Rajasthan Election: 200 नहीं 199 सीट पर कल वोटिंग, 170000 सुरक्षाकर्मी, 52538105 मतदाता, 274846 कर्मचारी, 1862 उम्मीदवार, जानें सभी जवाब

By सतीश कुमार सिंह | Published: November 24, 2023 03:36 PM2023-11-24T15:36:05+5:302023-11-24T15:36:05+5:30

Rajasthan Election: रेगिस्तानी राज्य की 199 सीटों पर 25 नवंबर को मतदान होगा और वोटों की गिनती 3 दिसंबर को होगी। मतदान के वास्ते चाकचौबंद सुरक्षा व्यवस्था की गई है।

Rajasthan Election 2023 voting tomorrow on 199 seats 170000 security personnel 52538105 voters 274846 employees 1862 candidates know all answers Result Date Check out time of counting of votes results announcement 199 Assembly seats | Rajasthan Election: 200 नहीं 199 सीट पर कल वोटिंग, 170000 सुरक्षाकर्मी, 52538105 मतदाता, 274846 कर्मचारी, 1862 उम्मीदवार, जानें सभी जवाब

photo-lokmat

Highlights5.25 करोड़ से अधिक मतदाता वोट डाल सकेंगे। 2,74,846 मतदान कर्मी मतदान कराएंगे।199 सीटों पर 1862 उम्मीदवार मैदान में हैं।

Rajasthan Election: राजस्थानविधानसभा चुनाव में कल ( 25 नवंबर 2023) मतदान होने जा रहा है। मतगणना 3 दिसंबर को है। राजस्थान में 200 सीट हैं, लेकिन 199 सीट पर मतदान होगा। राज्य के 33 जिलों को 200 सीटों में विभाजित किया गया है। सत्तारूढ़ कांग्रेस पार्टी राजस्थान में लगातार दूसरे कार्यकाल पर नजर गड़ाए हुए है, जहां पिछले तीन दशकों से शासन में दल बदलने की परंपरा रही है।

मुख्य निर्वाचन अधिकारी प्रवीण गुप्ता ने कहा कि सभी तैयारी पूरी हो गई है। राजस्थान में कुल 200 विधानसभा सीटें हैं। करणपुर सीट पर कांग्रेस उम्मीदवार और मौजूदा विधायक गुरमीत सिंह कुन्नर के निधन के कारण चुनाव स्थगित किया गया है। अधिकारियों ने बताया कि इन 199 सीटों पर 1862 उम्मीदवार मैदान में हैं, जहां मतदाताओं की संख्या 5,25,38,105 है।

कुल 51,033 मतदाता 80 वर्ष से अधिक उम्र के हैं जबकि अन्य 11,894 मतदाता विकलांग

इनमें 18-30 आयु वर्ग के 1,70,99,334 युवा मतदाता शामिल हैं, जिनमें 18-19 आयु वर्ग के 22,61,008 नए मतदाता शामिल हैं। मुख्य निर्वाचन अधिकारी प्रवीण गुप्ता ने बताया कि मतदान शनिवार को सुबह 7 बजे से शाम 6 बजे तक होगा, जिसके लिए सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। कुल 51,033 मतदाता 80 वर्ष से अधिक उम्र के हैं जबकि अन्य 11,894 मतदाता विकलांग हैं।

राज्य में कुल मिलाकर 1.70 लाख से अधिक सुरक्षाकर्मी तैनात किए गए हैं। पुलिस महानिदेशक, कानून व्यवस्था, राजीव शर्मा के अनुसार पुलिस ने राज्य के 199 विधानसभा क्षेत्रों के लिए शनिवार को निष्पक्ष, निर्विघ्न एवं स्वतंत्र मतदान करवाने तथा भयमुक्त वातावरण बनाये रखने के लिए सुरक्षा की पुख्ता व्यवस्था सुनिश्चित की है।

होमगार्ड और आरएसी की 120 कंपनियां शामिल

शर्मा ने बताया कि निर्वाचन प्रक्रिया सुचारू रूप से संपन्न करवाने के लिए 70 हजार से अधिक राजस्थान पुलिस के पुलिसकर्मी, 18 हजार राजस्थान होमगार्ड, 2 हजार राजस्थान बॉर्डर होमगार्ड, 15 हजार अन्य राज्यों (उत्तर प्रदेश, गुजरात, हरियाणा, मध्य प्रदेश) के होमगार्ड और आरएसी की 120 कंपनियां शामिल हैं।

इसके साथ ही केन्द्रीय अर्ध-सैनिक बल (सीआरपीएफ, बीएसएफ, आईटीबीपी, सीआईएसएफ, एसएसबी, आरपीएफ आदि) की कंपनियां एवं 18 अन्य राज्यों के सशस्त्र बल सहित कुल 1,70,000 से अधिक सुरक्षाकर्मी लगाए जाएंगे। राज्य में कुल 52139 पोलिंग बूथ पर मतदान होगा। सभी पोलिंग बूथ पर पुलिसकर्मी व होमगार्ड तैनात किए जाएंगे।

सत्तारूढ़ कांग्रेस व मुख्य विपक्षी दल भारतीय जनता पार्टी में सीधा मुकाबला

अधिकारियों के अनुसार, राजस्थान के पांच पड़ोसी राज्यों से लगने वाली अंतरराज्यीय सीमा पर 276 चेक पोस्ट बनायी गयी हैं। ये चेक पोस्ट अवैध सामग्री एवं अवांछनीय व्यक्तियों के राज्य में प्रवेश को रोकने का काम कर रही हैं। सत्तारूढ़ कांग्रेस व मुख्य विपक्षी दल भारतीय जनता पार्टी में सीधा मुकाबला माना जा रहा है।

मतदान करवाने के लिए पौने तीन लाख से अधिक कर्मचारी लगाए गए हैं। राज्य में मुख्य मुकाबला सत्तारूढ़ कांग्रेस व मुख्य विपक्षी दल भारतीय जनता पार्टी में माना जा रहा है जहां इन दोनों पार्टियों के नेताओं का आक्रामक चुनाव प्रचार बृहस्पतिवार शाम थम गया। इसके बाद प्रत्याशियों ने घर घर जाकर मतदाताओं को रिझाने का प्रयास किया।

महेंद्रजीत सिंह मालवीय तथा अशोक चांदना व पूर्व उपमुख्यमंत्री सचिन पायलट शामिल

सत्तारूढ़ कांग्रेस की ओर से मुख्यमंत्री अशोक गहलोत, कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा, विधानसभा अध्यक्ष सीपी जोशी, मंत्री शांति धारीवाल, बीडी कल्ला, भंवर सिंह भाटी, सालेह मोहम्मद, ममता भूपेश, प्रताप सिंह खाचरियावास, राजेंद्र यादव, शकुंतला रावत, उदय लाल आंजना, महेंद्रजीत सिंह मालवीय तथा अशोक चांदना व पूर्व उपमुख्यमंत्री सचिन पायलट शामिल हैं।

वहीं भाजपा के प्रमुख उम्मीदवारों में पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे, नेता प्रतिपक्ष राजेंद्र राठौड़, उपनेता प्रतिपक्ष सतीश पूनिया तथा सांसद दीया कुमारी, राज्यवर्धन राठौड़, बाबा बालकनाथ व किरोड़ी लाल मीणा मैदान हैं। भाजपा ने कांग्रेस विधायक गिर्राज सिंह मलिंगा छह सांसदों और एक राज्यसभा सदस्य सहित 59 मौजूदा विधायकों को टिकट दिया है।

वहीं कांग्रेस ने सात निर्दलीय विधायकों और एक भाजपा विधायक-शोभारानी कुशवाह, जिन्हें पिछले साल भाजपा से निष्कासित कर दिया गया था, सहित 97 विधायकों को मैदान में उतारा है। कांग्रेस से भाजपा में शामिल होने वाले प्रमुख चेहरों में से एक पूर्व सांसद ज्योति मिर्धा हैं, जो नागौर से विधानसभा चुनाव लड़ रही हैं।

