Lok Sabha Elections 2024: कल गुरदासपुर और सिरसा में रैली को संबोधित करेंगे शाह, पीएम मोदी के नेतृत्व वाली केंद्र सरकार के नौ साल पूरे

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Published: June 17, 2023 04:55 PM2023-06-17T16:55:54+5:302023-06-17T16:56:53+5:30

Lok Sabha Elections 2024: प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व वाली केंद्र सरकार के नौ साल पूरे होने के मौके पर उसकी उपलब्धियों के बारे में जानकारी देने के लिए भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की ओर से एक जनसंपर्क अभियान चलाया जा रहा है।

Lok Sabha Elections 2024 Home Minister Amit Shah will address rallies in Gurdaspur and Sirsa tomorrow completing nine years central government led PM Modi | Lok Sabha Elections 2024: कल गुरदासपुर और सिरसा में रैली को संबोधित करेंगे शाह, पीएम मोदी के नेतृत्व वाली केंद्र सरकार के नौ साल पूरे

अमित शाह की दोनों रैलियों के लिए सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए हैं।

Highlightsकेंद्र में पार्टी के नेतृत्व वाली सरकार की विभिन्न उपलब्धियों के बारे में लोगों को बताएंगे।अमित शाह की दोनों रैलियों के लिए सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए हैं। भारतीय पुलिस सेवा (आईपीएस) के 15 अधिकारियों सहित 30 से अधिक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी सुरक्षा की निगरानी करेंगे।

चंडीगढ़ः केंद्रीय गृह मंत्री एवं भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के वरिष्ठ नेता अमित शाह रविवार को पंजाब के गुरदासपुर और हरियाणा के सिरसा में दो रैलियों को संबोधित करेंगे। भाजपा के एक नेता ने कहा कि शाह केंद्र में पार्टी के नेतृत्व वाली सरकार की विभिन्न उपलब्धियों के बारे में लोगों को बताएंगे।

दरअसल, प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व वाली केंद्र सरकार के नौ साल पूरे होने के मौके पर उसकी उपलब्धियों के बारे में जानकारी देने के लिए भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की ओर से एक जनसंपर्क अभियान चलाया जा रहा है। शाह की दोनों रैलियों के लिए सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए हैं।

पंजाब पुलिस के एक अधिकारी ने कहा कि गुरदासपुर में रैली के लिए सुरक्षा के सभी जरूरी इंतजाम किए गए हैं। आधिकारिक सूत्रों ने बताया कि शाह के हरियाणा के सिरसा दौरे के लिए भारतीय पुलिस सेवा (आईपीएस) के 15 अधिकारियों सहित 30 से अधिक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी सुरक्षा की निगरानी करेंगे।

सिरसा के पुलिस उपाधीक्षक (मुख्यालय) अजायब सिंह ने शनिवार को कहा, ‘‘सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं। ’’ हरियाणा के पुलिस महानिदेशक पी के अग्रवाल ने वरिष्ठ अधिकारियों के साथ सिरसा में सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया। सूत्रों ने कहा कि रविवार की रैली से पहले कई किसान नेताओं सहित लगभग 130 लोगों को हरियाणा पुलिस ने निगरानी में रखा है।

उनके संबंधित पुलिस थानों द्वारा नोटिस जारी कर उन्हें शपथ पत्र देने के लिए कहा गया है कि वे कानून और व्यवस्था को बाधित नहीं करेंगे। भाजपा ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व वाली सरकार के नौ साल पूरे होने के मौके पर अपने महीने भर चलने वाले जनसंपर्क अभियान के तहत बड़े पैमाने पर लोगों को पार्टी से जोड़ने की कवायद शुरू की है।

Web Title: Lok Sabha Elections 2024 Home Minister Amit Shah will address rallies in Gurdaspur and Sirsa tomorrow completing nine years central government led PM Modi

पंजाब से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे