लाइव न्यूज़ :

'एक नहीं, दो कंडोम लगाना है बेहतर', सेक्स से जुड़े ऐसे 5 मिथकों पर कभी ना करें विश्वास

By गुलनीत कौर | Updated: March 18, 2019 16:42 IST

कंडोम प्रेगनेंसी को रोकने का तरीका है। सेक्स के दौरान महिला प्रेग्नेंट ना हो जाए, इसके लिए कंडोम इस्तेमाल किया जाता है। मगर सेक्स के दौरान एक कंडोम सही है या एक से अधिक कंडोम का इस्तेमाल सफल रहता है?

Open in App

कही सुनी बातों पर विश्वास करना हमेशा ही मुश्किल में दाल देता है। बात जब सेक्स लाइफ की हो तो आपको ऐसा रिस्क बिलकुल भी नहीं लेना चाहिए। क्योंकि इन मिथकों पर विश्वास करना और फिर उन्हें फॉलो करना आपकी सेक्स लाइफ को बर्बाद कर सकता है। ऐसा आपके साथ ना हो, इसलिए हम सेक्स से जुड़े कुछ ऐसे मिथक पेश कर रहे हैं जो धीरे धीरे पॉपुलर होकर लोगों की सेक्स लाइफ पर बुरा प्रभाव दाल रहे हैं। देखें कहीं आप भी इनमें से किसी एक मिथक का शिकार तो नहीं! 

1) दूसरों की सेक्स लाइफ है ज्यादा बेहतर

बेड पर खुद की अच्छी परफॉरमेंस पर जरूर ध्यान देना चाहिए, मगर बावजूद इसके अगर हम ये सोचें कि हमारी सेक्स लाइफ दूसरों के मुकाबले बेकार है। या फिर दूसरों की सेक्स लाइफ अच्छी है। तो ऐसा करेक हम अपनी सेक्स लाइफ खराब करते हैं। दूसरों की सेक्स लाइफ हमसे हमेशा अच्छी होगी, यह केवल एक मिथक है। हमें सिर्फ और सिर्फ अपनी और पार्टनर की खुशी की ओर ध्यान देना चाहिए।

2) 40 के बाद सेक्स मुमकिन नहीं

40 की उम्र के बाद अधिकतर पुरुष इरेक्टाइल डिस्फंक्शन का शिकार हो जाते हैं। इसलिए वे परफॉर्म नहीं कर पाते। मगर वे इसे अपनी कमजोरी मां लेते हैं। ऐसे में डॉक्टर की सलाह से सही इलाज किया जाए तो 40 के बाद भी सेक्स लाइफ एन्जॉय की जा सकती है। साथ ही डायबिटीज, हाइपरटेंशन जैसी बीमारियां भी सेक्स लाइफ को प्रभावित करती हैं

यह भी पढ़ें: क्या स्पेस में सेक्स है मुमकिन? नासा के पूर्व जनरल ने दिया हैरान कर देने वाला जवाब

3) पेनिस को बड़ा कराने की दवा से होगा सब ठीक

सेक्स में सही परफॉरमेंस ना कर पाना एक हेल्थ प्रॉब्लम हो सकती है। दूसरा जरूरत से ज्यादा टेंशन या फिर सही परफॉर्म ना कर पाने की फ़िक्र से भी परफॉरमेंस पर बुरा असर पड़ता है। लेकिन अगर कोई पुरुष ये सोचे कि पेनिस को बड़ा करने के तरीके से सेक्स लाइफ बेहतर होगी, तो वह गलत है। क्योंकि पेनिस साइज़ बढ़ाने की दवा केवल पेनिस में ब्लड फ्लो को बढ़ाती हैं। जिससे अपने आप परफॉरमेंस अच्छी हो जाती है। और पुरुषों को लगता है साइज़ में इजाफा हो रहा है।

4) दो कंडोम से होगा बेतर सेक्स

कंडोम प्रेगनेंसी को रोकने का तरीका है। सेक्स के दौरान महिला प्रेग्नेंट ना हो जाए, इसके लिए कंडोम इस्तेमाल किया जाता है। अगर यह अच्छी क्वालिटी का हो तो एक ही काफी है। मगर बेकार क्वालिटी हो तो भले ही दो इस्तेमाल किए जाएं, इसका कोई लाभ नहीं होता। बल्कि नुकसान ही होता है। एक साथ दो कंडोम के इस्तेमाल से स्लिप होने का खतरा अधिक होता है। साथ ही इन्फेक्शन भी हो सकता है।

5) पहला एक्स्पीरियंस ही होता है बेस्ट

जब भी हम कोई कम पहली बार करते हैं तो जाहिर है वह अनुभव खास होता है। हमेशा याद भी रहता है। दूसरी बार शायद उतना खास ना लगे। लेकिन सेक्स की बात करें तो सिर्फ पहला एक्स्पीरियंस अच्छा होगा, दूसरा या तीसरा नहीं, यह केवल मिथक है। क्योंकि समय के साथ ही दो लोगों को यह समझ आता है कि वह कौन सी चीज है जो दोनों को उत्तेजित करती है। इसके बाद भी बेस्ट सेक्स का अनुभव किया जा सकता है। 

टॅग्स :सेक्सरिलेशनशिप टिप्स
Open in App

संबंधित खबरें

रिश्ते नातेValentine's Day 2025: वैलेंटाइन डे के दिन पार्टनर को दे ये गिफ्ट्स, देखते ही हो जाएंगे खुश; जमकर करेंगे तारीफ

रिश्ते नातेRelationship Tips: क्या आप भी कर रहीं ममाज बॉय को डेट? इन सिंपल साइन की मदद से करें पता, आपको मिल जाएगा सवाल का जवाब

रिश्ते नातेMother's Day 2024: मां के लिए अब तक नहीं खरीद पाएं हैं कोई गिफ्ट, आखिरी समय में काम आएंगे ये 5 आईडिया

स्वास्थ्यRebecca Syndrome: अपने एक्स पार्टनर को भूल नहीं पा रहे आप, रोज सोशल मीडिया पर करते हैं चेक तो हो जाए सावधान, हो सकती है ये गंभीर बीमारी

रिश्ते नातेRelationship Tips: टूटने की कगार पर है आपका रिश्ता? ये 5 तरीकों से बचाएं रिलेशनशिप

रिश्ते नाते अधिक खबरें

रिश्ते नातेHappy Valentine's Day 2026 Wishes: 2026 का सफर और तुम्हारा साथ, मेरी दुनिया का सबसे खूबसूरत एहसास; अपने पार्टनर को भेजे प्यार का पैगाम

रिश्ते नातेValentine’s Day 2026: दुनिया में एक अद्भुत शक्ति है सच्चा प्रेम

रिश्ते नातेValentine Week Full List 2026: रोज से लेकर किस डे तक, आज से शुरू हुआ वैलेंटाइन वीक, कैसे मनाएं पार्टनर को....

रिश्ते नातेKarwa Chauth 2025: अपनी पत्नी को इस करवा चौथ दें प्यार भरा तोहफा, इन गिफ्ट्स आइडिया से मिलेगी हेल्प

रिश्ते नातेValentine's Day 2025: प्यार का प्रतीक वेलेंटाइन डे से जुड़ा है काला इतिहास, 14 फरवरी का राज जानकर हो जाएंगे रोंगटे खड़े