इन 3 कारणों से लड़कियां कर देती हैं लड़कों को शादी के लिए रिजेक्ट

By गुलनीत कौर | Updated: May 30, 2018 16:11 IST2018-05-30T16:11:58+5:302018-05-30T16:11:58+5:30

आजकल लड़कियों का अपने करियर की ओर अधिक रुझान होता है और जब उन्हें लगने लगे कि शादी के कारण उनका करियर तबाह हो सकता है, तो वे लड़कों को रिजेक्ट करना शुरू कर देती हैं। 

3 major reasons why girls reject boys in arranged marriage | इन 3 कारणों से लड़कियां कर देती हैं लड़कों को शादी के लिए रिजेक्ट

इन 3 कारणों से लड़कियां कर देती हैं लड़कों को शादी के लिए रिजेक्ट

शादी का नाम सुनते ही लड़का और लड़की दोनों भागने लगते हैं। मां-बाप के बहुत मनाने पर ही राज़ी होते हैं। शादी का फैसला लाइफ का सबसे बड़ा फैसला होता है। ये दो या तीन दिन का खेल नहीं, बल्कि जिंदगी भर की बात होती है। इसलिए कुछ लोग शादी जैसी जिम्मेदारी लेना पसंद ही नहीं करते हैं। आजकल लड़कों से अधिक लड़कियां शादी के नाम से डरने लगी हैं। और लड़के रिजेक्ट करे के नए-नए बहानों के साथ सामने आती हैं। लेकिन किन कारणों से लड़कियां शादी के लिए लड़के रिजेक्ट करती हैं, आइए आपको बताते हैं:

1. फ्रीडम से है प्यार

आजकल की नई जनरेशन की लड़कियों को अपनी फ्रीडम से बहुत प्यार है। उनकी लाइफ में कोई रोक-टोक ना हो, उनसे जुड़ा हेयर फैसला लेने की आजादी केवल उन्हें ही हो। और शादी के बाद उनकी इसी फ्रीडम पर ताला लग जाता है। और इससे बचने के लिए लड़कियां लड़कों को रिजेक्ट कर देती हैं।

2. करियर ज्यादा इम्पोर्टेन्ट है

आजकल लड़कियों का अपने करियर की ओर अधिक रुझान होता है और जब उन्हें लगने लगे कि शादी के कारण उनका करियर तबाह हो सकता है या करियर के साथ खिलवाड़ होगा, तो वे लड़कों को रिजेक्ट करना शुरू कर देती हैं।

यह भी पढ़ें: शादी से पहले हर मां-बाप बेटी से छिपाते हैं ये 5 बातें, आपको भी नहीं बताई होंगी

3. लड़के का परिवार

कुछ लड़कियों का यह मानना होता है कि शादी के बाद उनके सिर पर लड़के के परिवार की तरफ से कई जिम्मेदारियां डाल दी जाएंगी। घर और ऑफिस दोनों संभालने की जिम्मेदारी, फैसले लेने से पहले सबकी सहमति लेनी होगी और फिर शादी के कुछ ही समय में बच्चा प्लान करने की भी जिम्मेदारी। इन सबसे बचने के लिए ही लड़कियां शादी के नाम से भागती हैं। 

Web Title: 3 major reasons why girls reject boys in arranged marriage

रिश्ते नाते से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे