लाइव न्यूज़ :

नए-नवेले शादीशुदा जोड़े को ना दें इस 'काम' की सलाह, मॉडर्न हो गया ज़माना

By गुलनीत कौर | Updated: July 4, 2018 17:02 IST

प्यार से एक दूसरे की बात मान लेना अच्छी बता है, लेकिन हर अच्छी-बुरी बात को मानना और हर बार कोई एक ही एडजस्ट करे, यह सही नहीं है।

Open in App

आपने घर में बड़े लोगों से अक्सर यह बात कहते हुए सुना होगा कि जो सलाह हमारे बड़े-बुजुर्ग देते हैं वे हमेशा काम आती हैं। इन्हें कभी इग्नोर नहीं करना चाहिए और अपने जीवन पर अमल करना चाहिए। लेकिन जब समय के साथ घर के बुजुर्ग बदल गए तो ये सोच क्यूं नहीं बदलती? मैरिड लाइफ को लेकर हमारे समाज में ऐसी कई दकियानूसी सोच अपनी जड़ें बना चुकी हैं जो बाहर निकलने का नाम ही नहीं लेतीं। लेकिन आज हम आपको बरसों से चली आ रही शादी से जुड़ी 5 ऐसी सलाहों के बारे में बताएंगे जो अब कभी आपको किसी से सुनने को मिले तो उन्हें एक ही बात करें, कि अब ज़माना मॉडर्न हो गया, और अब इन बातों का कोई मतलब नहीं रहा है। 

30 से पहले शादी और बच्चा भी

लड़का हो या लड़की, दोनों को ही घर वाले ये सलाह देते हुए मिलते हैं कि 30 की उम्र से पहले शादी भी कर लो और इस उम्र को पार करने से पहले-पहले बच्चा भी हो जाना चाहिए। लेकिन अब ये सलाह किसी काम की नहीं रही है। पहले अपने पार्टनर को समझें, अपने शरीर को बच्चा करने के लिए तैयार करें और फिर कोई निर्णय लें।

आदमी कामाएगा, औरत घर संभालेगी

आप भी सोच रहे होंगे कि आजकल कहीं भी इस तरह की सलाह नहीं दी जाती है। लेकिन सपनों से बाहर निकलकर रियलिटी में आएं। अभी भी ऐसे लोग हैं जो शादी के बाद लड़के के बाहर काम करने और लड़कियों के घर संभालने पर जोर देते हैं। 

सेक्स हर झगड़े का हल है

ऐसा बिलकुल भी नहीं है और कोई आपको ऐसी सलाह भी दे तो उसकी बात एक कान से सुनकर, दूसरे कान से बाहर कर दें। संभव है कि झगड़े के बाद सेक्स से कुछ समय के लिए मूड ठीक हो जाए लेकिन दोबारा से झगड़े की वही बात जब खुलेगी, तो परिस्थिति पहले जैसे एबं जायेगी। इसलिए झगड़ा होने पर बैठकर, बात करके उसे साल्व करना चाहिए। सेक्स इस बात का सलूशन नहीं हो सकता है।

एडजस्टमेंट से ही चलती है शादी

प्यार से एक दूसरे की बात मान लेना अच्छी बता है, लेकिन हर अच्छी-बुरी बात को मानना और हर बार कोई एक ही एडजस्ट करे, यह सही नहीं है। क्योंकि एडजस्टमेंट करनी की कोई सीमा नहीं होती है। इसलिए इसे मजबूरी बनाकर शादी को ना चलाएं।

इन 2 महीनों में शादी करने वाले कपल्स रहते हैं सबसे खुश

शादी को निभाना ही होगा

एक समय था जब तलाक लेना तो दूर, इसका नाम भी दूर-दूर तक कहीं लिया नहीं जाता था। मजबूरी में शादी का रिश्ता निभाया जाता था। लेकिन अब लोग शादी के रिश्ते को प्यार से जीना चाहते हैं और घुटन महसूस होने पर अपनी आवाज को बुलंद करना भी जानते हैं। इसलिए 'निभाना' शब्द को शादी से दूर ही रखना चाहिए। 

टॅग्स :रिलेशनशिप टिप्स
Open in App

संबंधित खबरें

रिश्ते नातेValentine's Day 2025: वैलेंटाइन डे के दिन पार्टनर को दे ये गिफ्ट्स, देखते ही हो जाएंगे खुश; जमकर करेंगे तारीफ

रिश्ते नातेRelationship Tips: क्या आप भी कर रहीं ममाज बॉय को डेट? इन सिंपल साइन की मदद से करें पता, आपको मिल जाएगा सवाल का जवाब

रिश्ते नातेMother's Day 2024: मां के लिए अब तक नहीं खरीद पाएं हैं कोई गिफ्ट, आखिरी समय में काम आएंगे ये 5 आईडिया

स्वास्थ्यRebecca Syndrome: अपने एक्स पार्टनर को भूल नहीं पा रहे आप, रोज सोशल मीडिया पर करते हैं चेक तो हो जाए सावधान, हो सकती है ये गंभीर बीमारी

रिश्ते नातेRelationship Tips: टूटने की कगार पर है आपका रिश्ता? ये 5 तरीकों से बचाएं रिलेशनशिप

रिश्ते नाते अधिक खबरें

रिश्ते नातेHappy Valentine's Day 2026 Wishes: 2026 का सफर और तुम्हारा साथ, मेरी दुनिया का सबसे खूबसूरत एहसास; अपने पार्टनर को भेजे प्यार का पैगाम

रिश्ते नातेValentine’s Day 2026: दुनिया में एक अद्भुत शक्ति है सच्चा प्रेम

रिश्ते नातेValentine Week Full List 2026: रोज से लेकर किस डे तक, आज से शुरू हुआ वैलेंटाइन वीक, कैसे मनाएं पार्टनर को....

रिश्ते नातेKarwa Chauth 2025: अपनी पत्नी को इस करवा चौथ दें प्यार भरा तोहफा, इन गिफ्ट्स आइडिया से मिलेगी हेल्प

रिश्ते नातेValentine's Day 2025: प्यार का प्रतीक वेलेंटाइन डे से जुड़ा है काला इतिहास, 14 फरवरी का राज जानकर हो जाएंगे रोंगटे खड़े