगी। आप ऐसा तो नहीं चाहते होंगे!

टॅग्स :रिलेशनशिप टिप्स
Open in App

संबंधित खबरें

रिश्ते नातेValentine's Day 2025: वैलेंटाइन डे के दिन पार्टनर को दे ये गिफ्ट्स, देखते ही हो जाएंगे खुश; जमकर करेंगे तारीफ

रिश्ते नातेRelationship Tips: क्या आप भी कर रहीं ममाज बॉय को डेट? इन सिंपल साइन की मदद से करें पता, आपको मिल जाएगा सवाल का जवाब

रिश्ते नातेMother's Day 2024: मां के लिए अब तक नहीं खरीद पाएं हैं कोई गिफ्ट, आखिरी समय में काम आएंगे ये 5 आईडिया

स्वास्थ्यRebecca Syndrome: अपने एक्स पार्टनर को भूल नहीं पा रहे आप, रोज सोशल मीडिया पर करते हैं चेक तो हो जाए सावधान, हो सकती है ये गंभीर बीमारी

रिश्ते नातेRelationship Tips: टूटने की कगार पर है आपका रिश्ता? ये 5 तरीकों से बचाएं रिलेशनशिप

रिश्ते नाते अधिक खबरें

रिश्ते नातेKarwa Chauth 2025: अपनी पत्नी को इस करवा चौथ दें प्यार भरा तोहफा, इन गिफ्ट्स आइडिया से मिलेगी हेल्प

रिश्ते नातेValentine's Day 2025: प्यार का प्रतीक वेलेंटाइन डे से जुड़ा है काला इतिहास, 14 फरवरी का राज जानकर हो जाएंगे रोंगटे खड़े

रिश्ते नातेValentine’s Week 2025: शुरू हो रहा प्यार का हफ्ता, वैलेंटाइन वीक के सातों दिन होंगे खास, देखें पूरी लिस्ट

रिश्ते नातेInternational Women's Day 2024 के मौके पर अपनी लाइफ की स्पेशल वुमन को दें ये खास तोहफा, बजट फ्रेंडली होने के साथ है यूनिक

रिश्ते नातेHappy Chocolate Day 2024: चॉकलेट डे पर सिर्फ चॉकलेट से नहीं इन मैसेज से घोले मिठास, पार्टनर को भेजे ये संदेश