लाइव न्यूज़ :

रिश्ते में आपके साथ भी घटती हैं ये 5 बातें, समझ जाएं गलत इंसान से किया है प्यार

By गुलनीत कौर | Updated: April 13, 2019 16:20 IST

रिश्ते के शुरुआती चरण में हमें सब अच्छा लगता है। पार्टनर की खामियां भी बुरी नहीं लगती। विज्ञान की मानें तो नए प्यार में एक केमिकल इम्बैलेंस की वजह से सामने वाला परफेक्ट लगता है लेकिन जैसे जैसे ये केमिकल दिमाग से उतरता है, प्यार का भूत भी उतरा जाता है। तब हमें पार्टनर के अवगुण भी दिखते हैं। तब समझ आता है कि आप सही इंसान के साथ हैं या गलत इंसान।

Open in App

हर किसी को लाइफ में अपने मिस्टर/मिस परफेक्ट का इन्तजार रहता है। जब ऐसा कोई मिल जाता है तो वे आगे का जीवन उसके साथ खुशी खुशी बिताना चाहते हैं। लेकिन कई बार हमें अपना पार्टनर मिलने के कुछ समय के बाद यह एहसास होता है कि जो हमे चाहिए था वो ये नहीं है। इस तरह के शख्स की हमने उपेक्षा नहीं की थी। तब यह एहसास होता है कि हम 'गलत इंसान' के साथ हैं। 

लेकिन ऐसा क्यूं होता है? दरअसल रिश्ते के शुरुआती चरण में हमें सब अच्छा लगता है। पार्टनर की खामियां भी बुरी नहीं लगती। विज्ञान की मानें तो नए प्यार में एक केमिकल इम्बैलेंस की वजह से सामने वाला परफेक्ट लगता है लेकिन जैसे जैसे ये केमिकल दिमाग से उतरता है, प्यार का भूत भी उतरा जाता है। तब हमें पार्टनर के अवगुण भी दिखते हैं।

तब दो लोगों के बीच बहस होती है, झगड़े होते हैं और ये झगड़े बढ़ते चले जाते हैं। मगर बावजूद इसके कुछ रिश्ते थोड़े समय के बाद संभल जाते हैं। लेकिन जो नहीं सँभालते उनके पीछे एक ही कारण है कि वे लोग गलत इंसान के साथ हैं। दो गलत लोगों के रिश्ते में आने से दोनों ही खुश नहीं रह पाते हैं। तो अगर किसी को गलत इंसान मिला है तो वह आगे बताए जा रहे 5 संकेतों से खुद को जोड़ सकता है। जानिए यहां:

1) गलती नहीं की लेकिन दुख में हैं आप

जब आप किसी से प्यार करते हैं तो कुछ कहे बिना भी उसकी परेशानी को समझ लेते हैं। लेकिन बताने के बाद भी परेशाने एको ना समझना और हर समस्या में आपका सपोर्ट सिस्टम बनने की बजाय आप ही पर दोष मढ़ने वाला इंसान गलत है। उससे रिश्ता रखना ही गलत फैसला है।

2) उनकी लाइफ का हिस्सा हैं भी या नहीं शक होता है

जब आप राईट पार्टनर के साथ हैं तो वह आपकी बात सुनेगा, मानेगा या फिर कम से कम आपको समझने की कोइशिश करेगा। लेकिन गलत इंसान आपकी हर बात को काटकर सिर्फ और सिर्फ अपनी बात कहेगा और उसे ही पूरा करने पर जोर देगा। क्योंकि वह सिर्फ खुद के बारे में सोचता है।

यह भी पढ़ें: बॉयफ्रेंड की इन 10 हरकतों से जान लें वो शादी लायक है या नहीं, वरना जीवनभर आंसू बहाएंगी

3) उसके दिमाग की किसी हरकत का अंदाजा नहीं है

रिश्ता अगर मजबूत हो तो हम किसी भी विषय पर बात करने से पहले सोचते हैं है। अपने दिल की हर बात खुलकर बता सकते हैं। लेकिन वहीं अगर रिश्ता कमजोर हो तो कुछ कहने की बजाय खुद में ही सोचते रहते हैं कि साप्मने वाला क्या सोच रहा होगा। कहीं उसके दिमाग में कुछ गलत तो नहीं चल रहा है।

4) रिश्ते में खुशी नहीं है

हर दिन एक जैसा नहीं होता। किसी दिन ऐसा कुछ खास होता है जिसके बीच तो आपको खुश होना ही चाहिए। लेकिन तब भी आप खुश नहीं है तो इसका एक ही मतलब है कि यह रिश्ता आपको खुशी नहीं दे रहा है। आपका पार्टनर आपको वह खुशी नहीं दे रहा जो एक सही पार्टनर के साथ आनी चाहिए। 

5) अपना वजूद समझ नहीं आता

आपके आसपास के अधिकतर लोगों के लिए आप एक परफेक्ट शख्स हैं। आपमें कोई कमी नहीं। लेकिन जब आप उनके साथ हों तो आपको खुद में कमियाँ दिखने लगती हैं। परिस्थिति सही हो या गलत, आप कहाँ गलत हैं वह सोचने पर मजबूर हैं। लेकिन सच तो यह है कि ना आप गलत हैं और ना ही परिस्थिति, गलत वह इंसान है जिसके साथ आपने रिश्ता जोड़ा है। 

टॅग्स :रिलेशनशिप टिप्स
Open in App

संबंधित खबरें

रिश्ते नातेValentine's Day 2025: वैलेंटाइन डे के दिन पार्टनर को दे ये गिफ्ट्स, देखते ही हो जाएंगे खुश; जमकर करेंगे तारीफ

रिश्ते नातेRelationship Tips: क्या आप भी कर रहीं ममाज बॉय को डेट? इन सिंपल साइन की मदद से करें पता, आपको मिल जाएगा सवाल का जवाब

रिश्ते नातेMother's Day 2024: मां के लिए अब तक नहीं खरीद पाएं हैं कोई गिफ्ट, आखिरी समय में काम आएंगे ये 5 आईडिया

स्वास्थ्यRebecca Syndrome: अपने एक्स पार्टनर को भूल नहीं पा रहे आप, रोज सोशल मीडिया पर करते हैं चेक तो हो जाए सावधान, हो सकती है ये गंभीर बीमारी

रिश्ते नातेRelationship Tips: टूटने की कगार पर है आपका रिश्ता? ये 5 तरीकों से बचाएं रिलेशनशिप

रिश्ते नाते अधिक खबरें

रिश्ते नातेKarwa Chauth 2025: अपनी पत्नी को इस करवा चौथ दें प्यार भरा तोहफा, इन गिफ्ट्स आइडिया से मिलेगी हेल्प

रिश्ते नातेValentine's Day 2025: प्यार का प्रतीक वेलेंटाइन डे से जुड़ा है काला इतिहास, 14 फरवरी का राज जानकर हो जाएंगे रोंगटे खड़े

रिश्ते नातेValentine’s Week 2025: शुरू हो रहा प्यार का हफ्ता, वैलेंटाइन वीक के सातों दिन होंगे खास, देखें पूरी लिस्ट

रिश्ते नातेInternational Women's Day 2024 के मौके पर अपनी लाइफ की स्पेशल वुमन को दें ये खास तोहफा, बजट फ्रेंडली होने के साथ है यूनिक

रिश्ते नातेHappy Chocolate Day 2024: चॉकलेट डे पर सिर्फ चॉकलेट से नहीं इन मैसेज से घोले मिठास, पार्टनर को भेजे ये संदेश