लाइव न्यूज़ :

बॉयफ्रेंड अचानक करने लगा है इग्नोर तो बिना टाइम खराब किए करें ये 5 काम, मिल जाएगा जवाब

By गुलनीत कौर | Updated: May 17, 2019 15:44 IST

आप दोनों के बीच अगर कोई कॉमन फ्रेंड है तो उससे बात करें। हो सकता है कि वो आपको आपके बॉयफ्रेंड के ऑफिस या घर में चल रही किसी ऐसी बात की खबर दे जिसे आप नहीं जानती हैं। शायद यही उसके इग्नोर करने का कारण हो।

Open in App

प्यार के रिश्ते में एक मोड़ ऐसा आता है जब रिश्ता कमजोर पड़ने लगता है। ऐसा होने के पीछे की वजह अलग अलग हो सकती है मगर रिश्ता कमजोर होने पर जो दुख होता है उस दौर से हर कोई गुजरता है। कई बार इस परेशानी को दोनों लोग झेलते हैं ,अगर अमूमन मामलों में दोनों में से एक पार्टनर ही अधिक परेशान होता है। ऐसा तब होता है जब दोनों में से कोई एक दूसरे पार्टनर को इग्नोर करने लगे। 

सब कुछ अच्छा चल रहा था मगर अचानक उन्होंने आपको इग्नोर करना शुरू कर दिया है तो इसके पीछे कोई वजह जरूर होगी। अगर आपका बॉयफ्रेंड ऐसा कुछ कर रहा है तो आपको जल्द से जल्द एक्शन लेना चाहिए। वक्त के साथ चीजों के ठीक होने का इन्तजार ना करें, नहीं तो परेशानी में पड़ सकती हैं। आइए आपको बताते हैं कि ऐसी सिचुएशन में क्या करना चाहिए:

1) क्या ऐसा पहली बार हुआ है?

सबसे पहले तो ये देखें कि क्या ऐसा पहली बार हुआ है या पहले भी उन्होंने आपको इग्नोर किया था? भले ही कुछ घंटों या एक-दो दिन के लिए, लेकिन तब क्या कारण था और अब क्या है इसे जानने की कोशिश करें तो पिक्चर कुछ क्लियर हो पाएगी।

2) कॉमन फ्रेंड से बात करें

आप दोनों के बीच अगर कोई कॉमन फ्रेंड है तो उससे बात करें। हो सकता है कि वो आपको आपके बॉयफ्रेंड के ऑफिस या घर में चल रही किसी ऐसी बात की खबर दे जिसे आप नहीं जानती हैं। शायद यही उसके इग्नोर करने का कारण हो।

3) किसी समझदार की मदद लें

अगर ऊपर की दोनों तरकीबें अपनाने के बाद भी कोई ठोस कारण हाथ ना लगे तो किसी समझदार से बात करें। किसी विश्वासपात्र की इस मुद्दे पर राय लें। हो सकता है कि बात इतनी बड़ी ना हो जो आप सोचें या उसकी कोई सलाह आपके काम आ जाए।

यह भी पढ़ें: 'लिव-इन रिलेशनशिप' ट्राई करने से पहले जान लें इसके 2-2 फायदे नुकसान, वरना बाद में होगा पछतावा

4) सीधा बात करें

कई बारे रिश्ते अधिक तब उलझते हैं जब कपल्स एक दूसरे से बात नहीं करते। लेकिन बात करने से ही कई परेशानियां खत्म की जा सकती हैं। इसलिए बिना किसी झिझक के उनसे सीधा बात करें और पूछें कि वे आपको इग्नोर क्यूं कर रहे हैं।

5) खुद को तैयार कर लें

जब मालूम हो जाए कि उनके इग्नोर करने का इशारा रिश्ता खत्म करने की ओर है और उस रास्ते वे पहले ही चल चुके हैं तो खुद को तैयार कर लें। हो सकता है जल्द ही ब्रेकअप का समय आए। आप किसी को जबरदस्ती अपने साथ बाँध नहीं सकती हैं। अगर रिश्ता खत्म करने में ही दोनों की भलाई है तो कर डालें। 

टॅग्स :रिलेशनशिप टिप्स
Open in App

संबंधित खबरें

रिश्ते नातेValentine's Day 2025: वैलेंटाइन डे के दिन पार्टनर को दे ये गिफ्ट्स, देखते ही हो जाएंगे खुश; जमकर करेंगे तारीफ

रिश्ते नातेRelationship Tips: क्या आप भी कर रहीं ममाज बॉय को डेट? इन सिंपल साइन की मदद से करें पता, आपको मिल जाएगा सवाल का जवाब

रिश्ते नातेMother's Day 2024: मां के लिए अब तक नहीं खरीद पाएं हैं कोई गिफ्ट, आखिरी समय में काम आएंगे ये 5 आईडिया

स्वास्थ्यRebecca Syndrome: अपने एक्स पार्टनर को भूल नहीं पा रहे आप, रोज सोशल मीडिया पर करते हैं चेक तो हो जाए सावधान, हो सकती है ये गंभीर बीमारी

रिश्ते नातेRelationship Tips: टूटने की कगार पर है आपका रिश्ता? ये 5 तरीकों से बचाएं रिलेशनशिप

रिश्ते नाते अधिक खबरें

रिश्ते नातेKarwa Chauth 2025: अपनी पत्नी को इस करवा चौथ दें प्यार भरा तोहफा, इन गिफ्ट्स आइडिया से मिलेगी हेल्प

रिश्ते नातेValentine's Day 2025: प्यार का प्रतीक वेलेंटाइन डे से जुड़ा है काला इतिहास, 14 फरवरी का राज जानकर हो जाएंगे रोंगटे खड़े

रिश्ते नातेValentine’s Week 2025: शुरू हो रहा प्यार का हफ्ता, वैलेंटाइन वीक के सातों दिन होंगे खास, देखें पूरी लिस्ट

रिश्ते नातेInternational Women's Day 2024 के मौके पर अपनी लाइफ की स्पेशल वुमन को दें ये खास तोहफा, बजट फ्रेंडली होने के साथ है यूनिक

रिश्ते नातेHappy Chocolate Day 2024: चॉकलेट डे पर सिर्फ चॉकलेट से नहीं इन मैसेज से घोले मिठास, पार्टनर को भेजे ये संदेश