राष्ट्रीय लोक दल (आरएलडी) के लिए एक सीट -भरतपुर- छोड़ी

नागौर से सांसद और राष्ट्रीय लोकतांत्रिक पार्टी के संयोजक हनुमान बेनीवाल भी विधानसभा चुनाव लड़ रहे हैं। इस पार्टी ने चन्द्रशेखर आजाद के नेतृत्व वाली आजाद समाज पार्टी (कांशीराम) के साथ चुनावी गठबंधन किया है। भाजपा सभी सीटों पर चुनाव लड़ रही है, जबकि सत्तारूढ़ कांग्रेस ने 2018 चुनाव की तरह अपने सहयोगी राष्ट्रीय लोक दल (आरएलडी) के लिए एक सीट -भरतपुर- छोड़ी है।

भरतपुर सीट से आरएलडी के मौजूदा विधायक सुभाष गर्ग चुनाव लड़ रहे हैं। राज्य में इसके अलावा माकपा, राष्ट्रीय लोकतांत्रिक पार्टी, भारत आदिवासी पार्टी, भारतीय ट्राइबल पार्टी, आम आदमी पार्टी, एआईएमआईएम समेत कई पार्टियां भी मैदान मे हैं। भाजपा और कांग्रेस दोनों के 40 से अधिक बागी भी मैदान में हैं।

निष्पक्ष, निर्विघ्न एवं स्वतंत्र मतदान करवाने के लिए सभी तैयारियां पूरी कर ली गई

मौजूदा विधानसभा की बात करें तो इस समय कांग्रेस के 107 विधायक, भाजपा के 70, आरएलपी के तीन, माकपा और भारतीय ट्राइबल पार्टी (बीटीपी) के 2-2, राष्ट्रीय लोक दल का एक विधायक हैं। निर्दलीय विधायक 13 हैं जबकि दो दो सीटें (उदयपुर और करणपुर) खाली हैं। वहीं अधिकारियों के अनुसार, निष्पक्ष, निर्विघ्न एवं स्वतंत्र मतदान करवाने के लिए सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं।

मुख्य निर्वाचन अधिकारी प्रवीण गुप्ता ने बताया कि राज्य में कुल 36,101 स्थानों पर कुल 51,507 मतदान केंद्र बनाए गए हैं। इनमें कुल 10,501 मतदान केन्द्र शहरी क्षेत्र में और 41,006 ग्रामीण क्षेत्र में बनाए गए हैं। उन्होंने बताया कि कुल 26,393 मतदान केन्द्रों पर लाइव वेबकास्टिंग करवाई जाएगी। जिला स्तरीय कंट्रोल रूम से इन मतदान केंद्रों पर निगरानी की जाएगी।

प्रदेशभर में 65,277 बैलेट यूनिट, 62,372 कंट्रोल यूनिट और 67,580 वीवीपैट मशीनें रिजर्व सहित मतदान कार्य में उपयोग ली जाएंगी। उन्होंने बताया कि विधानसभा चुनाव स्वतंत्र, निष्पक्ष एवं शांतिपूर्ण सम्पन्न कराने के लिए 6,287 माइक्रो आब्जर्वर और 6247 सेक्टर अधिकारी मय रिजर्व नियुक्त किए गए हैं।

(इनपुट एजेंसी)

 

English summary :
Rajasthan Election 2023 voting tomorrow on 199 seats 170000 security personnel 52538105 voters 274846 employees 1862 candidates know all answers Result Date Check out time of counting of votes results announcement 199 Assembly seats


Web Title: Rajasthan Election 2023 voting tomorrow on 199 seats 170000 security personnel 52538105 voters 274846 employees 1862 candidates know all answers Result Date Check out time of counting of votes results announcement 199 Assembly seats

राजस्थान से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे