लाइव न्यूज़ :

कांग्रेस ने हार्दिक पटेल को सौंपी बड़ी जिम्मेदारी, गुजरात कांग्रेस के कार्यकारी अध्यक्ष किए गए नियुक्त

By प्रिया कुमारी | Updated: July 12, 2020 12:50 IST

पाटीदार आरक्षण आंदोलन के चामचीन चेहरों में से एक युवा नेता हार्दिक पटेल को कांग्रेस ने बड़ी जिम्मेदारी सौंपी है। कांग्रेस ने हार्दिक पटेल को गुजरात का कार्यकारी अध्यक्ष बनाया है।

Open in App
ठळक मुद्देयुवा नेता हार्दिक पटेल को कांग्रेस ने गुजरात कांग्रेस कमेटी का अध्यक्ष बनाया है।अमित चावड़ा जो गुजरात के कांग्रेस अध्यक्ष हैं, उन्होंने ट्वीट कर के हार्दिक पटेल को बधाई दी है।

पाटीदार आरक्षण आंदोलन के चामचीन चेहरों में से एक युवा नेता हार्दिक पटेल को कांग्रेस ने गुजरात कांग्रेस कमेटी का कार्यकारी अध्यक्ष बनाया है। पार्टी संगठन महासचिव वेणुगोपाल की ओर जारी बयान के मुताबिक कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी ने हार्दिक पटेल को तत्काल प्रभाव से नियुक्त को स्वीकार किया है। हार्दिक पटेल गुजरात में आरक्षण आंदोलन में चर्चित चेहरे के रूप में बाहर निकले थे जिसके बाद वह कांग्रेस में शामिल हो गए थे।

अमित चावड़ा जो गुजरात के कांग्रेस अध्यक्ष हैं, उन्होंने ट्वीट कर के हार्दिक पटेल को बधाई दी है। उन्होंने कहा है कि हार्दिक पटेल को गुजरात कार्यकारी अध्यक्ष बनाए जाने पर हार्दिक शुभकामनाएं, जन हित की ये लड़ाई अब और भी मजबूती से मिलकर लडे़ंगे। इस जिम्मेदारी को लेने के बाद हार्दिक पटेल ने कहा कि वह पूरी गंभीरता से इस जिम्मेदारी को निभाएंगे। उन्होंने कहा जनता का विश्वास जीतने और खासकर बेरोजगार युवाओं तथा किसानों की समस्याओं का भी सामाधान करेंगे। 

राजद्रोह के आरोप में अरेस्ट हो चुके हैं हार्दिक

हार्दिक पटेल पर राजद्रोह का मुकदमा भी लग चुका है। 25 अगस्त 2015 को अहमदाबाद में GMDC मैदान में पाटीदार आरक्षण समर्थक रैली हुई थी। जिसके बाद शहरों में बुरी तरह से तोड़-फोड़ हुई थी, क्राइम ब्रांच ने उसी साल अक्टूबर में हार्दिक पटेल और उनके साथ कुछ लोगों के खिलाफ केस दर्ज किया था। चार्जशीट में आरोप था कि सहयोगियों पर आरोप लगाया कि उन्होंने राज्य में हिंसा फैलाने और चुनी हुई सरकार को गिराने का षड्यंत्र रचा था। जिसके बाद  हार्दिक को राजद्रोह का मुकदमा दर्ज कर गिरफ्तार किया गया था।

टॅग्स :कांग्रेसहार्दिक पटेल
Open in App

संबंधित खबरें

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

कारोबारकेरलम विधानसभा चुनावः वृद्ध आबादी 16.5 प्रतिशत?, पेंशन, स्वास्थ्य सुविधाएं और सुरक्षा सबसे बड़े चुनावी मुद्दे?, देखिए किस दल ने क्या दिया तोहफा?

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'

भारतश्रीपेरंबुदूर से उम्मीदवार तमिलनाडु कांग्रेस अध्यक्ष सेल्वापेरुन्थगई, 27 उम्मीदवार घोषित, देखिए

भारतबिहार चुनावः 2026 में 17 सीट खाली, राज्यसभा के बाद MLC इलेक्शन में भी तेजस्वी यादव को लगेगा झटका, 1 सीट के लिए 25 विधायक?

राजनीति अधिक खबरें

राजनीतिDUSU Election 2025: आर्यन मान को हरियाणा-दिल्ली की खाप पंचायतों ने दिया समर्थन

राजनीतिबिहार के उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी से मिलीं पाखी हेगड़े, भाजपा में शामिल होने की अटकलें

राजनीतिBihar voter revision: वोटरों की सही स्थिति का पता चलेगा, SIR को लेकर रूपेश पाण्डेय ने कहा

राजनीतिबिहार विधानसभा चुनावः बगहा सीट पर बीजेपी की हैट्रिक लगाएंगे रुपेश पाण्डेय?

राजनीतिगोवा विधानसभा बजट सत्रः 304 करोड़ की 'बिना टेंडर' परियोजनाओं पर बवाल, विपक्ष का हंगामा