लड़कों की इन 5 क्वालिटीज पर फिदा हो जाती हैं लड़कियां

By गुलनीत कौर | Published: June 4, 2018 01:52 PM2018-06-04T13:52:45+5:302018-06-04T13:52:45+5:30

आजकल लड़कियों को दाढ़ी वाले लड़के अधिक पसंद आते हैं।

5 things girls find attractive in guys | लड़कों की इन 5 क्वालिटीज पर फिदा हो जाती हैं लड़कियां

लड़कों की इन 5 क्वालिटीज पर फिदा हो जाती हैं लड़कियां

अक्सर लड़के कहते हैं कि लड़कियों को समझना आसान नहीं होता। वे कहती कुछ हैं, और करती कुछ और ही हैं। उनकी पसंदिगी का अंदाजा लगा पाना भी मुश्किल होता है। लेकिन लड़कों में लड़कियों को सबसे पहले क्या पसंद आता है, यह हम आपको बता सकते हैं। 5 ऐसी चीजें हैं तो अगर किसी लड़की को लड़के में दिख जाएं, तो वो उसकी ओर जल्दी आकर्षित हो जाती है। अगर आप किसी लड़की को अपनी पार्टनर बनाना चाहते हैं, तो पहले खुद में ये 5 चीजें लाएं और फिर आपका काम आसान हो जाएगा। आइए जानते हैं क्या...

1. लड़कों का केयरिंग स्वभाव

लड़कियों को वे लड़के बहुत अच्छे लगते हैं जो दिल से किसी की फिक्र करते हों। अगर लड़का दिखावे के लिए उसका ख्याल रखे तो लड़की इसे भांप लेती है। इसलिए दिल से केयर करने वाले लड़कियों के दिल को छू जाते हैं।

2. ड्रेसिंग सेंस

लड़की को इम्प्रेस करने के चक्कर में कुछ लड़के महंगे ब्रांडेड कपड़े पहनते हैं। लड़कियों को ये सब शो-ऑफ लगता है। उन्हें सादगी से रहने वाले लड़के अधिक अट्रैक्ट करते हैं। 

3. दाढ़ी का स्टाइल

आजकल लड़कियों को दाढ़ी वाले लड़के अधिक पसंद आते हैं लेकिन यहां भी लंबी और घनी की बजाय लड़कियां अच्छी तरह ट्रिम की हुई दाढ़ी को देख अट्रैक्ट होती हैं।

4. हाईजीन जरूरी

परफ्यूम का इस्तेमाल ना करने वाले लड़कों से लड़कियों को दिक्कत होने लगती है। लेकिन लड़के इतना भी परफ्यूम ना लगाएं कि लड़की पास में खड़ी भी ना हो सके। 

5. कुकिंग आती हो

जिन लड़कों को खाना बनाना आता हो या कम से कम थोड़ा बहुत शौक भी हो, आजकल ऐसे लड़के लड़कियों को बहुत्जल्दी पसंद आ रहे हैं। लड़कियों की राय में वे लड़के जिन्हें सोशल लाइफ के अलावा निजी कामों को भी करना आता है, वे परफेक्ट होते हैं। 

Web Title: 5 things girls find attractive in guys

रिश्ते नाते से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे