लाइव न्यूज़ :

योगी मंत्रिमंडल से दिया था इस्तीफा, यूपी के पूर्व कैबिनेट मंत्री और सुभासपा अध्यक्ष राजभर के खिलाफ मुकदमा दर्ज

By भाषा | Updated: August 27, 2019 18:17 IST

प्रदेश की मौजूदा सरकार में पिछड़ा वर्ग कल्याण मंत्री रह चुके राजभर ने कथित तौर पर कहा था ''जब मैं भाजपा के नेताओं को देखता हूं तो मेरा खून खौल उठता है और मेरा मन करता है कि उनका सिर कलम कर दूं। जिस तरह से महाराजा सुहेलदेव दुश्मनों का सिर कलम करते थे।''

Open in App
ठळक मुद्देकार्यकर्ता सम्मेलन में भाजपा नेताओं तथा मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के खिलाफ आपत्तिजनक टिप्पणी करने का आरोप है।पुलिस सूत्रों ने यहां बताया कि राजभर के खिलाफ कोपागंज थाने में मुकदमा दर्ज किया गया है।

भाजपा के प्रति विवादित टिप्पणी करने पर उत्तर प्रदेश के पूर्व कैबिनेट मंत्री और सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी (सुभासपा) के अध्यक्ष ओम प्रकाश राजभर के खिलाफ मंगलवार को मुकदमा दर्ज किया गया।

पुलिस सूत्रों ने यहां बताया कि राजभर के खिलाफ कोपागंज थाने में मुकदमा दर्ज किया गया है। उन पर मऊ जिले के घोसी विधानसभा क्षेत्र के फतेहपुर ताल नरजा गांव में रविवार को आयोजित कार्यकर्ता सम्मेलन में भाजपा नेताओं तथा मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के खिलाफ आपत्तिजनक टिप्पणी करने का आरोप है।

प्रदेश की मौजूदा सरकार में पिछड़ा वर्ग कल्याण मंत्री रह चुके राजभर ने कथित तौर पर कहा था ''जब मैं भाजपा के नेताओं को देखता हूं तो मेरा खून खौल उठता है और मेरा मन करता है कि उनका सिर कलम कर दूं। जिस तरह से महाराजा सुहेलदेव दुश्मनों का सिर कलम करते थे।''

गाजीपुर की जहूराबाद सीट से विधायक राजभर की पार्टी सुभासपा ने वर्ष 2017 का विधानसभा चुनाव भाजपा के साथ गठबंधन करके लड़ा था। उसने चार सीटों पर जीत हासिल की थी। इसके बाद उन्हें योगी सरकार में कैबिनेट मंत्री बनाया गया था।

मगर आरक्षण में आरक्षण लागू करने की उग्र मांग करने और मुख्यमंत्री की कार्यप्रणाली की खुली आलोचना करने पर उन्हें हाल में मंत्रिमण्डल से बर्खास्त कर दिया गया था। 

टॅग्स :इंडियाओम प्रकाश राजभरयोगी आदित्यनाथउत्तर प्रदेश
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टबास्केटबॉल हुप पर पुल-अप्स कर रहे थे समुद्री इंजीनियरिंग संस्थान में 20 वर्षीय कैडेट विशाल वर्मा?, बैकबोर्ड गिरने से मौत

क्राइम अलर्ट27 करोड़ रुपये से अधिक की जीएसटी धोखाधड़ी, मेरठ और बहराइच में एक्शन, वसीम अकरम, शुभम गुप्ता और नेक आलम अरेस्ट

क्राइम अलर्ट365 दिन में 4000 करोड़ रुपए से ज्यादा की जीएसटी चोरी?, 1500 करोड़ रुपए एसटीएफ ने पकड़े

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतयूपी में स्थापना दिवस के जरिए लोगों के घर-घर पहुंचेगी भाजपा, लोगों को PM मोदी और योगी सरकार की उपलब्धियां बताएँगे पार्टी पदाधिकारी

राजनीति अधिक खबरें

राजनीतिDUSU Election 2025: आर्यन मान को हरियाणा-दिल्ली की खाप पंचायतों ने दिया समर्थन

राजनीतिबिहार के उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी से मिलीं पाखी हेगड़े, भाजपा में शामिल होने की अटकलें

राजनीतिBihar voter revision: वोटरों की सही स्थिति का पता चलेगा, SIR को लेकर रूपेश पाण्डेय ने कहा

राजनीतिबिहार विधानसभा चुनावः बगहा सीट पर बीजेपी की हैट्रिक लगाएंगे रुपेश पाण्डेय?

राजनीतिगोवा विधानसभा बजट सत्रः 304 करोड़ की 'बिना टेंडर' परियोजनाओं पर बवाल, विपक्ष का हंगामा