स्वार्थी है आपका बॉयफ्रेंड, बताती हैं उसकी ये 5 आदतें, अभी से हो जाएं अलर्ट
By गुलनीत कौर | Updated: February 18, 2019 16:55 IST2019-02-18T16:55:25+5:302019-02-18T16:55:25+5:30
आप उनके साथ हैं लेकिन राह चलती हर लड़की परब उसकी नजर है। आप कैसी दिख रही हैं, आपने क्या पहना है, उससे कोई मतलब नहीं।

स्वार्थी है आपका बॉयफ्रेंड, बताती हैं उसकी ये 5 आदतें, अभी से हो जाएं अलर्ट
प्यार में धोखा पाने से हर कोई डरता है। लेकिन अगर पार्टनर रिश्ते में स्वार्थी हो, केवल अपने बारे में सोचे, सामने वाले का ख्याल ना करे, तो ऐसा रिश्ता भी जिंदगी में जहर की तरह काम करता है। आपका बॉयफ्रेंड आपसे सच में प्यार करता है या वह स्वार्थी होकर रिश्ता चला रहा है, यहां बताई जा रही 5 आदतों से जानें। अगर ये आदतें उसमें भी है तो आपको जल्द से जल्द इस रिश्ते से बाहर आ जाना चाहिए।
1) केवल अपनी बात मनवाना
आपको क्या चाहिए, आप क्या पसंद करती हैं और क्या नहीं, रिश्ते में आपको कैसा बदलाव चाहिए अगर यह सोचे बिना वह सिर्फ अपने हिसाब से फैसला लेता है तो वह स्वार्थी है। किसी भी फैसले में आपकी रजामंदी तो दूर, आपसे पूछा भी नहीं जाता तो इस रिश्ते में आपका कोई काम नहीं है। इससे बाहर आ जाएं।
2) आपसी जुड़ाव बनाने का प्रयास न के बराबर
आप दोनों के बीच अगर कोई झगड़ा हुआ है। उस झगड़े के बाद हर बार केवल आप ही आगे बढ़कर बात करती हैं, केवल आपकी ओर से ही रिश्ते को बेहतर बनाने के यदि प्रयास होते हैं तो समझ जाएं कि वह दिल से इस रिश्ते को नहीं चाहता है। वह केवल किसी फायदे के लिए आपके साथ है। लेकिन वह क्या है। इसे आपको जानना चाहिए।
यह भी पढ़ें: आप दोनों के बीच प्यार खत्म हो गया है, बताते हैं ये 5 संकेत
3) हर बार आप में कमी निकालना
हर बड़ी से छोटे बात पर आपकी अलोचना करना। आपको जिम्मेदार ठहराना, आपकी कमियां निकालना। किसी भी बात पर आपकी सराहना करने की बजाय आपके बारे में अगर वो निगेटिव सोच रखता है तो वह दिल से आपको पसंद नहीं करता है। इस रिश्ते में होने के पीछे उसकी कोई और ही मंशा है।
4) आपके सामने किसी और से फ़्लर्ट करना
आप उनके साथ हैं लेकिन राह चलती हर लड़की परब उसकी नजर है। आप कैसी दिख रही हैं, आपने क्या पहना है, उससे कोई मतलब नहीं। लेकिन पार्टी में दूसरे की गर्लफ्रेंड कैसी दिख रही है और साथ ही उसे कॉम्प्लीमेंट करना, फ़्लर्ट करना, ऐसे लड़के स्वार्थी होते हैं। वह आपका फायदा उठा रहा है।
5) बात बात पर रिश्ता तोड़ना
उसकी किसी भी बुरी आदत पर अगर आप जाकर उन्हें कुछ कहें तो वह हर बात पर रिश्ता तोड़ने की धमकी देता है। आपसे दूर जाने की बात करता है। वह जानता है कि आप उससे इमोशनली कनेक्टेड हैं और रिश्ता टूटने की बात पर डर जाएँगी। इसी बात का वह फायदा उठाता है और अपना स्वार्थ निकाल लेता है।

